फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना, मुजफ्फरनगर में टला बड़ा हादसा, कई घायल, पढ़ें ताजा खबरें

Sun, 11 Dec 2022 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई के विरोध में रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया। वहीं मुजफ्फरनगर में  आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:29 PM, 11-Dec-2022
वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

वालीबॉल प्रतियोगिता: फाइनल मैच जीतकर एसडी कॉलेज की टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया 
सहारनपुर के बेहट स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय बेहट में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता में रविवार को दूसरे व आखिरी दिन फाइनल मैच हुआ, जिसमें एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 

प्रतियोगिता के समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, कि प्राथमिक स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है। युवाओं को शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।

इसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर व श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर की टीमों के बीच खेला गया। मैच में दो राउंड हुए। दोनों राउंड में एसडी कॉलेज की टीम आगे रही। पहले राउंड में एसडी कॉलेज की टीम ने 25-13 व दूसरे राउंड में 25-20 के अंतर से जीत हासिल की। एसडी टीम को विजेता घोषित कर ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी मेडल दिए गए। 

05:26 PM, 11-Dec-2022
बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भगवा ध्वज के साथ हिंदू संगठनों ने निकाली शौर्य यात्रा
सहारनपुर के बेहट में बजरंग दल  एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवा ध्वज के साथ कस्बे में शौर्य यात्रा निकाली। इस दौरान भगवान श्रीराम और भारत माता की जय के उदघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। 

शाकंभरी देवी रोड जनता इंटर कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार के मैदान में शौर्य दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विहिप के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सुनील सिद्धू ने कहा, कि प्रत्येक छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पूरे देश में  शौर्य यात्रा निकाली जाती है। शौर्य संचलन के माध्यम से हिंदू समाज मे जागृति आने के साथ ही राष्ट्र भावना जागृत होगी। प्रांत कार्य अध्यक्ष जयपाल ने कहा, कि बजरंग दल एवं विहिप हिंदू समाज को जागृत करने में अहम भूमिका निभा रहे है। इसके बाद शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर मैन रोड, संजय कॉलोनी, गांधी चौक, महाजनान, माजरी, खालसा आदि मौहल्लों से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष शिव कुमार गौड, जिलाध्यक्ष नवाब सिंह, जिला संयोजक हरीश कौशिक, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला मंत्री मनीष योगाचार्य आदि ने विचार रखे।

05:25 PM, 11-Dec-2022

गागलहेड़ी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर की घर जाते वक्त बस से गिरकर मौत
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया की मूल रूप से मवाना मेरठ के रहने वाले नरेंद्र शर्मा दो दिन के अवकाश पर अपने घर जा रहे थे।बस से मेरठ पहुंचने पर जैसे ही वो उतरने लगे तो उन्हें वही चक्कर आ गए ओर वो गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन अत्यधिक खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया की वो गागलहेड़ी थाने मे कई सालो से हेड मोहर्रिर के पद पर कार्यरत थे अभी दो माह पहले ही उनकी  सब इस्पेक्टर के पद पर पदोंउन्नति हुई थी।नरेंद्र शर्मा की मौत की खबर से पुरे थाना स्टॉफ सहित कस्बे मे शोक की लहर दौड़ गई। थाना स्टॉफ ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

विज्ञापन
05:24 PM, 11-Dec-2022

धूमधाम से मना आरवीसी का 244वां स्थापना दिवस 
सहारनपुर में भारतीय सेना के 180 साल पुराने रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एवं डिपो में आरवीसी कोर का 244वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया।

रविवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम में डिपो के कमांडेंट कर्नल राकेश शर्मा ने सैनिक, असैनकि कर्मचारियों और उनके परिवारों के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों को डिपो में प्रशिक्षित किया जाता है। आरवीसी कोर के कार्यवाहक डीजी मेजर जनरल अनिल कुमार ने डिपो के हर कर्मचारी की मेहनत को न सिर्फ पहचाना है बल्कि इस साल की कर्नल कमांडेंट ट्राफी से भी नवाजा है।

 स्थापना दिवस पर म्यूजिकल चेयर, स्लो रेस, साइकिल रेस, जलेबी रेस, रस्साकशी, 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों की जलेबी रेस और तीन टांगों की रेस में उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। 

01:53 PM, 11-Dec-2022
रक्तदान शिविर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

रक्तदान सच्ची मानव सेवा- ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह 
रक्तदान मानवता की दृष्टि से सबसे बड़ा दान है।रक्त की एक- एक बूंद लोगों की जिंदगी को बचाती है।ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। संत निरंकारी मिशन की की ओर से संत निरंकारी भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि तपराज सिंह ने जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह ,चौधरी ईशम सिंह की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।

संत निरंकारी मिशन के ब्रांच मुखी मोहन खुराना , संचालक मुकेश सहगल, बीके कश्यप के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि तपराज सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।स्वस्थ व्यक्ति एक निश्चित अवधि के अंतराल से कभी भी रक्तदान कर असंख्य लोगों की जिंदगी बचा सकता है। संत निरंकारी मिशन के अलग स्थान शिविर में अनेक महिलाओं सहित समाजसेवियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।  

विज्ञापन
01:51 PM, 11-Dec-2022
हाथी ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में समिति कार्यालय पर हाथी ने मचाया उत्पात, चौकीदार ने भागकर बचाई जान 
बिजनौर के नजीबाबाद ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर स्थित साधन सहकारी समिति कार्यालय पर जंगली हाथी ने  देर रात जमकर उत्पात मचाया। चौकीदार ने भागकर जान बचाई। हाथी ने धान के बोरों को नुकसान पहुंचाया।

ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर में साधन सहकारी समिति मोटाढाक नाम से समिति कार्यालय है। कार्यालय पर धान खरीद के बोरे रखे हुए थे।चौकीदार विजय पाल सिंह कार्यालय पर मौजूद था। शनिवार की देर रात जंगली हाथी ने समिति कार्यालय पर धावा बोल दिया। हाथी ने धान के तिरपाल से ढके बोरों को खुर्दपुर कर कई बोरों को नुकसान पहुंचाया।

 चौकीदार विजय पाल सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई। चौकीदार ने केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। मथुरापुरमोर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक है। डेरों पर रहने वाले लोग जंगली हाथियों से सहमे हुए हैं।क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से जंगली हाथियों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

01:02 PM, 11-Dec-2022

बहसूमा में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
मेरठ मे मवाना थानाक्षेत्र में बहसूमा बाईपास पर स्थित गन्ने के कोल्हू के पास पीछे से आई कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने लाकर खड़ा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला बसी निवासी रमेश(58) पुत्र रामकिशन साइकिल परसाबाद बहसूमा बाईपास पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में गन्ने के ट्रकों के पास पीछे से आई रिट्ज कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की साइकिल सवार 20 फुट आगे जाकर गिरा। हादसे में साइकिल सवार रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले थाने में लाकर खड़ा कर दिया। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

11:58 AM, 11-Dec-2022
पोस्टर के माध्यम से संदेश देती छात्राएं एवं शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं ने कार्यक्रम के माध्यम से महाकवि सुब्रमंयम भारती को किया याद
बिजनौर के धामपुर स्थित कन्या इण्टर कॉलेज' में 'महाकवि सुब्रमण्यम भारती ' की  जयंती 'भारतीय भाषा उत्सव  दिवस की रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान छात्राओं ने नाटक ओके माध्यम से उनके जीवन पत्रिका डाला और आदर्श पंचाल समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। 

रविवार को कॉलेज में संपन्न कार्यक्रम में  छात्रा कु. आफरीन, कु. गौरी एवं कु. प्रिया कु. शैजी कु. मुस्कान ने अपने विचार व्यक्त किये । कु. रीतिका ने संस्कृत भाषा में गीत, कु. महक कमाल और प्रिया ने कविताएं प्रस्तुत की । कु. आफरीन, कु. अरूषा, कु. राधिका और कु. तनु ने निबन्ध लेखन में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने लघु नाटिका का मंचन किया । स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेखा देवी ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती  के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

11:02 AM, 11-Dec-2022
बंद पड़ा बाजार - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी टीम की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों में रोष
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई के विरोध में रविवार सुबह से ही व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर दोपहर तक दुकानें बंद रखी। संगठन के पदाधिकारियों व बाजार में दोपहर तक दुकानें बंद रखने की मुनादी की। व्यापारियों का कहना था कि जीएसटी टीम छामामारी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को बागात के गांधी बाजार, शौकत मार्केट सर्राफा बाजार, पांडव रोड बाजार, यमुना रोड बाजार के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने जीएसटी लागू करने के बाद किसी भी प्रकार की जांच या सर्वे न करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद व्यापारियों के दुकानों पर छापा मारकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

छापामार कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। टीम की कार्रवाई के डर से दुकानें बंद पड़ी है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और बाजार में आने वाले लोगों को भी बिना खरीदारी के वापस लौटने के लिए विवश होना पड़ रहा है। संगठन व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। व्यापार मंडल और व्यापारी वर्ग जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई का विरोध करता है। संगठन के पदाधिकारियों ने बाजार में मुनादी कर दोपहर तक दुकानें बंद करने की अपील की।

10:47 AM, 11-Dec-2022

UP: बागपत में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना, मुजफ्फरनगर में टला बड़ा हादसा, कई घायल, पढ़ें ताजा खबरें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पुरकाजी क्षेत्र में एक बस दूध के कैंटर से टकरा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बागपत जनपद में जीएसटी टीम के छापेमारी का विरोध करते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आगे विस्तार से पढ़े आज की ताजा खबरें।

मुजफ्फरनगर में दूध के टैंकर से टकराई बस, पांच यात्री घायल
मुजफ्फरनगर दिल्ली-दून हाईवे पर  पुरकाजी के निकट रोडवेज की बस हाइवे पर खड़े दूध के कैंटर से टकरा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। घायलों का पीएचसी में उपचार कराया गया। 

हादसा शनिवार देर रात हुआ। दिल्ली की ओर से आ रही यात्री बस की टक्कर हाईवे पर खड़े दूूध के कैंटर से हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार दो लोग भी घायल हो गए। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

सहायक चकबंदी अधिकारी बने सिसौली के संदीप
सहारनपुर के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप बालियान का चयन सहायक चकबंदी अधिकारी पद पर हो गया है। मुजफ्फरनगर के कसबा सिसौली की पट्टी लेपरान स्थित आवास पर खुशी मनाई गई। पट्टी लेपरान निवासी जगबीर सिंह महलिया के बेटे संदीप बालियान ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) की परीक्षा में उन्हें यह कामयाबी मिली है। नतीजों के बाद सहारनपुर और सिसौली में खुशी का माहौल है। बालियान के पिता जगबीर सिंह, मात ओमकली देवी, चाचा करण सिंह, चाची मुकेश देवी, भाई जितेंद्र सिंह और मुन्नू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत से ही यह कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें