फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: कमिश्नरी पार्क में आम आदमी पार्टी का अनशन शुरू, अब हज यात्रा फार्म 30 सितंबर तक भरें

Fri, 27 Sep 2024 10:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

हज यात्रा फार्म ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है, जो 30 सितंबर तक भरे जाएंगे।  खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के अंतर्गत न्यूनतम तीन वर्ष पुरानी स्थापित निरंतर कार्यरत इकाइयों के आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 AM, 27-Sep-2024

139 की होगी शादी, अनुदान के लिए करें आवेदन

मेरठ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष रॉय ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की शादी अनुदान योजना में आवेदकों को 20 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी।

शादी अनुदान के लिए आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन शादी की तिथि के 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन बाद तक (उस ही वित्तीय वर्ष में) www.shadianudan.upsdc.gov.in लिंक पर जाकर किया जा सकता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए वर्तमान में 139 लाभार्थियों का बजट प्राप्त है।

10:55 AM, 27-Sep-2024

उद्यम पुरस्कार को आवेदन 5 अक्तूबर तक करें

मेरठ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के अंतर्गत न्यूनतम तीन वर्ष पुरानी स्थापित निरंतर कार्यरत इकाइयों के आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उद्यमियों का चयन मंडल स्तर पर न्यूनतम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान करने वाली इकाइयों के आधार पर किया जाएगा, ऐसी इकाइयों का चयन नहीं किया जाएगा, जिन्हें पूर्व में पुरस्कृत किया गया है।
 

10:54 AM, 27-Sep-2024

हज यात्रा के लिए 30 सितंबर तक भरे जाएंगे फाॅर्म

मेरठ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी माेहम्मद रूहेल आजम ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा हज सत्र-2025 की घोषणा कर दी गई है। हज यात्रा फार्म ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है, जो 30 सितंबर तक भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन ही स्वकार्य है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन बेवसाइट www.hajcommittee.gov.in व मोबाइल एप हज सुविधा पर भरे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि हज आवेदक हज सुविधा केन्द्र, साइबर कैफे व स्वयं ऑनलाइन वेबसाइट व मोबाइल एप हज सुविधा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
10:43 AM, 27-Sep-2024

West UP News Live: कमिश्नरी पार्क में आम आदमी पार्टी का अनशन शुरू, अब हज यात्रा फार्म 30 सितंबर तक भरें

मेरठ में आम आदमी पार्टी ने भगतसिंह की जयंती पर केंद्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों व निजी अस्पताल/स्कूलों की खुली लूट के खिलाफ कमिश्नरी पार्क पर तीन दिवसीय अनशन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका वह मेरठ के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी अपने सभी साथियों के साथ चौधरी चरण सिंह पार्क के समीप लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा विक्रमजीत सिंह ने पानी पिलाकर अनशन अनशन शुरू कराया।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा 2016 से अस्पतालों की अनियमिताओं को लेकर लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरठ के निजी अस्पताल हो या निजी स्कूल लगातार मेरठ की जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। इंसान इलाज कराने जब आता है तो उसको महंगे बिल दिए जाते हैं। उसको महंगी दवाइयां अस्पतालों के निजी स्टोर से जबरन खरीदवाई जाती हैं। है। अंकुश चौधरी के साथ पार्टी कार्यकर्ता अमजद मालिक व चरनप्रीत भी अनशन पर है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें