फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: CBI ने रिश्वत मामले में अभिषेक के पड़ोसियों के बयान दर्ज किए, छत से गिरकर माहिला की मौत

Sun, 10 Dec 2023 08:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:45 PM, 10-Dec-2023

हरिद्वार काशीपुर फोरलेन नेशनल हाईवे के नजीबाबाद बाईपास में बनाएं जा रहे ओवर ब्रिज का पिलर बनते ही धराशाई हो गया। निर्माण करने के कुछ घंटे बाद ही पिलर का मलवा सड़क पर आ गिरा। निर्माण कंपनी अब तिरपाल ढककर पर्देदारी में जुटी हुई है। इस परियोजना को साल 2020 तक ही पूरा हो जाना था लेकिन यह अपने निर्धारित समय से करीब तीन-चार साल से आधर में लटकी है।

01:50 PM, 10-Dec-2023

पुलिस कार्यवाही से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने किया थाने में आत्मदाह का प्रयास

बिजनौर जनपद के स्योहारा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार न करने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला आरक्षी ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि आरोपी आज अपनी शादी रचा रहा है।

01:25 PM, 10-Dec-2023

हकीकत नगर से शुरू हुई चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा 

राष्ट्रीय लोक दल की चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा रविवार के दोपहर हकीकत नगर स्थित श्री रामलीला मैदान से शुरू हुई। संदेश यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । राष्ट्रीय लोक दल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल सिंह ने बताया की यात्रा 11 जनपदों से होकर गुजरेगी । यात्रा जिन जिन पदों में जाएगी वहां कुश्ती कबड्डी और अन्य खेल प्रतियोगिता कराए जाएंगे । साथ ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यात्रा का समापन 23 दिसंबर को यानी चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर नई दिल्ली के किसान घाट पर होगा। उन्होंने बताया कि संदेश यात्रा खिलाड़ियों के हकों के लिए निकली जा रही है। यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा युवाओं और किसानों को पंपलेट भी बाटे जा रहे हैं जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह उनके सुपुत्र चौधरी अजीत सिंह और पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया गया है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर और रालोद के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
08:49 AM, 10-Dec-2023

टूरिस्ट वीजा पर विदेश में नौकरी पर भेजा, केस दर्ज

बिजनौर के फतेहपुर धारा निवासी एक युवक ने दो लोगो पर अपने भाई और जीजा को गलत तरीके से विदेश भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव फतेहपुरधारा निवासी जयशिव पुत्र रमेशचंद ने बताया की सतविंद्र उर्फ गग्गी तथा कुंवरपाल सिंह निवाड़ी लालपुर बहेड़ी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद ने काशीपुर प्रिया मॉल में विदेश भेजने के लिए आफिस खोला हुआ है। उन्होंने विदेश में नौकरी का प्रलोभन दिया। एजेंटों ने साढ़े छह लाख की रकम लेकर पीड़ित के भाई प्रदीप तथा जीजा अनमोल को विदेश भेज दिया, जहां प्रदीप को वर्किंग वीजा के बदले टूरिस्ट वीजा पर जॉर्डन भेज दिया।

कोई काम नहीं मिलने पर दो लाख रुपये देने के बाद प्रदीप किसी तरह भारत वापस आया, जबकि अनमोल को बिना वीजा के गलत तरीके से मलेशिया भिजवा दिया। जहां उसके पासपोर्ट आदि छीन लिए गए। आज भी अनमोल वहां फंसा हुआ है और परेशान है। एजेंट कहने के बाद भी न तो रकम लौटा रहे है। न ही कोई संतोषजनक जवाब दे रहे है। पीड़ित ने एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी। थाना प्रभारी अन्नु कुमारी ने बताया की पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

08:46 AM, 10-Dec-2023

मकान की छत से गिरकर महिला की मौत

बड़ौत के वाजिदपुर गांव मेें एक महिला की शनिवार को मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। वाजिदपुर गांव निवासी उमा (55) पत्नी पदम शनिवार को मकान की छत पर धूप में बैठी हुई थी। इस दौरान अचानक महिला मकान की छत से नीचे गिर गई। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े और तुरत-फुरत महिला को लेकर सीएचसी पर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजन गमगीन हैं।

विज्ञापन
08:30 AM, 10-Dec-2023

West UP News Live: CBI ने रिश्वत मामले में अभिषेक के पड़ोसियों के बयान दर्ज किए, छत से गिरकर माहिला की मौत

मेरठ कैंट में रिश्वत मामले में फरार चल रहे छावनी परिषद के निलंबित सफाई निरीक्षक दस हजार के इनामी अभिषेक के लालकुर्ती स्थित घर पर शनिवार को फिर सीबीआई की टीम पहुंची। टीम ने अभिषेक के पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद लालकुर्ती थाने में जाकर जानकारी हासिल की।

लालकुर्ती निवासी वरूण अग्रवाल की शिकायत पर सीबीआई ने छह नवंबर को छावनी परिषद कार्यालय में छापा मारा था। 25 हजार की रिश्वत लेते हुए सफाई निरीक्षक योगेश यादव को रंगेहाथ पकड़ा था। उससे पूछताछ में रिश्वत लेने के मामले में अभिषेक का नाम भी सामने आया था। अभिषेक तभी से फरार है।

शुक्रवार को सीबीआई की 14 सदस्यीय टीम अभिषेक के लालकुर्ती स्थित घर पहुंची थी। वहां से लाखों रुपये की एफडी, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। शनिवार को सीबीआई टीम ने अभिषेक के पड़ोसियों से जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें