फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: गंगा स्नान करने जा रही महिला की हादसे में मौत, बिजनौर में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

Mon, 27 Nov 2023 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से रिक्त पड़े प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण खोला जाएगाए जिसके लिए डूडा में पंजीकरण आवश्यक किया गया है। वहीं बिजनौर में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
mda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:42 PM, 27-Nov-2023
पिंजरे में फंसा गुलदार - फोटो : Amar Ujala

बिजनौर के बढ़ापुर में पिंजरे में फंसा गुलदार

बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम धर्मूवाला में गुलदार को पकड़ने के लिए रखे पिंजरे में बीती रात एक गुलदार कैद हो गया। नगीना सामाजिकी वानिकी के वनकर्मी पकड़े गए गुलदार को गांव से ले गए है। गुलदार को अमानगढ़ रेंज भेजने की तैयारी है। वहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद ही उसे छोड़ने पर निर्णय लिया जाएगा। 

बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम धर्मूवाला में काफी समय से गुलदार देखे जाने की शिकायत वन विभाग को मिल रही थी। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर वहां पिंजरा लगा दिया। रविवार की रात एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। उसकी उम्र चार से पांच साल के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जिले में गुलदार की बात करें तो इनकी संख्या चौंकाने वाली है। 

बिजनौर में गन्ने के खेतों में गुलदार की संख्या काफी बढ़ चुकी है। जिले में करीब तीन लाख हेक्टेयर गन्ने का रकबा है और वन विभाग का अनुमान है कि गन्ने के खेतों में 400 से ज्यादा गुलदार हो सकते हैं। वहीं आंकड़े बता रहे हैं कि इस साल अब तक 41 गुलदार पकड़े जा चुके हैं।

12:35 PM, 27-Nov-2023
हादसे में घायल महिला - फोटो : Amar Ujala

गंगा स्नान करने जा रही ई-रिक्शा सवार महिला की हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रताल गंगा स्नान करने जा रही ई रिक्शा सवार महिला की हादसे में मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला व ई रिक्शा चालक घायल हो गए।
ककरौली थाने के गांव चौरावाला निवासी महिला मंजू (45) पत्नी महेंद्र  शुक्रताल गंगा स्नान करने के लिए घर से चली थी। मोरना से ई रिक्शा में बैठ कर शुक्रताल जा रही थी। रिक्शा में कई अन्य महिला पुरुष भी सवार थे।

रास्ते में ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा से मंजू देवी और बहुपुरा निवासी वृद्ध धीरो देवी भी घायल हुई है। ई रिक्शा चालक भी मामूली तौर पर घायल हुआ है। हादसे के बाद वह ई रिक्शा लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए भोपा सीएचसी पर पहुंचाया। वहां मंजू देवी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनोंं को सूचना दी है।

10:45 AM, 27-Nov-2023

बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के मालमाजरा गांव में रविवार की देर रात एक युवक ने एक किसान को गोली मार दी। लहूलुहान हालत में किसान को सीएचसी बिनौली से रेफर कर मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान छर्रे लगने से किसान का भाई भी घायल हुआ है। 

मालमाजरा गांव निवासी ब्रजपाल उम्र 58 वर्ष पुत्र सौरज रात करीब साढ़े 9 बजे अपने घर से घेर में जा रहा था। उसके पीछे उसका भाई रविन्द्र भी आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मदन व उसकी पत्नी ने बिना किसी वजह के ब्रजपाल को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने उसका विरोध किया तो उन्होंने उसे  अपने घर में खींचकर तीन गोली मारी। ब्रजपाल को एक गोली पेट व दो गोली हाथ में लगी। भाई को बचाने दौड़ा रविन्द्र भी गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ है।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। गोली चलने की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस व परिजन घायल ब्रजपाल को सीएचसी बिनौली लेकर पहुचे। जहॉ चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल के भाई रविन्द्र ने थाने पर मदन व उसकी पत्नी के नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि आरोपी की गिफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।

विज्ञापन
10:03 AM, 27-Nov-2023

दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम 

बिजनौर के शेरकोट में गंगा स्नान पर्व के मौके पर भूतपुरी रामगंगा नदी के घाट पर दीप विसर्जन करने जा रहे दो सगे भाइयों की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई । परिवार में एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच है।

क्षेत्र के गांव धुराडा निवासी श्याम सिंह 45 व मनीराम 34 वर्ष के पिता नन्हे सिंह की कुछ माह पहले मौत हो गई थी। परम्परानुसार दोनों सगे भाई रविवार देर रात लगभग डेढ़  बजे मोपेड द्वारा रामगंगा नदी में दीये  विसर्जित  करने  भूतपुरी जा रहे थे।

बताया जाता है कि जब वह इस दौरान हाईवे 74 स्थित गांव मुबारकपुर कुंडा के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन और मोपेड में टक्कर हो गई, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतक व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों में कोहराम मचा है।

09:53 AM, 27-Nov-2023

West UP News Live: गंगा स्नान करने जा रही महिला की हादसे में मौत, बिजनौर में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से सराय काजी, लोहिया नगर और शताब्दी नगर में रिक्त पड़े प्रधानमंत्री आवास के लिए 28 नवंबर से  पंजीकरण खोला जाएगा, जिसके लिए डूडा में पंजीकरण आवश्यक किया गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें