फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: 470 करोड़ की टैक्स चोरी में कोर्ट से आई बड़ी खबर... पीएसी का निलंबित सिपाही निकला लुटेरा

Sun, 01 Dec 2024 12:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

खास बातें

सचिन सिंघल, विक्रांत सिंघल और गौरव जैन फर्जी बिल और इनवाइस के सहारे 106 फर्मों को 1 प्रतिशत से 2 प्रतिशत तक कमीशन लेकर बिल जारी किए। डीडीजीआई ने तीनों को गिरफ्तार किया था। मेरठ कोर्ट में मामला चल रहा है। 
 
विज्ञापन
मुंबई में कोर्ट ने महिला ड्रग तस्कर को जमानत देने से किया मना - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:46 PM, 01-Dec-2024

Meerut: 8.9 डिग्री पारा, सर्दी ने तोड़ा 22 साल का रिकार्ड

सर्दी ने शुरुआत में ही 22 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार की रात 8.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे सर्द रही है। पूरे नवंबर माह में रात का न्यूनतम तापमान अन्य सालों से कम रहा है। 
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि छह दिसंबर के बाद रात के तापमान में और दिन में गिरावट आएगी। इस बार ला नीना के असर के कारण 15 दिसंबर से लेकर 25 जनवरी (40 दिन) तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि छह दिसबंर के बाद रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी। शुक्रवार की रात काफी ठंडी रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान तापमान 27.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।




 

12:23 PM, 01-Dec-2024

Saharanpur: आज से नहीं चलेंगी ये 24 ट्रेनें, कोहरे के कारण रेलवे ने लिया फैसला

रविवार यानी आज से तीन महीने के लिए ट्रेनों का सफर मुश्किल होगा। रेलवे ने कोहरे के कारण एक दिसंबर से दो मार्च 2025 तक 24 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक संचालित होगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे में एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे का सीजन माना जाता है। सर्दी में लोको पायलट को विशेष सतर्कता के साथ ट्रेनों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। चार दिसंबर से दो मार्च तक जालंधर सिटी-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक चलाई जाएगी। 15904-03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी। 12317-18 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस सात दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार व सोमवार को रद्द रहेगी। 12357-58 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस कोलकाता से मंगलवार और मंगलवार को सप्ताह में दो दिन और अमृतसर से सोमवार व बृहस्पतिवार को चलने वाली ट्रेन सात दिसंबर से 24 फरवरी तक क्रमश: रविवार व मंगलवार नहीं चलेगी।

ये ट्रेन रहेगी निरस्त
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2025 तक
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी योग नगरी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक
14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश योग नगरी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी तक
14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक
15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस चार दिसंबर से दो मार्च तक
12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी
12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस नौ दिसंबर से 24 फरवरी तक
18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी तक
18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक




 

09:58 AM, 01-Dec-2024

Shamli: बाइक लूट में पीएसी के निलंबित सिपाही समेत चार गिरफ्तार

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में दो दिन पहले युवक से बाइक लूट मामले में पुलिस ने पीएसी के निलंबित सिपाही समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त कार और लूटी गई बाइक बरामद की है।
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि दो दिन पहले 28 नवंबर को गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी कार्तिक अपने भाई अर्जुन की बाइक से गांव जा रहा था। भैंसवाल नहर पटरी से नहर माजरा के निकट चार युवकों ने बाइक लूट ली थी।
शनिवार को पुलिस गांव मालेंडी से ताना की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित भट्ठे के निकट से लूटी गई बाइक व घटना में प्रयुक्त कार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपांशु उर्फ शेखर व अक्षय कुमार निवासी गांव पुरमाफी थाना झिझाना, वंश खैवाल व विक्रांत उर्फ विक्की निवासी गांव ताना थाना गढ़ीपुख्ता है। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दीपांशु उर्फ शेखर ने बताया वह 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सिपाही है, जो फिलहाल निलंबित चल रहा है। 




 

विज्ञापन
09:58 AM, 01-Dec-2024

Meerut: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से गिरकर बिहार के मजदूर सिंटू की शुक्रवार शाम मौत हो गई। ठेकेदार ने पुलिस की बजाय परिजनों को मामले की सूचना दी। शनिवार सुबह मेरठ आए परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव अपने साथ ले गए।
लोहिया नगर में धन सिंह कोतवाल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बहुमंजिला बिल्डिंगों का निर्माण चल रहा है। जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। ठेकेदार विपिन के पास एक साइट पर बिहार का रहने वाला सिंटू मजदूरी कर रहा था। एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से गिरकर सिंटू की मौत हो गई। 
 

09:52 AM, 01-Dec-2024

West UP News Live: 470 करोड़ की टैक्स चोरी में कोर्ट से आई बड़ी खबर... पीएसी का निलंबित सिपाही निकला लुटेरा

सरिया खरीद-बिक्री के फर्जी बिल और इनवाइस बनाने वाले दिल्ली निवासी सचिन सिंघल, विक्रांत सिंघल और गौरव जैन की एडिशनल सेशन कोर्ट में न्यायाधीश बाबर खान ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। तीनों आरोपियों ने 2600 करोड़ के फर्जी बिलों के सहारे 470 करोड़ की टैक्स चोरी की। माल एवं सेवा कर सूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) टीम ने तीनों आरोपियों को 17 अक्तूबर को दिल्ली आनंद विहार स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।
विक्रांत सिंघल और सचिन सिंघल की मैसर्स शिवोन एंटरप्राइजेज और सिंघल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड दो फर्म हैं। इनके साथी गौरव जैन की पांच सरिया ट्रेडिंग फर्म हैं। तीनों ने फर्जी बिल और इनवाइस के सहारे 106 फर्मों को 1 प्रतिशत से 2 प्रतिशत तक कमीशन लेकर बिल जारी किए। इनपुट टैक्स क्रेडिट में गड़बड़ी सामने आने पर डीडीजीआई ने तीनों को गिरफ्तार किया था। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें