पीएम ने पश्चिमी यूपी की लोकसभा सीटों एनडीए के प्रत्याशियों को भी गिनाया। उन्होंने अरूण गोविल, डॉ संजीव बालियान, चंदन चौहान का नाम लिया और कहा कि कैसा भी मौसम हो, गर्मी कितनी भी हो लेकिन आप वोट डालने के लिए जरूर जाना, औरों को भी लेकर जाना।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए, नौजवानों के लिए, किसानों की समृद्धि के लिए, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए आप मेरा एक काम करेंगे। ये काम बहुत छोटा सा है। आप घर-घर जाना और कहना कि मोदी मेरठ आए थे और आपको प्रणाम भेजा है। घर घर मेरा प्रणाम पहुंचा दीजिए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
पीएम मोदी ने पीएम नरेंद्र मोदी के अभिवादन और धन्यवाद के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से जनता को संबोधित करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया।
सीएम योगी ने मंच से बोलते हुए कहा कि कल ही चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर किसानों का जो सम्मान किया है। इसके लिए पूरा देश कृतज्ञता प्रकट करता है। उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं का अभिवादन किया।
मंच पर मौजूद जयंत चौधरी ने माइक संभाला और जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि चौधरी चरणसिंह का क्या योगदान रहा वह समझते हैं। प्रधानमंत्री का नाम बार बार नौजवान ले रहे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ चौधरी साहब ने आवाज उठाई। उन्होंने दादा का एक किस्सा भी मंच पर सुनाया। जयंत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी न होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न न मिलता
बता दें कि आज मेरठ में पश्चिमी यूपी के मतदाताओं को साधने के लिए एनडीए अपनी ताकत दिखा रहा है। पीएम सभा स्थल के मंच की ओर बढ़े। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें लेने के लिए मंच के पीछे पहुंचे। पीएम मोदी इसके बाद मंच पर पहुंचे और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह मंच पर मौजूद नेताओं से बात करने लगे।
मेरठ में आज एनडीए की रैली के लिए चौधरी जयंत सिंह भी मंच पर पहुंच चुके हैं। रालोद के समर्थकों ने उनका नारे लगाकर अभिवादन किया। इस दौरान चौधरी चरणसिंह अमर रहें के नारे भी लगाए गए।
बता दें कि मेरठ से लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल, बागपत से रालोद-भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान, मुजफ्फरनगर से प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान, कैराना से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, बिजनौर से रालोद-भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान और सहारनपुर से प्रत्याशी राघव लखनपाल भी मंच पर रह सकते हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि रैली में मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर के सभी विधानसभा क्षेत्र और बिजनौर व कैराना से एक-एक विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बुलाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर मंच पर मौजूद हैं।
पीएम की इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हुए हैं। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा और रालोद के कार्यकर्ता तीन दिन से मेरठ में ही डेरा डाले हुए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को ही मेरठ पहुंच गए।