फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, बागपत में वर्ग विशेष के युवक की पीटकर हत्या

Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश किराएदार के कमरे में पड़ी मिली। महिला की लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उधर, शामली में लूट के दो बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
मेरठ: विलाप करते परिजन और साइड में महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:30 PM, 27-Oct-2023

मकान की तरफ देखने को लेकर हुई कहासुनी में वर्ग विशेष के युवक की पीटकर हत्या

बागपत के बालैनी में मकान की तरफ देखने से मना करने को लेकर हुई कहासुनी के विवाद में वर्ग विशेष के दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें एक युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

06:29 PM, 27-Oct-2023

अकबरपुर नहर से निकले रजवाहे में मिला अज्ञात महिला का शव

मेरठ में बहसूमा के अकबरपुर नहर पुल के पास से निकले मोंड राजवाहे में शुक्रवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से निकलवा कर शिनाख्त करने की कोशिश की। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

06:19 PM, 27-Oct-2023

05:48 PM, 27-Oct-2023

सीडीओ ने सीएचसी सरधना का किया औचक निरीक्षण

सीडीओ नुपुर गोयल ने शुक्रवार को करीब तीन बजे सीएचसी सरधना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाई स्टॉक रजिस्टर, महिला वार्ड, डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। वहीं, गैर हाजिर स्वास्थ्य कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी। महिला वार्ड में जच्चाओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
05:08 PM, 27-Oct-2023

जेएनवी में हुए संघर्ष में आठ छात्रों पर कार्रवाई

सहारनपुर के बड़गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र संघर्ष प्रकरण में आठ छात्रों पर कार्रवाई की गई है। इनमें पांच छात्रों को दूसरे विद्यालय में अस्थाई और तीन छात्रों को स्थाई तौर पर स्थानांतरित किया गया है।

02:55 PM, 27-Oct-2023

मेला पहले ही दिन अव्यवस्था की भेंट चढा, महिला से सोने की चेन लूटी

शामली जनपद के चौसाना में गढ़ी हसनपुर का मेला पहले ही दिन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। मेले में आने वाले भक्तों के साथ लूटपाट की घटना ने मंदिर कमेटी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। मेले में खालिदपुर जिला सहारनपुर निवासी महिला से चेन छीन ली गई।

चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर में मां दुर्गा के मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ तो कम थी। वहीं, प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त के दावे किए थे, लेकिन मंदिर परिसर में मंदिर समिति के ही कार्यकर्ता काम करते है। शुक्रवार को शुरू होने वाले मेले के पहले दिन समिति के बंदोबस्त खोखले साबित हुए। जित्तो नाम की महिला परिवार संग प्रसाद चढ़ाने पहुंची थी। मंदिर परिसर के भीतर शातिर चोरों ने महिला की दो तोले सोने की चेन को झपट लिया और फरार हो गया। पीड़िता के चिल्लाने पर भीड़ एकत्र हो गई। आरोप है कि मंदिर समिति का कोई भी पदाधिकारी महिला की सुध लेने नहीं पहुंचा।

02:15 PM, 27-Oct-2023

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

मेरठ में लालकुर्ती के मैदा मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।

मैदा मोहल्ले में रहने वाले सोनू की लालकुर्ती छोटा बाजार में कपड़ों की दुकान है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थितियों में सोनू की मौत हो गई। परिजनों ने बीमारी से मौत बताते हुए पोस्टमार्टम के आने से इंकार कर दिया। लालकुर्ती पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

02:14 PM, 27-Oct-2023

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने की पश्चिमांचल की समीक्षा

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने की पीवीवीएनएल की बिजली संबंधी कार्यों की समीक्षा। अधिकारियों को तेजी के साथ बकाया जमा कराने के निर्देश दिए। चेयरमैन सुबह 11:30 बजे ऊर्जा भवन स्थित सभागार में पहुंचे। यहां प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, राजस्व वसूली करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में उपभोक्ता को विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। उन्होंने ट्रांसमिशन के कार्यों, रिवेम्प के कार्यों की समीक्षा की।

02:08 PM, 27-Oct-2023

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो घायल

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं। बताया गया कि गांव मेदपुर निवासी अरस पुत्र मुसरफ अली के घर थाना बाबू गढ़ छावनी के गांव छिपकोलि निवासी सोनू पुत्र इकिया अपने साथी स्याना गाव निवासी फकरू के साथ आये हुए थे, जब बाइक सवार दोनों युवक वापस जा रहे थे, इसी बीच मेदपुर गांव के बाहर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया, जहा फकरू की हालत गंभी बनी हुई है।

01:54 PM, 27-Oct-2023

हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के अधिवक्ता, एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे

बड़ौत और बागपत में वकीलों पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने एसपी से शिकायत कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। 

01:41 PM, 27-Oct-2023

बागपत में दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत

बागपत में बड़ौत-भड़ल मार्ग पर दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सकों पर उपचार न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

बताया गया कि यह परिवार दिल्ली से शाहपुर में बरात में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच दोघट थाना क्षेत्र के कान्हड़ गांव के पास हादसा हो गया।

01:35 PM, 27-Oct-2023

पैर में गोली लगने से युवक घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंडी के बाबूराम गेट के पास एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साकेत कॉलोनी निवासी सन्नी अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर उधर से गुजर रहा था, तभी दो बाइकों पर चार युवकों के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने जमीन की तरफ तमंचे से गोली चला दी, जो सन्नी के पैर में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

12:43 PM, 27-Oct-2023

खनन डंपर स्कूली बच्चे पर पलटा, गंभीर

सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के टपरी रोड पर खनन डंपर स्कूली बच्चे पर पलट गया। डंपर पलटने से बच्चे का पैर दब गया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, खनन डंपर निकलने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। 

11:46 AM, 27-Oct-2023

सास ने सिलबट्टे से आठ माह की गर्भवती बहू पर ताबड़तोड़ वार किए, मौत से मचा कोहराम

गुस्से में सिलबट्टे से वार कर आठ की माह गर्भवती बहू की हत्या करने वाली सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने आरोपी सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

11:18 AM, 27-Oct-2023

शामली में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली 

शामली में नगदी और मोबाइल लूट के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से लूटी गई नगदी और मोबाइल बरामद कर लिए।

11:11 AM, 27-Oct-2023

West UP News Live: कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, बागपत में वर्ग विशेष के युवक की पीटकर हत्या

किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश

मेरठ में कंकरखेड़ा की आनंद विहार कॉलोनी में एक मकान मालकिन का शव किराएदार के कमरे में पड़ा मिला। बताया गया कि घटना के दौरान घर पर महिला अकेली मौजूद थी। मृतक महिला का पति हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर है। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें