01:04 PM, 29-Jul-2024
अनिल चाैधरी
- फोटो : अमर उजाला
साबरमती-हरिद्वार एक्सप्रेस अब 30 नवंबर तक चलेगी
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गुजरात के साबरमती से हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09425-09425 का विस्तार किया है। अब यह ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी। इसके चलने से यात्रियों को राहत बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे ने गुजरात के यात्रियों के लिए गर्मी में साबरमती से हरिद्वार के बीच यह समर स्पेशल ट्रेन चलाई थी। जिसे 30 जून तक चलना था। बाद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए इस ट्रेन को जुलाई तक चलाने का फैसला किया गया। अब यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस चार महीने और यानि 30 नवबंर तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में चार फेरे लगाते है।
साबरमती से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलती है, जबकि हरिद्वार से मंगलवार और शनिवार को चलती है। मेरठ में यह ट्रेन दोपहर तीन बजे आती है। इस ट्रेन के चलने से गुजरात जाने के लिए अमदाबाद मेल के अलावा यह ट्रेन भी होगी।
सूबेदारगंज स्पेशल भी अगस्त तक चलेगी
रेलवे ने प्रयागराज के सूबेदार गंज से मां वैष्णोदेवी उधमपुर के बीच चलने वाली समर स्पेशल 04141 को भी विस्तार दिया है। यह ट्रेन भी अब 27 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सूबेदार गंज से चलती है। जो रात्रि में मेरठ होकर जाती है।