फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: रिमझिम फुहारों से माैसम हुआ खुशगवार, बिजनाैर में मकान की छत गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 08 Jul 2024 11:21 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के मुख्य समाचार।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : freepik
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:10 PM, 08-Jul-2024

बिजनाैर में मकान की छत गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत, एक घायल

स्योहारा में पिछले कई दिनों से पड़ रही बारिश के के चलते जहां खेत खलियान भी जल मग्न हो चले है  तो वहीं घर मकान भी गिरने लगे हैं। ग्राम मंडोरी में एक मकान की छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

सोमवार की दोपहर ग्राम मंडोरी निवासी राम राज सैनी (65) पुत्र मंगल सिंह अपने घर के बरामदे में बैठे गांव के ही राजवीर (24) पुत्र ऋषिपाल से बात कर रहे थे कि तभी अचानक मकान का पूरा लिंटर भर भरा कर उनके ऊपर गिर गया। जिस कारण मलबे में दबकर बुजुर्ग राम राज की मौके पर ही मौत हो गई व राजबीर घायल हो गया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। नायब तहसीलदार राजकमल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेज रहा हूं।

11:07 AM, 08-Jul-2024

शिकायतों के निस्तारण में मेरठ की पहली रैंक

आईजीआरएस पर मिली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर मेरठ ने प्रदेश में जून की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनसुनवाई प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सभी विभागों में जनसुनवाई और निस्तारण के लिए आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से समयबद्ध निस्तारण के आदेश शासन ने जारी कर रखे हैं। 

आईजीआरएस के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में जिले की आईजीआरएस सैल की सभी शाखाओं, थानों पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया।

शासन स्तर पर मेरठ जनपद को आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारण में प्रथम स्थान मिला है। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने सभी पुलिसकर्मियों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी जनशिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

11:06 AM, 08-Jul-2024

मेरठ-खुर्जा ट्रैक ठीक होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू

जलभराव के कारण नई बस्ती के पास क्षतिग्रस्त हुई मेरठ-खुर्जा रेल लाइन को शनिवार देर रात ठीक कर दिया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया। करीब 8 घंटे तक ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाया। 

शनिवार दिन में बारिश के कारण ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण मेरठ से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस करीब 2 घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 3:30 घंटे, खुर्जा से मेरठ आने वाली पैसेंजर डेढ़ घंटे प्रभावित रही। काफी समय उसे हापुड़ में ही खड़ा रखा। देर रात 10 बजे के बाद ट्रैक ठीक किया गया। राज्यरानी एक्सप्रेस, सूबेदारगंज एक्सप्रेस को भी धीमी गति से निकल गया। अधिकारियों के अनुसार अब ट्रैक पूरी तरह से ठीक है, ट्रेनों का संचालन सुचारू हो गया है। 

विज्ञापन
11:00 AM, 08-Jul-2024

West UP News Live: रिमझिम फुहारों से माैसम हुआ खुशगवार, बिजनाैर में मकान की छत गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत

मेरठ में गंगनहर की दायीं पटरी पर 111 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में मानक से अधिक काटे जा रहे पेड़-पौधों को लेकर आज एनजीटी में सुनवाई होगी। वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी इसमें जवाब देना पड़ सकता है। सपा विधायक अतुल प्रधान की ओर से एनजीटी में की गई शिकायत को भी स्वीकृत कर लिया गया है। आज उस पर सुनवाई होगी। 

गंगनहर के किनारे करीब 111 किमी. सड़क निर्माण में एक लाख 12 हजार पेड़-पौधों को काटे जाने के निर्णय पर एनजीटी ने पहले खुद ही संज्ञान लिया था और पिछले महीने सुनवाई की थी। इसमें एनजीटी ने लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण की डीपीआर तलब की है। जिसमें लोक निर्माण विभाग की ओर से एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए अधिवक्ता के जरिए चार साल पहले तैयार की गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट दाखिल कर दी। 

मानक से अधिक पेड़ काटे जाने के मामले को लेकर विधायक अतुल प्रधान आंदोलन कर रहे हैं। उनके द्वारा भी एनजीटी में शिकायत की गई थी जिसे सुनवाई के लिए स्वीकृत कर लिया गया है। आज इस मामले में सुनवाई होगी। इस पर एनजीटी चेयरपर्सन की बेंच सुनवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें