फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: पैरा नेशनल गेम्स में आज मेरठ के चार खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, लापता व्यक्ति का शव मिला

Sat, 13 Jan 2024 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फातिमा खातून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:05 PM, 13-Jan-2024
डॉ. संतोष कुमार सचान - फोटो : Amar Ujala

डॉ. संतोष कुमार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में बने सदस्य

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक प्रसार रहे पल्लवपुरम फेज दो निवासी डॉ. संतोष कुमार सचान को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सदस्य नियुक्त किया है। उनके सदस्य नियुक्त होने पर कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों व परिजनों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
 
संतोष कुमार पहले पंतनगर थे। सन 2004 में उनका स्थानांतरण मेरठ हुआ। वह कीट विज्ञान विभाग के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। इसके अलावा संतोष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय जर्नल में 70 से अधिक शोध पत्र, 8 तकनीकी पुस्तिका, 120 से अधिक लेख प्रकाशित हुए। उन्होंने पांच शोध परियोजनाओं में मुख्य/सह अन्वेषक के रुप में कार्य किया।
 
2021 तक  कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक प्रसार के पद पर कार्यरत रहे। कुलपति डॉ. केके सिंह,बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर रितेश शर्मा, डॉक्टर हरिओम कटियार,डॉक्टर सत्येंद्र कुमार,डॉक्टर एस के लोधी, डॉक्टर आर एस सेगर आदि ने बधाई दी है।

11:22 AM, 13-Jan-2024

मवाना थानाक्षेत्र के गांव किशनपुर बिराना में सुबह के समय गन्ने के खेत में सिलाई कर रहे तीन युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां से तीनों को मेरठ रेफर कर दिया है।
 
गांव किशनपुर बिराना निवासी जितेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की दो-तीन दिन पहले ही गांव का एक व्यक्ति शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था, जिसका विरोध किया गया था। उस समय मामला शांत हो गया था।
 
आज उक्त पक्ष के ही दो आरोपी घर पहुंचे तथा गाली-गलौज की उसके बाद खेत में जाकर खेत में काम कर रहे उसके पुत्र कार्तिक वह ऋतिक तथा उसके दोस्त अश्वनी को गोली मारकर घायल कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से इलाज के लिए मेरठ भेज दिया है।

11:13 AM, 13-Jan-2024
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा लुटेरा, पैर में गोली लगने से घायल

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में देर रात तीन लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड हो गई। जिसमें लूट का एक आरोपी  पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसके दो साथी भाग निकले। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार में कार सवार चार लुटेरों ने लिफ्ट देकर एक दुकानदार से 47 हजार लूटे थे। एक लुटेरे को बुढ़ाना पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड में घायल कर पकड़ा था। तीन लुटेरे फरार हो गए थे।
 
कांबिंग के दौरान देर रात इन लुटेरों के साथ मुठभेड़ तब हो गई तब एक लुटेरा चांद उर्फ छोटू, निवासी कांशीराम कॉलोनी कस्बा बड़ौत, जनपद बागपत पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। दो फरार हो गए। उनकी भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार लुटेरे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
11:04 AM, 13-Jan-2024

पैरा नेशनल गेम्स में आज मेरठ के चार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 200 मीटर दौड़ में रवि कुमार और प्रीतिपाल, जेवलिन में फातिमा और आयुष  प्रतिभाग करेंगे। शॉटपुट में अनमोल अपनी किस्मत आजमाएंगे। सभी खिलाड़ियों के कोच को पदक की उम्मीदे हैं।

10:59 AM, 13-Jan-2024

West UP News Live: पैरा नेशनल गेम्स में आज मेरठ के चार खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, लापता व्यक्ति का शव मिला

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोईया निवासी भूषण(45) पुत्र कालू  का शव तालाब में पड़ा मिला। कालू पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। भूषण के लापता होने पर उसके छोटे भाई  शिव ने उसके लापता  होने की सूचना दौराला थाने  में दी थी। पुलिस और भूषण के परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे । शनिवार सुबह भूषण का शव गांव के तालाब में पड़ा मिला।

शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तालाब पर पहुंचे। वहीं, ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। दौराला थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने भूषण के शव को तालाब से बाहर निकलवा कर शव को मोर्चरी भेज दिया। भाई शिव का कहना है कि उसका भाई भूषण पांच दिनों से लापता था और वह ट्रेलर  का काम करता था। वह कई दिन से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। भूषण की मौत से पत्नी सुमित्रा और चारों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें