बागपत लोकसभा में शाम तक 54.63 फीसदी मतदान हुआ है। उधर, मेरठ में शाम तक 58.7 प्रतिशत मतदान हुआ है।
लोकसभा में बसपा के उम्मीदवार देवव्रत त्यागी ने अपने बूथ हसनपुर कला पर जाकर कार्यकर्ताओं से बोट प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया और कहा कि जो भी वोट है घरों से लाकर जरूर डलवाएं
मेरठ की किठौर विधानसभा से सपा विधायक शाहिद मंजूर भी वोट डालने पहुंचे।
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर सुबह 1:00 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा।
कुल मतदान - 38.57 %
पुरुष - 22.11 %
महिला - 16.46 %
किठौर - 39.92 %
मेरठ कैंट - 37.73%
मेरठ शहर - 36.96%
मेरठ दक्षिण - 38.06 %
हापुड़ - 39.95 %
बागपत में अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। वहीं पूर्व विधायक सहेन्द्र रमाला ने अपने परिवार सहित बूथ पहुंचकर मतदान किया।
सपा विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान
मेरठ में शहर से सपा विधायक रफीक अंसारी ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ मतदान किया। उधर, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा ने भी मतदान किया। सुनीता वर्मा ने कहा कि उनकी जीत पक्की है। मतदान में कहीं कोई गड़बड़ नहीं करने दी जाएगी। पल्लवपुरम फेज-1 में मतदान केंद्र में पोलिंग कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा चाय-नाश्ता कराने पर गठबंधन प्रत्याशी सुनिता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा भड़के। उन्होंने डीएम से शिकायत की है। साथ ही कहा कि कोई भी गड़बड़ी करने नहीं दी जाएगी।
बागपत जनपद में सात से नौ बजे तक 11.49 प्रतिशत मतदान हुआ
विधानसभा छपरौली 11.16
विधानसभा बड़ौत 11.12
विधानसभा बागपत12.2
जनपद का कुल मतदान 11.49 प्रतिशत
मेरठ में नौ बजे तक 12.66 फीसदी मतदान हुआ
मेरठ में इस्लामिक स्कॉलर मौलाना मशहूदुर रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी ने मतदान किया। वहीं, मेरठ जिले में सुबह नौ बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। उधर, बागपत लोकसभा की सिवालखास विधानसभा में सुबह नौ बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ। यहां महिला प्रतिशत कम रहा है।
मेरठ में सुबह 9:00 बजे तक कितने मतदान
टोटल 12.66
पुरुष 7.75
महिला 4.91
मतदान का बहिष्कार
बागपत में छपरौली विधानसभा के इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। करीब 775 मतदाताओं के गांव में विकास कार्यों की अनदेखी चुनाव बहिष्कार की वजह बनी। बागपत से निवर्तमान भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने वोट किया। उन्होंने परिवार के साथ पैतृक गांव बसोली में बूथ नंबर 144 पर पहुंच कर मतदान किया। उन्मोहोंने कहा कि मोदी की गारंटी में तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। जनता से सुशासन और विकास के मुद्दे पर वोट करने की अपील की।
मेरठ शहर में सर्राफ बाजार स्थित राजपूत धर्मशाला बूथ नंबर 273 पर सुबह नौ बजे तक मतदाता नदारत रहे।
बागपत लोकसभा की सिवालखास विधानसभा के जंगेठी गांव में कपिल मतदान करके काफी उत्साहित है। उन्होंने सुबह ही अपनी पत्नी रूबी के साथ मतदान किया। उनका कहना है कि विकास और रोजगार के मुद्दे पर वोट किया है।
मेरठ लोकसभी सीट से बसपा प्रत्याशी देवदत्त त्यागी ने मतदान किया। वहीं, मोदीपुरम के सोफीपुर में मतजाता मतदान करने पहुंचे हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने किया मतदान
मेरठ में पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने सुबह की मतदान किया। उधर, बागपत में सांसद सतपाल सिंह परिवार के साथ अपने गांव बासोली में मतदान करने पहुंचे।
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने किया वोट
पूर्व मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता हाजी याकूब कुरैशी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि विकास, नौकरी और शिक्षा के मुद्दे पर वोट किया है। कहा कि बदलाव होता दिख रहा है। उधर, मेरठ में वार्ड 32 के अंतर्गत मानसरोवर कॉलोनी बूथ संख्या 358 पर रंजीत सिंह (106) ने वोट किया और जनता से अपील की आगे आकर वोट अवश्य करें।
मेरठ में ईवीएम मशीन खराब
मेरठ में डॉ. संदीप गर्ग ने मतदान किया। वहीं, कनोहर लाल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हरिश्चंद्र कौशिक वोट करने पहुंचे। उधर, गोल मंदिर शास्त्री नगर सेक्टर-4 में ईवीएम मशीन खराब हुई। यहां ईवीएम मशीन बदली गई, इसके बाद मतदान शुरू हुआ। साथ ही बूथ केंद्र पर मोबाइल अंदर ले जाने को लेकर लोगों की पुलिस से आधा घंटे तक झड़प हुई।
मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने मतदान किया
मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने पहले मतदान बाद में जलपान को सफल बनाने की अपील की। वहीं, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मेरठ कमिश्नर ने मतदान किया। वहीं, बागपत से आरएलडी के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सागवान ने आरजी इंटर कॉलेज में मतदान किया। राजकुमार सागवान ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कहा कि पहले मतदान बाद में जलपान है।
बागपत के यमुना इंटर कॉलेज में सुबह ही मतदान करने के लिए वोटरों की लंबी लाइन लग गई। वहीं, लहचोड़ा के प्राथमिक विद्यालय में भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।
वोट डालने के लिए लगी लंबी लाइन
मेरठ लोकसभा सीट के भावनपुर थाना के गांव पचपेड़ा स्थित प्राइमरी स्कूल में बूथ संख्या 193 194 195 196 पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतार लगी है। वहीं, बागपत लोकसभा की सिवालखास विधानसभा के गांव सिसौला खुर्द के मतदान केंद्र पर वोटरों की लंबी लाइन लगी है। लोगों में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह है।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को यूपी की आठ सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश में मेरठ और बागपत में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।