रोहटा थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह कालीना गांव के जंगल में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति को पहले जंगल में बंधक बनाया गया और आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस के जरिए गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति को पुलिस ने मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बहुजन समाज पार्टी हाईकमान ने नगीना लोकसभा सीट से सुरेंद्र पाल सिंह का टिकट फाइनल किया है। वह वकालत के पेशे में रहने के बाद राजनीति में आ गए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में पुरकाजी विधानसभा से वह बसपा के प्रत्याशी थे।
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। बुधवार परिषदीय स्कूलों के कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों का गणित और कला विषय का प्रश्न पत्र हुआ। परीक्षा के लिए स्कूलों में प्रश्न पत्र पहले ही पहुंचा दिए थे। मेरठ में विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने परीक्षा दी।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से जनरल वीके की मजबूत दावेदारी से मेरठ लोकसभा सीट पर पेच फंसा हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर भाजपा ब्राह्मण, गुर्जर, जाट, दलित और पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी उतार चुकी है।
सहारनपुर से ब्राह्मण और मुरादाबाद से पार्टी क्षत्रिय समाज को प्रतिनिधित्व दे सकती है। ऐसे में वैश्य समाज से एक प्रत्याशी जरूर घोषित किया जाना है। अब देखना यह है कि मेरठ से वैश्य प्रत्याशी घोषित किया जाना है गाजियाबाद से।
वहीं, सपा के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह की बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक थी, लेकिन लखनऊ में सपा के टिकट के दावेदारों की वजह से फिलहाल उसे स्थगित कर दिया है। अब यह बैठक बृहस्पतिवार को हो सकती है।