02:39 PM, 06-Dec-2023
श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
- फोटो : Amar Ujala
सास को श्रद्वाजंलि देने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
सहारनपुर जनपद पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा की दादी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सास कुंतीपाल को दिल्ली रोड स्थित फ्रैंडस कालोनी में आयोजित शोक सभा में श्रद्वाजंलि दी गई।
इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी पहुंचे। उन्होंने अपनी सास के फोटो पर श्रद्वासुमन अर्पित किए। इनके अलावा प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बृजेश सिंह, महापोर डाॅ अजय सिंह, पूर्व मंत्री डाॅ धर्म सिंह सैनी एवं संजय गर्ग, विधायक कीरत सिंह, पूर्व विधायक इमरान मसूद, राजीव गुंबर, नरेश सैनी एवं सुरेंद्र कपिल, जिलाधिकारी डाॅ दिनेश चंद्र, एसएसपी डाॅ. विपिन टाडा सहित अनेक राजनीतिक समाजिक संगठनों से जुडे लोगों ने शोक सभा में पहुंच कुंती पाल को श्रद्वाजंलि अर्पित की। इस दौरान राघव लखनपाल शर्मा, राहुल लखनपाल शर्मा, मध्य प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पत्नी अलका नाथ सहित परिजन मौजूद रहे।