फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News: मेरठ के कई क्षेत्रों में आज 4 बजे तक बिजली गुल, सूबे में फिर अव्वल रहे बिजनौर के 22 थाने

Sun, 08 Oct 2023 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ के मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र में 33 केवी की लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते शहर में कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। वहीं बिजनौर के 22 थाने एक बार फिर अव्वल आए हैं। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:36 PM, 08-Oct-2023

रैपिडएक्स : मजदूर की बेल्ट टूटी, 40 फीट नीचे गिरकर घायल

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तहसील मुख्यालय के सामने निर्माणाधीन रैपिडएक्स की साइट पर 40 फीट की ऊंचाई पर ओवरहेड वायर कसते समय मजदूर की बेल्ट टूट गई और वह हाईवे पर गिरकर घायल हो गया। उसे जीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हाल में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

रैपिडएक्स के ओवरहेड वायर का कार्य जेल्बा कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जा रहा है। मूलरूप से जनपद हाथरस के थाना एत्मादपुर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अमन और उसका भाई राशिद शनिवार शाम चार बजे मोदीनगर तहसील के सामने ओवरहेड वायर कस रहे थे। राशिद ने बताया कि इस दौरान अमन की बेल्ट टूट गई और वह नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे के चलते 40 फीट की ऊंचाई पर कार्य कर अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त वहां दस से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के उनसे 40 फीट की ऊंचाई कर कार्य कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व भी इसी स्थान पर एक बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे गिरा था। उस समय भी सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठा था। एसीपी का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

10:01 AM, 08-Oct-2023

शिकायतों के निस्तारण में बिजनौर के जिले के 22 थाने अव्वल

जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले के 22 थाने अव्वल साबित हुए हैं। अब प्रदेशभर के थानों की रैंकिंग जारी हुई तो बिजनौर के थानों ने सौ फीसदी अंक बटोरकर पहली रैंक हासिल कर ली है। जुलाई और अगस्त के महीने में भी इन थानों ने पहली रैंक हासिल की थी, पिछले कई महीनों से बेहतर प्रदर्शन बरकरार बना हुआ है।

शुक्रवार को शासन स्तर से सितम्बर माह की रैंकिंग जारी की गई। इसमें जिले के 22 थानों को सौ में सौ अंक मिले हैं। इसके चलते इन थानों को पहली रैंक मिली है। बता दें कि अगस्त और जुलाई माह की रैंकिंग में जिले के 21 थानों ने पहला स्थान बनाया था जबकि सितम्बर में यह आंकड़ा बढ़कर 22 थानों तक पहुंच गया।

आईजीआरएस के नोडल अफसर एवं एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि जिले के 22 थानों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है, जिसके चलते इन्हें पहली रैंक प्राप्त हुई। लगातार कई महीने से जिले के थानों को पहली रैंक हासिल हो रही है। वहीं जनपद ने भी पहला स्थान बनाया है। अब इन थानों के थाना प्रभारियों और जनसुनवाई पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

09:38 AM, 08-Oct-2023

West UP News: मेरठ के कई क्षेत्रों में आज 4 बजे तक बिजली गुल, सूबे में फिर अव्वल रहे बिजनौर के 22 थाने

मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र में 33 केवी की लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते शहर में कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। सुबह 9 बजे से लेकर 4 बजे तक 7 घंटे घंटाघर, खैरनगर, कोटला, बुढ़ाना गेट समेत शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें