06:58 PM, 12-Dec-2023
आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगा ब्राह्मण समाज
मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी में गुर्जर समाज के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज के शिवकुमार पुत्र शेर सिंह पर किए गए जानलेवा हमले से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। अब यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों के ब्राह्मण संगठनों से जुड़े लोग पीड़ित के घर पहुंचे।