बहसूमा थानाक्षेत्र के गांव रामराज के मोहल्ला बुद्धनगर निवासी शख्स की अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई। मृतक के छोटे बेटे ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने की तैयारी में है।
रामराज के मोहल्ला बुध नगर निवासी बड़ा भाई नीटू बुधवार सुबह 11:00 बजे बीमार पिता राज सिंह का मेरठ स्थित मेडिकल में इलाज कराने के लिए ले गया था। जहां पर इलाज के दौरान 2:30 बजे राज सिंह 59 वर्ष पुत्र बंसी की मौत हो गई। इसी दौरान छोटे भाई कालू ने पिता की संपत्ति नाम कराने का आरोप लगाया है। मृतक पिता के शव को लेकर बड़ा भाई गांव जा रहा था। रास्ते में 5.30 बजे पुलिस ने फिरोजपुर मंदिर के पास वैन को रुकवा लिया। पुलिस में परिजनों में आपस में वार्ता चल रही है।
मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव में छह साल पहले किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायालय पॉक्सो संख्या-दो के पीठासीन अधिकारी ने फैसला सुनाया।
पीड़िता के पिता ने 18 जुलाई 2018 को आरोपी जाबिद उर्फ जावेद के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन अगस्त 2018 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो अक्तूबर 2018 को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।
विशेष लोक अभियोजक विनय कुमार अरोरा और दीपक गौतम ने बताया कि मामले की सुनवाई न्यायालय पॉक्सो कोर्ट-02 में हुई। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य पेश किए, जिस पर आरोपी जाबिद उर्फ जावेद पर दोष सिद्ध हुआ। अदालत ने दोषी को धारा 363, 366, 376 और 5/96 पॉक्सो अधिनियम में 20 वर्ष कठोर कारावास और17 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
देवबंद में नौ वर्ष पूर्व लाईसेंसी पिस्टल चोरी होने के मामले में पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। वह पिछले लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने विक्की को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी ललित त्यागी ने 23 जुलाई 2015 को तहरीर देकर लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मगर कई सालों तक चोरी हुई रिवाल्वर का कोई सुराग नहीं लगा था।
विवेचना के दौरान विक्की का नाम प्रकाश में आया था। 3 जनवरी 2023 को जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके पास से चोरी हुई रिवाल्वर बरामद हुई थी।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने थाना रतनपुरी में विवेक उर्फ विक्की के खिलाफ धारा 3\ 25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व धारा 82 के आदेश जारी कर दिए थे। देवबंद पुलिस ने मंगलवार को विक्की को मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी स्थित गांव मथेडी से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायाकि हिरासत में जेल भेज दिया गया है।