फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Up News Live: मेरठ महोत्सव में आज समा बांधेंगी हर्षदीप, जानिए क्यों वायरल हुई कुमार विश्वास की ये वीडियो

Tue, 24 Dec 2024 05:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ महोत्सव में आज सूफी गायिका हर्षदीप काैर समा बांधेंगी। हालांकि पश्चिमी यूपी में सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं 21 दिसंबर को मेरठ मोहत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन के दाैरान कुमार विश्वास ने आखिर ऐसा क्या बोल दिया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
हर्षदीप कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @harshdeepkaurmusic
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:20 PM, 24-Dec-2024

कुमार विश्वास ने बाबा रामदेव पर ली चुटकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोमवार को मेरठ महोत्सव में कवि सम्मेलन के दाैरान कुमार विश्वास ने बाबा रामदेव और उनके प्राॅडक्ट्स पर चुटकी ली। वहीं इसकी एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में काव्यपाठ करते हुए कुमार विश्वास कह रहे हैं कि मैंने नवरात्र में उनका नमक खरीदा, मुझे लगता है कि वह अपने प्राॅडक्ट को ऐसे बेचते हैं जैसे नहीं खरीदो तो सनातन धर्म से उसी दिन इस्तीफा। उसे ऊपर लिखा था 25 लाख पुराने हिमालय से निकाला हुआ नमक, और नीचे जो लाइन लिखी थी एक्सपायरी डेट सात फरवरी। वीडियो में कुमार विश्वास पतंजलि के नमक पर चुटकी लेते नजर आए। इस दाैरान उन्होंने आचार्य बालकृष्ण का भी जिक्र किया।

05:15 PM, 24-Dec-2024

मेरठ महोत्सव ने नीति मोहन ने मन मोहा, आज जलवा बिखेरेंगी हर्षदीप काैर

मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आयोजित मेरठ महोत्सव में सोमवार रात गायिका नीति मोहन ने सुरों का जलवा बिखेरा। उन्होंने इंडियन क्लासिकल के साथ रीमिक्स गीत मेरठ चल तेरे इश्क में पड़ जाते हैं...गाया तो तालियां गूंज उठीं। कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए बारिश भी हुई। इसके बावजूद दर्शकों ने अपनी सीटें नहीं छोड़ीं। युवाओं में सबसे अधिक जोश नजर आया। नीति मोहन ने नारी है सबपे भारी...गीत की प्रस्तुति के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। वहीं आज इस कार्यक्रम में गायिका हर्षदीप काैर अपनी प्रस्तुति देंगी। वह अपने प्रसिद्ध गीतों से समा बांधेंगी।

05:09 PM, 24-Dec-2024

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से होंगी

यूपी बोर्ड ने 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मेरठ सहित आठ मंडलों में दूसरे चरण में एक से आठ फरवरी के बीच इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी, जबकि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी।

यूपी बोर्ड की ओर से ये परीक्षाएं दो चरणाें में कराई जाएंगी। पहले चरण की परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेंगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल को शामिल किया गया है। दूसरे चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी 2025 के बीच होंगी।

दूसरे चरण में मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल को रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षकों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार, हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर संपन्न होंगी। हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। इसी तरह से इंटरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक भी वेबसाइट पर अपलोड होंगे।

वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा के मुताबिक विद्यालय स्तर पर कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार से दस जनवरी 2025 के बीच प्रधानाचार्य स्तर पर कराई जाएंगी। कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी 2025 के बीच विद्यालय के प्रधानाचार्य स्तर पर कराई जाएंगी।

विज्ञापन
04:11 PM, 24-Dec-2024

West Up News Live: मेरठ महोत्सव में आज समा बांधेंगी हर्षदीप, जानिए क्यों वायरल हुई कुमार विश्वास की ये वीडियो

सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बूंदाबांदी व सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। इससे तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया। लोगों को ठंड का अहसास हुआ तो वह घरों से कम ही बाहर निकले। पूरा दिन बादल छाए रहे। ठंड अगले दिनों में बढ़ने की बात कही जा रही है। बूंदाबांदी और दिन भर बादल छाए रहने से मौसम सर्द हो गया। अधिकतम तापमान में 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस सीजन में अब तक सोमवार सबसे ठंडा दिन रहा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें