फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Chunav Result 2021: भाजपा-सपा और बसपा प्रत्याशियों में चल रही कांटे की टक्कर, जानें- कौन कहां से आगे

Mon, 03 May 2021 05:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

खास बातें

पश्चिमी यूपी के छह जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। मेरठ समेत छह जिलों में प्रधान और बीडीसी के लगभग सभा परिणाम आ चुके हैं। वहीं जिला पंचायत की मतगणना जारी है। कई सीटों पर भाजपा-सपा और बसपा में कांटे की टक्कर चल रही है।
विज्ञापन
कन्नौज: पंचायत चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:14 PM, 03-May-2021

सहारनपुर में जिला पंचायत सदस्य पदों के इन वार्डों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। जीत होने की आधिकारिक घोषणा और प्रमाण पत्र मिलना बाकी है। 
वार्ड नबंर- 1 - विजेन्द्र कश्यप 
वार्ड नबंर- 2 - मुकेश चौहान 
वार्ड नबंर- 3 - दुबे सिंह काम्बोज 
वार्ड नबंर- 4 हंसराज गौतम         
वार्ड नबंर- 20 सुशील चौधरी
वार्ड नबंर- 33 साक्षी राणा      
वार्ड नबंर- 34 कविता देवी
वार्ड नबंर- 35 गायत्री चौधरी

02:01 PM, 03-May-2021

मेरठ में जिला पंचायत के वार्ड-6 से बसपा प्रत्याशी सलोनी की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं दूसरे नंबर पर चल रही सपा प्रत्याशी महिमा के एजेंट बने पति गौरव ने मतगणना स्थल छोड़ दिया है। वार्ड-8 से रालोद प्रत्याशी अरुणा भाजपा प्रत्याशी से लगभग तीन हजार वोटों से आगे चल रही। उधर, वार्ड-7 में भी बसपा के शेखर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि वार्ड-9 में सबसे अधिक दिलचस्प मुकाबला हुआ। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी अंकित मोतला की माता ने बढ़त बनाई हुई है। दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय प्रत्याशी है। बसपा, भाजपा व रालोद के प्रत्याशी यहां मुकाबला नहीं कर सके।

01:49 PM, 03-May-2021

बिजनौर में मुहम्मदपुर देवमल ब्लाक में वार्ड नंबर-22 से सपा प्रत्याशी इंतखाब राणा पत्नी पूर्व विधायक शाहनवाज राणा 2456 वोट से विजयी हुईं हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पूर्व विधायक रुचिवीरा की बेटी स्वाति वीरा को हार का सामना करना पड़ा। स्वाति वीरा ने दोबारा मतगणना की मांग की है। अभी प्रमाणपत्र मिलना बाकी है।

विज्ञापन
01:30 PM, 03-May-2021

मेरठ में वार्ड नंबर-1 से हस्तिनापुर ब्लाक की निवर्तमान ब्लाक प्रमुख कुसुम सिद्धार्थ जिला पंचायत में 16661 वोट से आगे चल रही हैं। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित चिंकी को सिर्फ 4400 वोट मिले। कुसुम सिद्धार्थ वर्ष 2005 में सामान्य सीट से वार्ड नंबर-1 से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वर्तमान में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी सबसे बड़ी जीत हो।

12:58 PM, 03-May-2021
कन्नौज: पंचायत चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में जिला पंचायत सदस्य पदों पर भाजपा के कई प्रत्याशी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। इनमें वार्ड 1, 2, 3, 4, 19, 25, 28, 29, 31, 33, 35 और वार्ड-44 शामिल है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी नौ सीटों पर आगे चल रहे हैं, जिनमें वार्ड 7, 8, 10, 16, 22, 23 और वार्ड-39 है।

विज्ञापन
12:21 PM, 03-May-2021

मेरठ में जिला पंचायत के वार्ड नंबर-28 से निर्दलीय पूनम शर्मा अपने प्रतिद्वंदी रईस बड़ा से करीब 4085 वोटों से आगे चल रही हैं। अभी गिनती जारी है। उधर, वार्ड नंबर-15 से वेतन जाटव 7960 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे, जबकि सुमन मलिक 4100 वोट लेकर दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा वार्ड-17 से रालोद प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी अतुल चल रहे हैं। वहीं वार्ड-18 से भाजपा प्रत्याशी गौरव 600 वोटों से आगे है और निर्दलीय अनीसा दूसरे नंबर पर है।

11:50 AM, 03-May-2021

मेरठ के जिला पंचायत वार्ड-16 से नवाजिश 1200 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार दूसरे नंबर पर है।

मेरठ दौराला ब्लाक 
अब तक के आंकड़े विजेता ग्राम प्रधान 
1_ मटौर से शिव कुमार 418 वोट से जीते
2_ पनवाड़ी से बृज वीर सिंह 125 वोट से जीते
3_ चिरौडी से नरेश पाल 115 वोट से जीते
4_ टांन्डी से मिन्टू 45 वोट से जीते
5_ नंगली आझड से निरंजन की पत्नी 71 वोट से जीतीं
6_ सिवाया खिलेंद्र जीते
7_ दुल्हैड़ा से चौहान बाल किशोर 230 वोट से जीते
8_ पौहल्ली से अनिल कुमार जीते
9_ महल से प्रियंका जीतीं
10_ मछरी से गुरविंदर चौधरी 74 वोट से जीते
11_ सरसवा सेबी से रिजवी से जीते
12_ समसपुर सुरानी से बबलू चौधरी 80 वोट से जीते
13_ समौली से पूनम चौधरी 150 वोट से जीते
14_ वलीदपुर से डॉ. कुलदीप 84 वोट से जीते
15_ खेड़ी से बसे राम जीते
16_ इकलौता से चौधरी जोन धनकड़ 352 वोट से जीते
 17_समसपुर से चौधरी मधुरानी 13 वोट से जीतीं
18. मीठेपुर से पदमेंदर 290 वोट से जीते

11:38 AM, 03-May-2021

बिजनौर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी हल्दौर के वार्ड-27 से काफी आगे चल रहे हैं। भाजपा ने साकेंद्र को प्रत्याशी बनाया था। वहीं हल्दौर के वार्ड-25 से सपा व रालोद संगठन प्रत्याशी सोनम देवी करीब 780 वोटों से आगे चल रही है। इसके अलावा वार्ड-26 से निर्दलीय प्रत्याशी केलो देवी करीब 2000 वोटों से आगे चल रही है।

बिजनौर जिले में 11.30 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित
प्रधान  -  977
क्षेत्र पंचायत सदस्य  - 1037
ग्राम पंचायत सदस्य - 913
जिला पंचायत सदस्य कोई नहीं

11:20 AM, 03-May-2021

मेरठ में जिला पंचायत के वार्ड-14 से सपा प्रत्याशी सम्राट मलिक आगे चल रहे हैं। वहीं जिला मंत्री और सिवालखास विधायक व बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह के खास भाजपा प्रत्याशी कपिल शर्मा काफी पीछे चल रहे हैं।

11:08 AM, 03-May-2021

सहारनपुर में जिला पंचायत वार्ड-35 से भाजपा प्रत्याशी गायत्री चौधरी ने 4250 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं वार्ड-43 से मुकेश चौधरी ने 3500 की बढ़त बनाई और वार्ड-1 से बिजेंद्र कश्यप ने 3200 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।

10:54 AM, 03-May-2021

मेरठ ब्लाक के वार्ड-21 से कांग्रेस समर्थित यासर सैफी आगे चल रहे, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने री-काउंटिंग की मांग की है। उधर, बागपत में वार्ड-15 से रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। सुभाष गुर्जर भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर से करीब साढ़े 11 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। अब सिर्फ पांच हजार मतों की गिनती बाकी है।

बिजनौर में पंचायत चुनाव की मतगणना बेहद धीमी चल रही है। अभी तक 24 घंटे में आधे से कुछ अधिक पदों की ही गिनती हुई है। जिला पंचायत सदस्य का कोई परिणाम नहीं आया है। 

घोषित परिणाम
प्रधान - 804
क्षेत्र पंचायत सदस्य-867
ग्राम पंचायत सदस्य -863
जिला पंचायत सदस्य- कोई नहीं

शामली में मतगणना निरंतर जारी है। 24 घंटे बाद जिले में प्रधान पद के 121, बीडीसी 178 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 422 प्रत्याशी विजय घोषित हुए हैं। वहीं जिला पंचायत पद के लिए फिलहाल मतगणना जारी है। कोई प्रत्याशी का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

05:28 PM, 02-May-2021

सहारनपुर के साढोली कदीम ब्लाक के ग्राम अकबरपुर बांस से राव हारून, मोहिद्दीनपुर से शौकत, नूरपुर भरावड़ से मुकर्रम, पठानपुरा मुस्तकम से इंतजार, कांसेपुर से गीता देवी, बहरामपुर से बिट्टू, बरथा असलमपुर से रामकुमार चौधरी और मलकपुर से अलका जीती। वहीं मुजफ्फराबाद ब्लाक की बादशाहपुर ग्राम पंचायत से सुधीर सैनी, हलवाना से विक्रम सिंह, हुसैनपुर निवादा में राव फरमान, सबरीपुर फक्करपुर से मिजान अहमद प्रधान पद का चुनाव जीते हैं।

शामली ब्लाक में चार प्रधान पद के प्रत्याशियों का परिणाम घोषित हो चुका है। आरओ सन्तोष श्रीवास्तव के मुताबिक, कासमपुर में धीरज 246 वोट के साथ जीते, बरला जट में बबली 258 से, गोहरपुर से विनय कुमार 299 से और कांजरहेड़ी से कविता 309 वोट के साथ विजयी घोषित।

उधर, मुजफ्फरनगर में पुरकाजी ब्लाक क्षेत्र के गांव धमात में सचिन गुर्जर, गांव भदौला में हरविंदर, शेरपुर में सन्तोष, भैसानी में नीलम त्यागी, गांव ताजपुर में शक्ति मोहन, सिमर्थी में मनीष चौधरी विजेता घोषित हुए।

04:16 PM, 02-May-2021

बागपत में मतगणना के बीच आई जांच रिपोर्ट, 74 संक्रमित मिले, मची अफरातफरी

बागपत में छपरौली ब्लाक के मतगणना स्थल में कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया था। जिसमें आज 200 प्रत्याशियों और एजेंटों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें से दो लोग पॉजिटिव मिले। उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। इसके अलावा 29 अप्रैल को प्रत्याशी एवं एजेंटों की आरटीपीसीआर जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट आज आ गई है। आरटी पीसीआर जांच में 74 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से अफरा-तफरी मची है। अब विभाग मतगणना स्थल पर उनकी पहचान की कोशिश कर रहा है। लेकिन अभी तक उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मतगणना स्थल पर काफी भीड़ है।

बिजनौर जिले में 64 ग्राम प्रधान का परिणाम घोषित

बिजनौर जिले में दो बजे तक 64 ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित हो चुका है। कुल 1123 ग्राम पंचायतों की मतगणना चल रही है। इसके अतिरिक्ति क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1393 पद हैं। इनमें 14 क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 14066 पद हैं और इसमें मात्र एक घोषित हुआ है। जिला पंचायत सदस्य के 56 पद हैं। प्रशासन की ओर से दो बजे तक यह अपडेट जारी किया गया है।

मुजफ्फरनगर में खतौली ब्लाक में 84 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण में 16 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इन ग्राम पंचायतों में यहियापुर से सुनील कुमार, ताजपुर से दीपक चौधरी, तुलसीपुर से सोवीर, चित्तौड़ा से शशि देवी, वाजिदपुर दिनेश कुमार, नगला चढ़ाव से शहनाज, नोना गांव से मोहिनी, सिकंदरपुर से चंगेज खान, गदनपुरा से उषा देवी, लोहड्डा से मोतीलाल, प्रजापति, भूपखेड़ी से अरविंद कुमार, पाल गांव से तेजपाल, बहापुर गांव से मामचंद, तिगाई गांव से सचिन कुमार, भटोड़ा गांव से शाहबुद्दीन और मुबारकपुर ग्राम पंचायत से विपिन कुमार विजेता घोषित किए गए हैं।

03:51 PM, 02-May-2021

सहारनपुर में नकुड़ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत इस्माइलपुर माजरा में ग्राम प्रधान के चुनाव में भाजपा नेता राजसिंह माजरा पक्ष के प्रत्याशी नीरज कुमार ने पूर्व विधायक बसपा नेता महिपाल सिंह माजरा पक्ष की प्रीति राठौर को मात्र तीन मतों से हरा दिया। इस दौरान महिपाल सिंह माजरा ने पुनर्मतगणना की मांग की तो दोनों पक्ष के बीच बहस हो गई। महिपाल सिंह माजरा रीकाउंटिंग कराना चाहते थे तो भाजपा नेता राज सिंह माजरा इसका विरोध कर रहे थे। दोनों पक्ष अपना-अपना पक्ष रखने एआरओ के समक्ष पहुंच गये। हंगामा होते देख मौके पर भारी भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद चुनाव अधिकारी ने नीरज कुमार को तीन वोटों से विजयी घोषित कर दिया। वहीं राजसिंह पक्ष के नीरज कुमार 250 वोट लेकर चुनाव जीतने में कामयाब रहा, जबकि प्रीति राठौर 247 वोट लेकर मात्र तीन वोटों के अंतर से चुनाव हार गई।

सहारनपुर के नकुड़ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत फन्दपुरी से प्रधान पद पर रानी देवी पत्नी राजेन्द्र कुमार ने अपनी प्रतिद्वंदी सोनिया पत्नी श्यामकुमार को 30 मतों से हराया। रानी देवी को 369 और सोनिया को 339 मत मिले। वहीं रामपुर मनिहारान ब्लाक की ग्राम पंचायतों की मतगणना गोचर महाविद्यालय में चल रही है। मतगणना के दौरान कक्ष संख्या 32 पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट पीके गुप्ता चक्कर आने के बाद गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। उधर, नकुड़ में मतगणना के लिए केएलजीएम इंटर कॉलेज में हुई कोविड जांच में एक प्रधान पद प्रत्याशी व पांच एजेंट कोरोना पाजीटिव मिले हैं। वहीं देवबंद में मतगणना स्थल पर जांच के दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सभी पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।

बागपत के खेकड़ा ब्लाक के गांव आनंदपुर बंदपुर में 24 वर्षीय जैकी उर्फ जय कुमार प्रधान पद पर विजयी हो गए। जैकी को 625 मत मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बीर सिंह को 89 मतों से हराया है।

बिजनौर के धामपुर विकास क्षेत्र में चल रही मतगणना के मद्देनजर अब तक कई ग्राम सभाओं के परिणाम आ चुके हैं। गांव शेखपुरा से भावना कुमारी, मोहम्मद सुल्तान से राहुल कुमार, नवादा से नरेश कुमार, मकरंदपुर मानक से सर्वेश कुमारी और सादुल्लाह खानपुर मदी से भोपाल सिंह ग्राम प्रधान बने हैं। निर्वाचन अधिकारी नौशाद हुसैन ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भेंट किए।

02:29 PM, 02-May-2021
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: प्रधान बनने के बाद सौंपा प्रणाम पत्र। - फोटो : amar ujala

मेरठ में माछरा ब्लाक के गांव नंगली अब्दुल्ला से मोहनी प्रतिभा 462 वोट लेकर ग्राम प्रधान बनी, जबकि प्रतिद्वंदी बबीता को सिर्फ 354 मत मिले। सरधना ब्लाक के बेगमाबाद गांव में सुरेश चंद ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। गांव मवी से सीमा ने 517 मत लेकर विजयी हासिल की, जबकि मिथिलेश को 396 मत मिले।

मेरठ ब्लाक के गगोल गांव के बीडीसी के लिए वोट खुलने के दौरान हंगामा। सूचना मिलने पर सीओ अमित कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।

उधर, मुजफ्फरनगर के खतौली ब्लाक के याहियापुर गांव से सुनील 383 मत लेकर विजयी हुए। वहीं बागपत के खेकड़ा ब्लाक के गांव सुभानपुर में गजेंद्र पुत्र रामदास को 334 मत मिले। उन्होंने प्रतिद्वंदी को 104 मतों से हराया। वहीं बिनौली ब्लाक के माखर गांव से सुमित्रा 193 वोटों से जीतकर प्रधान बनी।

01:53 PM, 02-May-2021

मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव का पहला परिणाम आ गया है। शाहपुर के गांव अलावलपुर माजरा से संजीव प्रधान पद पर विजयी घोषित हुए। संजीव कुमार को 350 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान के प्रत्याशी सुशीला को 253 मत मिले हैं। पुरकाजी के गांव भदौला से हरविंदर उर्फ बिट्टू ग्राम प्रधान पद पर विजयी हुए, उन्होंने 521 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंदी को 198 वोटों से हराया। शाहपुर ब्लाक के गांव चांदपुर से डॉ. कुलदीप त्यागी ने 361 मत लेकर विजयी हासिल की है। दूसरे नंबर पर अजय ने 330 मत प्राप्त किए।

01:36 PM, 02-May-2021
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मेरठ में मतगणना जारी। - फोटो : amar ujala

हस्तिनापुर के गांव ताजपुरा में प्रधान पद के लिए जगमति ने जीत हासिल की है। वह 10 वोट से विजय हुई। प्रधान पद पर दरिया पुर गांव से धर्म सिंह विजेता घोषित हुए। धर्म सिंह को 297 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 239 मत मिले। उधर, गांव नंगली ईसा का परिणाम भी आ गया है। यहां से सत्यवती विजयी हुई है। वहीं गांव गोविंदपुर से समीना को 357 और समसीना को 348 मत मिले। समीना ने नौ वोट से जीत हासिल की है।

01:20 PM, 02-May-2021
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: बागपत और सहारनपुर में पहला परिणाम घोषित। - फोटो : amar ujala

बागपत के विकासखंड खेकड़ा में प्रधान पद का पहला परिणाम घोषित हो गया है। ग्राम पंचायत भैडापुर की अंजू देवी 41 वोट से विजयी हुई। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं बागपत के पिलाना ब्लाक में प्रधान पद का पहला रिजल्ट घोषित। अब्दुल्लापुर मेवला ग्राम पंचायत से कुसुम विजयी घोषित। उधर, नागल ब्लाक में चुनाव का पहला परिणाम घोषित हो गया है। ग्राम पंचायत दुगचाडा से 1075 वोट लेकर सचिन कुमार प्रधान बने। दूसरे नंबर पर रहे मनोज कुमार को मात्र 583 वोट मिले।

12:59 PM, 02-May-2021
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मेरठ में मतगणना जारी। - फोटो : amar ujala

मेरठ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला परिणाम घोषित हो चुका है। सरूरपुर ब्लाक में रतौली से अर्चना ने 109 मतों से जीत हासिल की है। उधर, मेरठ ब्लाक के ततीना सानी ग्राम पंचायत का पहला परिणाम भी घोषित हो गया। यहां से अफसाना जीती हैं।

12:47 PM, 02-May-2021
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: बिजनौर में कोरोना संक्रमित अधिकारी केंद्र पर घूमते नजर आए। - फोटो : amar ujala

बिजनौर में कोरोना से बचाने के लिए भले ही लाख सख्ती की जा रही है लेकिन, अफसर ही इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। आरजेपी इंटर कॉलेज में कोरोना संक्रमित एक अधिकारी आराम से घूमते रहे। अफसर के सामने तो कर्मचारी कुछ नहीं बोले लेकिन, एक-दूसरे से बात करके विरोध जताया। कहा कि अफसर की रिपोर्ट अब तक निगेटिव नहीं आई है। कर्मचारियों के विरोध की भनक बाद में अफसर को भी लग गई। फिर वह कुछ देर के लिए कुर्सी पर बैठे और बाद में कहीं गुम से हो गए।

12:11 PM, 02-May-2021
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: सहारनपुर में मतगणना केंद्र पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद में मतगणना स्थलों पर रविवार सुबह से ही भीड़ जुटी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई गई। सभी मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है।

12:05 PM, 02-May-2021

शहर में कुकड़ा मंडी के बाहर प्रत्याशी और एजेंटों की भारी भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को पीछे किया। मोरना, खतौली ब्लाक पर भी भारी भीड़ के चलते दो गज की दूरी का पालन नहीं हो रहा। राउंड वाइज मतगणना कराई जा रही है। पहले चक्र में 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

पश्चिमी यूपी के छह जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। बताया गया कि दो शिफ्टों में मतगणना की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट की मतगणना फाइनल रिजल्ट की जानी है। वहीं मेरठ में एडीजी राजीव सभरवाल ने सुबह-सुबह कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

12:05 PM, 02-May-2021

बिजनौर के हल्दौर में सीडी इंटर कॉलेज में कुछ कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने के कारण अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे बाद मतगणना शुरू हुई। इसके बाद कर्मचारियों को उपचार दिलाया गया। मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लघंन किया गया।

मुजफ्फरनगर जिले में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू करनी थी, लेकिन भारी भीड़ के कारण एजेंटों और प्रत्याशियों को देर से प्रवेश मिला। जिस कारण मतगणना का कार्य नौ बजे जाकर शुरू हुआ। शाहपुर में 9:30 बजे और जानसठ में 9:20 पर मतगणना शुरू हुई।

 

11:26 AM, 02-May-2021

UP Panchayat Chunav Result 2021: भाजपा-सपा और बसपा प्रत्याशियों में चल रही कांटे की टक्कर, जानें- कौन कहां से आगे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम आने शुरू होंगे। इसके बाद प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिणाम आएंगे। सबसे देरी से जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम आएंगे। दोपहर 12 से परिणाम आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें