फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wesrt UP News Live: वेस्ट UP में तेज हवाओं से बदला मौसम, मवाना में गोकशी, हिंदू संगठनों का हंगामा

Sun, 25 Feb 2024 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मवाना में गोकशी के बाद मौके पर जमा लोग व पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:58 PM, 25-Feb-2024

बागपत में चोरों ने देवी मंदिर के ताले तोड़कर छत्र सहित डेढ़ लाख का सामान चोरी किया

बागपत के बिनौली में फजलपुर सुंदरनगर गांव स्थित प्राचीन मां भगवती देवी मंदिर के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर माता का छत्र, कीमती आभूषण सहित करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए है। सूचना पर सीओ बागपत व पुलिस फोर्स ने घटना का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव के उतरी छोर पर सैकड़ो वर्ष पुराना प्राचीन मां भगवती देवी का मंदिर है। चैत्र नवरात्रों में मंदिर परिसर में सप्तमी अष्ठमी के दिन  विशाल मेला लगता है। शनिवार की रात्रि दो अज्ञात चोर मंदिर के गेट के ताले तोड़कर अंदर घुस गये। मंदिर में चोर घुसते व बाहर आते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।
 
चोर मंदिर से माता रानी का करीब डेढ़ किलोग्राम का चांदी का छत्र, चुकटी, पायल, अंगूठी, सोने की जंजीर अन्य सामान चोरी कर ले गए है। मंदिर में चोरी होने का पता सुबह चला जब गांव का एक श्रद्धालु प्रकाश पूजा करने मंदिर में पहुचा। उसने यह सूचना ग्रामीणों को दी।
 
सूचना पाकर सीओ बागपत हरीश सिंह भदौरिया व पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले ओर घटना का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत व अन्य ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त कर जांच शुरू कर कर दी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चरण सिंह शर्मा ने मंदिर से चोरी हुए सामान की कीमत डेढ़ लाख बताते हुए थाने पर अज्ञात में तहरीर दी है।

12:35 PM, 25-Feb-2024

मवाना में गोकशी पर हंगामा

मेरठ के मवाना में गांव खेड़ी मनिहार में गोकशी की घटना से हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। यहां ईंख के खेत में अज्ञात द्वारा आवारा गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। 

जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी मनिहार में चौधरी धर्मवीर सिंह का मवाना फलावदा मार्ग पर सड़क से लगा हुआ ही खेत है, जिसमें सुबह के समय वह गन्ने की छिलाई करने के लिए पहुंचे तो वहां पर उन्हें कुत्तों का झुंड दिखाई दिया।

अंदर जाकर देखा तो खेत में गोवंश के अवशेष दिखाई दिए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए, रोष व्याप्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। अवशेषों को दबाने की तैयारी कर रही है। हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गाय का कटान करने वालों के शीघ्र पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने कड़ी कार्रवाई आश्वासन दिया। इसके बाद गाय के अवशेषों को जेसीबी मंगा कर गड्ढा खुदवा कर दबवा दिया।

10:36 AM, 25-Feb-2024

पश्चिमी यूपी में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दिन से हवाओं का रुख तेज होने के कारण मौसम में ठंड का एहसास फिर से बढ़ा है। मेरठ की बात करें तो शहर के एक्यूआई में भी सुधार हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। मौसम साफ है और धूप निकल रही है, लेकिन हवाओं के चलने से धूप में भी ठंड का एहसास बना हुआ है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तामपान 24.2 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, हवाओं के चलने से एक्यूआई स्तर गिरा है। मेरठ का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 86, गंगानगर 98, पल्लवपुरम 108, दिल्ली रोड 102, हापुड़ चौराहा 105 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
10:35 AM, 25-Feb-2024

सुधांशु महाराज ने जताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा

मेरठ नगर निगम में भ्रष्टाचार की पोल खोलकर दो कर्मचारियों को जेल भिजवाने वाले सुधांशु महाराज ने अपनी जान का खतरा जताते हुए पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है। दरअसल सुधांशु महाराज ने नगर निगम हाउस टैक्स विभाग के दो कर्मचारियों को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में जेल भिजवाया था जबकि एक राजस्व निरीक्षक इस मामले में फरार चल रहा है। उन्होंने अपनी जान का खतरा जताते हुए गनर की मांग पुलिस प्रशासन से की है। उन्होंने सीएम योगी, एडीजी, आईजी और डीएम को भी एक्स पर पोस्ट किया है। 

10:22 AM, 25-Feb-2024

Wesrt UP News Live: वेस्ट UP में तेज हवाओं से बदला मौसम, मवाना में गोकशी, हिंदू संगठनों का हंगामा

विवि रोड उपकेंद्र क्षेत्र में जेल रोड व मंगलपांडे नगर फीडर में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई का कार्य रविवार को किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र से जुड़े जिला जेल, एडीजी कार्यालय, न्यू आर्य नगर, मंगलपांडे नगर कालोनी, सद्भावना पार्क, सहयोग पार्क, जज आवास क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक व दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मंगलपांडे नगर उपकेंद्र क्षेत्र के अजंता काॅलोनी, दामोदर काॅलोनी, प्रेम प्रयाग, मोती प्रयाग, हनी गोल्फ ग्रीन, औरंगशाहपुर डिग्गी, ए ब्लॉक, तेजगढ़ी, गढ़ रोड, मीरा एंक्लेव आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

लोहियानगर उपकेंद्र क्षेत्र सी पॉकेट में 33 केवी की लाइनों के सुदृढ़ीकरण के चलते लोहिया नगर, पुलिस एन्कलेव, कांशीराम काॅलोनी, बुद्धा एंक्लेव, अशोक विहार में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मोहिउद्दीनपुर उपकेंद्र क्षेत्र में लाइनों के सुदृढ़ीकरण के चलते जसवंतपुरा, बहादुरपुर, सैदपुर, प्रथमगढ़, मोहिउद्दीनपुर, कायस्थ गांवड़ी, इकला, ढिंढाला, काजमाबाद गून, भूडबराल, महरौली, अंजौली, छज्जूपुर, साईंधाम आदि क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें