फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live:JEE एडवांस में छाए मेरठ के मेधावी, गलत दर्ज हुई रिपोर्ट, तस्करा डाला, हादसे में एक की माैत

Mon, 10 Jun 2024 09:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ के इंचाैली क्षेत्र में एक ट्रक में आग लगने से चालक की झुलसकर दर्दनाक माैत हो गई। वहीं शहर के चौधरी चरण सिंह विवि में देर रात फायरिंग हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही भागे आरोपी
विज्ञापन
इंचाैली थाना, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:55 PM, 10-Jun-2024

अमेरिका में छाईं मुजफ्फरनगर की पूजा तोमर

अमेरिका के लुइसविले में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में मूलरूप से बुढ़ाना की रहने वाली पूजा तोमर ने मिक्स मार्शल आर्ट में पहला स्थान प्राप्त किया। पूजा ने परिवार व जनपद का नाम रोशन किया है।

मिक्स मार्शल आर्ट की इस चैंपियनशिप में पूजा तोमर का शनिवार को स्ट्रॉ-वेट (52 किग्रा) डिवीजन में ब्राजील की रेयान डॉस सैंटोस के साथ मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में उसने अपनी प्रतिद्वंदी को हराकर जीत दर्ज करवाई। 

पूजा तोमर का कहना है कि यह मेरी जीत नहीं है। यह जीत सभी भारतीय फैंस और सभी भारतीय सेनानियों के लिए है। परिजनों ने बताया कि वह पांच बार राष्ट्रीय वुशू चैंपियन रह चुकी हैं। कराटे व ताइक्वाडो में पूजा में पूजा की विशेष योग्यता है। उनकी जीत से परिवार व जनपद गौरवांवित हुआ है।

09:08 AM, 10-Jun-2024

फिटकरी गांव में गत्ते से लदे दो ट्रक में आग, झुलसकर एक चालक की मौत

मेरठ में एनएच - 119 स्थित स्थित फिटकरी गांव में एक फैक्ट्री के बाहर सोमवार सुबह 4 बजे गत्ते से लदे दो ट्रकों में आग लग गई। जिसमें झुलसकर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ड्राइवर की पहचान करने में लगी है।

इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव स्थित एक फैक्ट्री के बाहर रविवार रात गत्तों से लदे दो ट्रक पहुंचे। जिन्हे सुबह खाली किया जाना था। चालक ट्रकों में सो गए। सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक में अचानक से आग लग गई।

कुछ ही मिनटों में आग दूसरे ट्रक तक पहुंच गई। जिसमें एक ट्रक चालक की आंख नही खुली। तब तक उसे ट्रक से बाहर निकाला वह आग से झुलस चुका था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ड्राइवर की पहचान करने में लगी है।

09:07 AM, 10-Jun-2024

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात कार सवार युवकों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। सूचना पर मेडिकल पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ युवकों की पहचान भी की है।

विवि के त्रिमूर्ति चौक पर देर रात कुछ युवक खड़े थे। इसी दौरान बाइक और कार में सवार होकर आए हथियारबंद युवकों में से एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद चार राउंड तक फायरिंग की गई। इससे विवि परिसर में अफरातफरी मच गई। विवि के गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मेडिकल पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में मेडिकल पुलिस पहुंची तो यहां मौजूद युवकों में भगदड़ मच गई। हालांकि फायरिंग का आरोपी युवक पहले ही वहां से भाग चुका था। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिन से विवि के दो छात्र गुटों में नोकझोंक चल रही है। इसके चलते दोनों गुट यहां जुटे थे, लेकिन पुलिस आ गई। थाना प्रभारी मेडिकल सूर्यदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से कुछ आरोपी चिह्नित किए गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को विवि प्रशासन से भी इस बाबत जानकारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
09:06 AM, 10-Jun-2024

मेडिकल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सतीश का नाम गलती से शामिल कर लिया। इसका पता चलने पर पुलिस ने अब जीडी में तस्करा डाल दिया है।

सीसीएसयू के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने मेडिकल थाने में हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज की ऑडिट रिपोर्ट पर फर्जी हस्ताक्षर के मामले में मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि कॉलेज में संचालित बीकॉम पाठ्यक्रम में कार्यरत डॉ. अतुल गोयल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कॉलेज की फर्जी ऑडिट रिपोर्ट तैयार कराने का आरोप लगाया था।

न्यायालय के आदेश पर दोनों पक्षों की सुनवाई विश्वविद्यालय प्रशासन ने की। प्रकरण के निस्तारण के लिए ऑडिट रिपोर्ट और अन्य अभिलेख तलब किए गए थे। वर्ष 2021-2022 की ऑडिट रिपोर्ट तत्कालीन प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार द्वारा सत्यापित दर्शाई गई थी। वादी ने आपत्ति की कि प्राचार्य के हस्ताक्षर फर्जी हैं। इस पर विश्वविद्यालय ने हस्ताक्षर की पुष्टि की रिपोर्ट तलब की थी।

वर्तमान में मेरठ कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में कार्यरत और तत्कालीन कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि महाविद्यालय द्वारा प्रस्तुत ऑडिट रिपोर्ट पर उनके हस्ताक्षर नहीं है। यह रिपोर्ट भी उनके कार्यकाल की नहीं है। कुलसचिव की तहरीर पर पुलिस ने गलती से डॉ. सतीश के नाम रिपोर्ट दर्ज कर दी। इसका पता चलने पर रविवार को जीडी में तस्करा डालकर अपनी गलती सुधारी।

08:54 AM, 10-Jun-2024

West UP News Live:JEE एडवांस में छाए मेरठ के मेधावी, गलत दर्ज हुई रिपोर्ट, तस्करा डाला, हादसे में एक की माैत

जेईई एडवांस में मेरठ के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले में आर्यन गुप्ता 828 वीं रैंक के साथ टॉपर हैं। जेईई मेंस में आर्यन को 1207वीं रैंक मिली थी। छात्र आर्यन ने बताया कि उसने नियमित छह से सात घंटे पढ़ाई की। अब उनका लक्ष्य आईटी मद्रास, मुंबई या दिल्ली में प्रवेश का है। उनका मुख्य फोकस इंजीनियरिंग फिजिक्स पर रहेगा। आर्यन ने सफलता का श्रेय पिता आलोक गुप्ता, माता रितु गुप्ता, शिक्षक एवं मौसा-मौसी को दिया है। आलोक एवं रितु गुप्ता शहर के चर्चित संस्थान गुप्ता क्लासेज के निदेशक हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें