फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: जमीन में दबा मिला युवक का शव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में एक युवक की मौत

Mon, 04 Sep 2023 10:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

सहारनपुर से खनन माफिया और एक लाख के इनामी हाजी इकबाल के सऊदी अरब में होने की चर्चा तेज हो गई हैं। वहीं मेरठ में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। किठौर थानाक्षेत्र में एक युवक का शव जमीन में दबा मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 PM, 04-Sep-2023

भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष के होटल की लिफ्ट का टूटा हुक और तार, गिरने से एक घायल

शामली में नगर के पानीपत रोड स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज के ब्रेक पॉइंट होटल में लिफ्ट का हुक और तार टूटने के कारण लिफ्ट नीचे जा गिरी, जिससे कर्मचारी घायल हो गया। घायल को आनन-फानन उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर कर्मचारी की हालत में सुधार है। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

10:23 PM, 04-Sep-2023

बिजनौर के कोतवाली देहात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में एक युवक की मौत हो गई। लगभग चार घंटे तक युवक अस्पताल प्रांगण में ही पड़ा रहा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कोतवाली देहात स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बेंच पर लगभग शाम 4:30 बजे एक युवक बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार, युवक कुछ बोल नहीं पा रहा था और बीमार लग रहा था। काफी देर तक बेंच पर बैठने के बाद वह युवक बेंच के नीचे लुढ़क गया। लगभग चार घंटे तक युवक अस्पताल के परिसर में पड़ा रहा। रात्रि लगभग नौ बजे सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर पर केवल अंडरवेयर ही था। उसका पाजामा पास में ही रखा था। थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि शव को अस्पताल से उठा लिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

08:22 PM, 04-Sep-2023

शराब कंपनी के जीएम की गाड़ी चोरी करने का प्रयास

शामली के काका नगर में शराब कंपनी के कार्यालय से दो युवकों ने गाड़ी चोरी करने का प्रयास किया। एक ने हेलमेट पहना हुआ था तो दूसरे ने मुंह पर नकाब लगाया हुआ था। जब वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके तो गाड़ी से कागजात चोरी कर फरार हो गए। शराब कंपनी के जीएम ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि काका नगर में पिछली तरफ धनीराम रामचंद्र कंपनी सड़क निर्माण के कर्मचारी भी रहते हैं। रविवार की रात उनकी बुलेरो गाड़ी मकान के बाहर खड़ी थी। करीब तीन से चार बजे के बीच चोर पहुंचे और गाड़ी को लेकर फरार हो गए। 

पीड़ित कर्मचारियों ने सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वहीं, शराब कंपनी के जीएम शेखर गुर्जर की गाडी भी चोरी करने का प्रयास किया और उनकी गाडी से जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए है। कोतवाली प्रभारी संजीव भटनागर ने बताया कि गाड़ी चोरी होने की तहरीर मिली है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
05:20 PM, 04-Sep-2023

मेरठ में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के धोलड़ी गांव में एक युवक को सांप ने काट लिया। बताया गया कि युवक की मौत हो गई है। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

03:04 PM, 04-Sep-2023

मेरठ से सटे किठौर में फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव जमीन में दबा होने की सूचना पर सनसनी फैल गई। बताया गया कि जमीन से बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाने का प्रयास किया। बताया कि खोदाई के लिए थाना पुलिस ने जेसीबी मंगाई है जिसकी सहायता से  शव को निकलवाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव जमीन में दबाया गया है।  

विज्ञापन
08:44 AM, 04-Sep-2023

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बच्ची की मौत

मेरठ के किठौर क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में घर लौट रही 12 वर्षीय बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बच्ची की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला सैनी वाला निवासी 12 वर्षीय सोनिका पुत्री सुरेश बाजार से घर लौट रही थी। मेरठ-गढ़ मार्ग पर शहनाई मंडप के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से सोनिका की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोनिका की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

08:41 AM, 04-Sep-2023

शामली में जीआरपी के सिपाही ने युवतियों से की अभद्रता

दिल्ली से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक्सकॉर्ट में तैनात थाना जीआरपी के सिपाही ने दो युवतियों से अभद्रता की।

युवतियों ने शामली स्टेशन पर परिजनों को बुला लिया। मामला बढ़ता देख आरोपी सिपाही अपनी सरकारी पिस्टल साथी पुलिसकर्मी को देकर मौके से फरार हो गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने सिपाही की अनुशानहीनता व लापरवाही बरती जाने की रिपोर्ट एसपी मुरादाबाद को भेजी है।
 

08:12 AM, 04-Sep-2023

सहारनपुर में पूर्व एमएलसी और खनन माफिया मोस्टवांटेड हाजी इकबाल का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जो सऊदी अरब में एक शेख के साथ खींचा हुआ है। स्थानीय स्तर पर अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं।

मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है, जिसे पुलिस भगौड़ा घोषित कर चुकी है। हाजी इकबाल के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस-प्रशासन इकबाल की करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है। इकबाल की पुलिस तलाश कर रही है। हाजी इकबाल के भाई पूर्व एलएलसी महमूद अली और चारों पुत्र भी विभिन मामलों में जेल बंद है। पूर्व में चर्चाएं रही हैं कि हाजी इकबाल देश छोड़कर भाग चुका है। 

रविवार को सोशल मीडिया पर हाजी इकबाल का एक फोटो वायरल हुआ, जो सऊदी अरब का बताया जा रहा है, जिसमें हाजी इकबाल एक शेख के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं कि जिसके व्यक्ति के साथ इकबाल का फोटो है, वह कौन है?

वहीं, एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो के बारे में पुष्टि की जा रही है। फोटो पुराना भी हो सकता है। इसकी जांच कराई जाएगी। 

08:03 AM, 04-Sep-2023

West UP News Live: जमीन में दबा मिला युवक का शव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में एक युवक की मौत

मेरठ में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अपने आसपास अनावश्यक रूप से पानी जमा न होने दें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें