फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: छठ पूजा आज से, मेरठ में इन स्कूलों का बदला समय, सरधना में पकड़ीं नकली व एक्सपायर दवाएं

Tue, 05 Nov 2024 02:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। इसमें छठ मैया की पूजा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की जाती है। मेरठ में दो स्कूलों ने शीतकालीन सत्र को देखते हुए समय में बदलाव किया है। वहीं रोहटा में एक मजदूर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
छठ पूजा के पर्व की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:48 PM, 05-Nov-2024

मेरठ के सरधना में नकली व एक्सपायर दवाइयों का गोदाम पकड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओषधि विभाग को सूचना दी गई। एक्सपायरी डेट बदलकर दवाओं को मार्केट में भेजते थे। नकली व एक्सपायर हो चुकी दवाओं से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे थे। महंगे दामों वाली एक्सपायरी दवाइयों का गोरखधंधा हो रहा था। बताया गया कि यहां एक पुराने मकान में करीब15 लाख की दवाइयां पकड़ी गई हैं।

10:53 AM, 05-Nov-2024

आज से नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। इसमें छठ मैया की पूजा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की जाती है। महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे तक कठिन उपवास करती हैं। यहां भी पूर्वांचल के लोग बड़े उत्साह से यह पर्व मनाते हैं। यह पर्व पांच से आठ नवंबर तक चलेगा।

आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि छठ पूजा में पानी में खड़े होकर स्नान, उपवास, और सूर्य को अर्घ्य देना शामिल है। प्रकृति का छठे अंश होने के कारण इस देवी का नाम षष्ठी देवी रखा गया। यह देवी बालकों की रक्षा और आयु प्रदान करती हैं। स्कंद पुराण में इन्हें ही देवी कात्यायनी कहा गया है। षष्ठी तिथि शिशुओं के संरक्षण व संवर्धन की देवी हैं। 

10:52 AM, 05-Nov-2024

मवाना के जंगल में गोकशी, हिंदू संगठन के लोगों में रोष

मवाना के गांव तिगरी के जंगल में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गोकशी की गई । जिसकी जानकारी सुबह गांव वालों को लगी तो गांव वालों में रोष व्याप्त हो गया। 

गांव तिगरी निवासी प्रमोद का पुत्र आकाश सुबह के समय अपने खेत में गोबर डालने के लिए गया था।  वहां उसने तीन गोवंश को कटे हुए देखा इसके बाद वह गांव पहुंचा तथा गांव वालों को जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसके बाद गांव वाले और पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए । गांव के लोगों में भारी  रोष व्याप्त है । वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्य कर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
10:49 AM, 05-Nov-2024

सोफिया और सेंट मेरीज स्कूल का बदला समय

मेरठ में शीत ऋतु के चलते सोफिया और सेंट मेरीज स्कूल की ओर से समय परिवर्तन कर दिया गया है। सेंट मेरीज स्कूल का समय अब सुबह 7:55 से दोपहर 1:55 तक का किया गया है। यही समय सोफिया स्कूल का रहेगा। सोमवार को बदले समय पर बच्चे स्कूल पहुंचे और समय पर छुट्टी की गई। वहीं स्कूल की छुट्टी के समय कैंट में जाम की स्थिति बन गई। पुलिस और स्कूल के कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाकर बच्चों को निकाला।

10:48 AM, 05-Nov-2024

रोहटा में गन्ना छीलने गए एक मजदूर की गला रेतकर हत्या

मेरठ के रोहटा में मंगलवार की अल सुबह की नोनी गांव के जंगल में गन्ना छीलने गए मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची रोटा पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। 

जानकारी के अनुसार गांव किनोनी निवासी राजू पुत्र राम सिंह ठेकेदारी पर गन्ना छिलने का कार्य करता है। वह मंगलवार की अल सुबह 6:00 बजे गांव निवासी किसान पवन पुत्र रामसिंह के खेत में गन्ना छीलने के लिए गया था। जैसे ही वह खेत में पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने उसकी गर्दन पर दरांती से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गए।

घंटों बाद जब अन्य मजदूर गन्ना छीलने के लिए खेत में पहुंचे तो राजू का खून से लथपथ शव देख दंग रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले मेडिकल भेजा। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की।

विज्ञापन
10:28 AM, 05-Nov-2024

West UP News Live: छठ पूजा आज से, मेरठ में इन स्कूलों का बदला समय, सरधना में पकड़ीं नकली व एक्सपायर दवाएं

दिवाली के त्योहार पूरे हो चुके हैं, छठ पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में त्योहार के बाद अपनी नौकरी और काम पर लौटना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों के आरक्षण फुल है। मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई आदि लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में 25 नवंबर तक कोई सीट नहीं है। 
तत्काल में भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। योगा एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून सुपर फास्ट, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 150 से ऊपर पहुंच गई है। 

मेरठ से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेन फुल होकर चल रही है। रेलवे की ओर से दिवाली स्पेशल केवल दो ही ट्रेन चलाई। छठ पर्व स्पेशल ट्रेन मेरठ से होकर नहीं गुजरीं। 
अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस में तृतीय श्रेणी एसी में प्रतीक्षा सूची 51 तक और स्लीपर श्रेणी में सूची 153 तक पहुंच गई है। देहरादून- बांद्रा एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 48 और स्लीपर श्रेणी में 148 तक वेटिंग चल रही है। ऋषिकेश से अहमदाबाद तक चलने वाली योगा एक्सप्रेस में स्लीपर में 126 और थर्ड एसी में 87 तक वेटिंग है। 

नौचंदी एक्सप्रेस में स्लीपर में 94 वेटिंग और थर्ड एसी में 40 वेटिंग चल रही है। देहरादून बांद्रा सुपरफास्ट में स्लीपर में 78 और थर्ड एसी में 48 प्रतीक्षा सूची है। कोच्चुवेली एक्सप्रेस में स्लीपर में 125 और थर्ड एसी में 27 वेटिंग है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें