06:58 PM, 22-Sep-2023
महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, मौत
मेरठ में मुडाली थाना अंतर्गत गांव बढला केथवाड़ा में 60 वर्षीय माया महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर मुडाली थाना पुलिस ने पंचनामा भरा लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।