मोदीपुरम की मेरठ वन कॉलोनी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुसेड़ी और उनके पति योगेंद्र कुसेड़ी को घर पर ही पल्लवपुरम पुलिस ने नजर बंद कर दिया। सुनीता कुसेड़ी का जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसका समझौता दो दिन पहले भाजपा विधायक जितेंद्र सतवई ने करा दिया था। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था लेकिन पुलिस ने फिर भी पति-पत्नी को घर पर ही नजर बंद कर दिया।
खिलाड़ियों की सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने अपने खिलाड़ियों को चार शस्त्र दिए हैं। संसाधन, ट्रेनिंग की आधुनिक सुविधा, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, चयन में परदर्शिता। पीएम मोदी ने कहा कि देश में खेलों के लिए जरूरी है कि हमारे युवाओं में खेलों को लेकर विश्वास पैदा हो, खेल को अपना प्रॉफ़ेशन बनाने का हौसला बढ़े। यही मेरा संकल्प भी है, और सपना भी।
इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। दोनों ही नेताओं का काफिला पुलिस लाइन से 11:20 पर औघड़नाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ।