फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live : एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, मेरठ में मिली सिर कटी लाश

Sat, 09 Sep 2023 06:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : मेरठ में सिर कटी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस धड़ और हाथ की तलाश में जुट गई है। उधर, बिजनौर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। फिर से गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
शामली में बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:47 PM, 09-Sep-2023

छेड़छाड़ पीड़िता के घर का गेट तोड़ने का प्रयास, तनाव

शामली में चौसाना के गढ़ी हसनपुर में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से क्षुब्ध दूसरे सम्प्रदाय के लोगों ने पीड़ित के घर में घुसकर तोड़फोड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर परिजनों के साथ अभद्रता की। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया।

06:46 PM, 09-Sep-2023

यमुना में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

शामली में कैराना के नंगलाराई गांव में मछली पकड़ने के दौरान यमुना नदी में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन का सर्च ऑपरेशन भी दो राज्यों की सीमा में उलझकर रह गया। परिजनों के आग्रह पर तैरने वाले ग्रामीण व निजी गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

06:45 PM, 09-Sep-2023

कोतवाली में भाजपा नेताओं का हंगामा, धरना दिया

शामली में दो दिन पहले लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने अलग-अलग पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भाजपा नेताओं व कार्यर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर बिना जांच किए निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और धरना दिया। बाद में एसपी को मामले से अवगत कराने की बात कहकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता कोतवाली से चले गए।

विज्ञापन
06:43 PM, 09-Sep-2023

भरभराकर गिर पड़ा लिंटर, बड़ा हादसा होने से बचा

बिजनौर के कासमपुरगढ़ी के गांव सीरवासुचंद में वर्षा व ढूल्ला कमजोर होने के कारण भरभरा कर पूरा लिंटर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

सीरवासुचंद निवासी अफजाल अल्वी ने बताया कि वह 2500 वर्ग फुट में अपना मकान बनवा रहा है। जिसके लिए गत दिवस राज मिस्त्रियों ने ढूला तैयार किया था और आज लिंटर डालने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। सुबह से हो रही रुक-रुक वर्षा के बीच मिस्त्रियों ने लिंटर डालना शुरू कर दिया। पूरा लिंटर पड़ चुका था। मजदूर व मिस्त्री लिंटर डाल कर नीचे उतर चुकें थे। तभी अचानक पूरा लिंटर भरभरा कर गिर गया। अगर लिंटर कुछ समय पहले कंक्रीट डालते हुए गिर गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अफजाल अल्वी के अनुसार, उसे लिंटर गिरने से करीब तीन लाख से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।

05:48 PM, 09-Sep-2023

नर्सिंग होम में उपचार के दौरान किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शामली में कैराना मार्ग पर स्थित नर्सिंग होम में उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
05:44 PM, 09-Sep-2023

बागपत में टेंपो मिस्त्री की मौत के मामले में जमकर हंगामा, रोड किया जाम

बागपत में टेंपो मिस्त्री की मौत के मामले में आरोपी कार चालक को छोड़ने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिनौली रोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई।

इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

05:25 PM, 09-Sep-2023

एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: कंटेनर ने बस में टक्कर मारी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

शामली जनपद के बाबरी में पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित दिल्ली देहरादून एक्सप्रवे के पास गोल चक्कर पर शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे कंटेनर ने बस में में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार महिलाओं समेत 24 यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर पुलिस, एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे किसी तरह बस के आगे के हिस्से में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायलों को प्राइवेट और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना पाते ही बाबरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

03:30 PM, 09-Sep-2023

20 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली पुलिस ने चार वर्ष से वांछित टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी 20 हजार के इनामी परवेज उर्फ मल्हु को हैदराबाद तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है।

12:35 PM, 09-Sep-2023

पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारी ने दिए बच्चों के सवालों के जवाब

शामली में कैराना के सेंट आरसी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बच्चों को साइबर क्राइम और यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों द्वारा साइबर क्राइम और यातायात पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया।

12:29 PM, 09-Sep-2023

पुरकाजी के जंगल में मिले तेंदुए के पंजों के निशान

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में पुराने हाईवे पर गांव फलोदा के जंगल में शनिवार को कुछ ग्रामीण खेतों पर गए। वहां, ग्रामीणों को तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए। पंजों के निशान जंगल से गांव की सीमा तक दिखाई दिए। बताया गया कि चार दिन पूर्व भी खेत पर काम कर रहे एक किसान को तेंदुआ दिखाई दिया था। जंगल में तेंदुआ होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण खेतों पर जाने से डर रहे हैं।

11:55 AM, 09-Sep-2023

चोरों ने फैक्टरी को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली रोड हाईवे पर स्थित पारस एग्रो इंडस्ट्रीज में शुक्रवार की रात चोरों ने फैक्टरी में घुसकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उधमियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
   
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उमेश जैन की पारस एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरी है। मालिक शुक्रवार को फैक्टरी को बंद कर घर गए हुए थे। शनिवार सुबह जब वे फैक्टरी में पहुंचे तो फैक्टरी में रखा सामान खुर्दबुर्द पड़ा हुआ था और गल्ले से लगभग 30 हजार रुपये की नगदी भी गायब थी। उमेश जैन ने बताया कि फैक्टरी से हजारों की नगदी के अलावा एक एलईडी, जनरेटर को खोलकर उसका सारा कॉपर, लोहे का सामान चोरी कर ले गए। इसको लेकर उधमी कोतवाली पहुंचे और बताया कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं फैक्टरी में हो चुकी हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

11:48 AM, 09-Sep-2023

 पत्नी से विवाद हुआ तो पांच साल के बेटे को लेकर तीसरी मंजिल से कूदने पहुंच गया पिता

शराब पीकर पत्नी से विवाद हुआ तो पति पांच साल के बेटे को लेकर तीसरी मंजिल से आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया। उसने लोगों से जब कहा कि मैं बेटे के साथ आत्महत्या कर रहा हूं तो हड़कंप मच गया। इलाके के लोग जाग गए। सदर बाजार थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दौड़ पड़ीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जैसे-तैसे उसके पास पहुंचकर बच्चे को बचाया और उसको मनाकर नीचे उतारा। यह मामला मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र का है।

11:45 AM, 09-Sep-2023
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर: गुलदार ने फिर एक व्यक्ति पर हमला किया

बिजनौर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। अब धामपुर में गुलदार ने एक बाइक सवार को हमला कर जख्मी कर दिया। गुलदार के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। जख्मी व्यक्ति का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उधर, हादसे से आसपास के गांव में आफरा-तफरी का माहौल है।

11:39 AM, 09-Sep-2023

West UP News Live : एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, मेरठ में मिली सिर कटी लाश

मेरठ के दौराला में मिली सिर कटी लाश, सनसनी

मेरठ जनपद के दौराला में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर नाले में शनिवार को एक सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस मृतक के सिर और हाथ की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें