फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: सहारनपुर में सिपाही ने की आत्महत्या, 139 बेटियाें को शादी में मिलेगा अनुदान

Fri, 22 Nov 2024 11:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष रॉय ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग  के घंटाघर उपकेंद्र क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली गेट फीडर पर एबीसी केबल बदले जाने व मरम्मत कार्यों के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 
विज्ञापन
शादी - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:24 AM, 22-Nov-2024

डेंगू और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो-दो रोगी मिले

मेरठ जिले में गुरुवार को डेंगू के दो और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो रोगी मिले। डेंगू के रोगी अब्दुल्लापुर और सदर तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। लेप्टोस्पाइरोसिस के रोगी लखीपुरा और भावनपुर के रहने वाले हैं। लेप्टोस्पाइरोसिस बीमारी चूहे, कुत्ते आदि जानवर के मूत्र से फैलती है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 159 मरीज मिल चुके हैं। लेप्टोस्पाइरोसिस के 17 रोगी मिल चुके हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल में डेंगू वार्ड बनाया हुआ है। 

11:18 AM, 22-Nov-2024

139 बेटियों को शादी के लिए मिलेगा अनुदान

मेरठ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष रॉय ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) गरीब व्यक्तियों की शादी अनुदान योजना में 20 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।

शादी अनुदान के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन शादी की तारीख से 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन पश्चात् तक www.shadianudan. upsdc.gov.in लिंक पर कर सकते है। जनपद में अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए वर्तमान में 139 लाभार्थियों का बजट मिला है। 

11:17 AM, 22-Nov-2024

दर्जी का बेटा पहनेगा खाकी वर्दी, सब्जी, हलवाई, मजदूर, और राजमिस्त्री के बच्चों का भी होगा सपना पूरा

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की कटऑफ जारी होते ही जिले के कुछ अभ्यर्थियों का सपना अब पूरा हो जाएगा। बागपत की माता कॉलोनी निवासी सावेज ने बताया कि पहले दिल्ली पुलिस का पेपर दिया था उसमें दो नंबर से रह गया था। लेकिन हिम्मत नहीं हारी,  पिता दर्जी है घर में तीन भाई बहन है, पड़ौस का युवक एयरफोर्स में भर्ती हुआ है उसको देखकर तैयारी की।

निवाड़ा गांव निवासी संजीव बताया कि पिताजी मजदूरी करते है मजदूरी कर करके बच्चों को पढ़ाया मवीकलां गांव निवासी तनु ने बताया कि पिताजी तांगा बुग्गी से गुड़ बेचकर बच्चों को पढ़ाया माता पिता और शिक्षक को श्रय देना चाहेगें, पढ़ाई के लिए उन्होंने खेत में गेहूं तक काटा। पुराना कस्बे के रहने वाले विशाल कुमार ने बताया कि पिताजी की पुलिस चौकी के सामने सब्जी बेचते है उनका भी मैं साथा देता था।

विज्ञापन
11:04 AM, 22-Nov-2024

West UP News Live: सहारनपुर में सिपाही ने की आत्महत्या, 139 बेटियाें को शादी में मिलेगा अनुदान

घंटाघर उपकेंद्र क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली गेट फीडर  पर एबीसी केबल बदले जाने व मरम्मत कार्यों के चलते  विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। तांगा स्टैंड से कबाड़ी बाजार प्याऊ तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें