फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 15-02-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: दुर्घटना में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में शुक्रवार को दो युवकों की मौत को गई थी। इस मामले में मृतक के चाचा ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। और पढ़ें

10:59 PM, 15-Feb-2026

प्रेमिका ने बजाई दूल्हे की बैंड: मंडप पर पहुंचकर रुकवा दी शादी, लड़की वालों ने बरातियों तक को बनाया बंधक

युवती के हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता, ताऊ और अन्य परिजनों के साथ युवती को भी बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि जब युवक का पहले से प्रेम संबंध था तो इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। और पढ़ें

10:58 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: आधा दर्जन नलकूपों में चोरी

चोरों ने मवाना मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज के पीछे आधा दर्जन नलकूपों को निशाना बनाते हुए नलकूपों का ताला तोड़कर स्टार्टर और केबल आदि चोरी कर लिए। घटना के संबंध में किसानों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:55 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: सात दिन से लापता महिला का सुराग नहीं, तहरीर दी

भलसोना गांव निवासी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों में अनहोनी की आशंका जताई है। रविवार को विवाहिता के भाई ने सरधना थाने में गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी। और पढ़ें

10:53 PM, 15-Feb-2026

UP: प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने लगाई फांसी, 22 फरवरी को आनी है 'बेवफा' की बरात

ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर को युवक घर आया। घर के बाहर वाले कमरे की कुंडी बहुत देर तक अंदर से बंद होने पर पड़ोसी युवक कपिल ने आवाज लगाई। कुंडी न खोलने पर उसने कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। और पढ़ें

विज्ञापन
10:51 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: दबथुवा में बाइक सवारों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

कस्बा करनावल निवासी शुभम पुत्र जितेंद्र पर दबथुवा गांव के पास बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें

10:46 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: सेना की गाड़ी पलटने से भड़ौली का राहुल बलिदान

जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी पलटने से थाना किठौर क्षेत्र के गांव भडौली का राहुल बलिदान हो गया। और पढ़ें

10:32 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: खेत पर काम करने गई युवती लापता, परिजनों ने दी तहरीर

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती का मोबाइल भी बंद आ रहा है। और पढ़ें

10:26 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: मंदिरों में उमड़ा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब

मंदिरों में उमड़ा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब और पढ़ें

09:31 PM, 15-Feb-2026

डॉक्टर क्रिकेट लीग : ब्लैक कैप इलेवन ने मैच जीता

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला ब्लैक कैप इलेवन और ऑरेंज कैप इलेवन के बीच खेला गया। इसमें ब्लैक कैप इलेवन की टीम जीती। और पढ़ें

08:50 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: प्रवीण वशिष्ठ ने सपा की सदस्या ग्रहण की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को हसनपुर कला निवासी हाल निवासी मेरठ प्रवीण वशिष्ठ को समर्थकों के साथ लखनऊ में सदस्यता ग्रहण कराई। और पढ़ें

08:42 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: फूलबाग कॉलोनी मंदिर में हुआ भक्तामर विधान

सकल जैन समाज की ओर से आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर विधान का आयोजन किया गया। नेहा जैन और गौरव जैन परिवार को पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। और पढ़ें

08:33 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: मौलाना ने दुआ कर दिया भाईचारे का संदेश

कस्बे में मौलाना हबीबुल्लाह मदनी के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनकी आमद पर उलेमा-ए-किराम, अहल-ए-दीन, समाज के गणमान्य लोग और अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। और पढ़ें

08:31 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: 300 कैडेट्स ने दी एनसीसी-सी सर्टिफिकेट की परीक्षा

बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को एनसीसी-सी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न हुई। एनसीसी के लगभग 300 कैडेट्स ने परीक्षा दी। और पढ़ें

08:29 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: अतिक्रमण हटाने के लिए मांगे जाएंगे सुझाव

अतिक्रमण और थाने के सामने क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण के संबंध में व्यापारियों की बैठक एक दो दिन में हो सकती है। और पढ़ें

08:21 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया हिंदू सम्मेलन

नगर की गिदौड़िया धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:17 PM, 15-Feb-2026

क्षमा और संयम से समाप्त हो जाते हैं सभी दुख : भाव भूषण महाराज

कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के आठवें दिन भाव भूषण महाराज ने प्रवचन में कहा कि बुराई और निंदा ही मनुष्य के दुख का मुख्य कारण हैं। और पढ़ें

08:17 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: रजबहे की पटरी टूटने से 300 बीघा फसल जलमग्न

अटेरना गांव के जंगल में शनिवार की रात रजबहे की पटरी टूटने से करीब 300 बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से 12 किसानों को भारी नुकसान हुआ है। और पढ़ें

08:15 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समा बांधा

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह की थीम इंटेलेक्ट टू इंटेलिजेंस नया भारत रही। और पढ़ें

08:09 PM, 15-Feb-2026

सीबीएसई : पेन नहीं, कंप्यूटर से चेक होंगी बाहरवीं की काॅपियां

सीबीएसई : पेन नहीं, कंप्यूटर से चेक होंगी बाहरवीं की काॅपियां और पढ़ें

08:07 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: स्पेशल ओलंपियाड का सदस्य बनने पर स्वागत

भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी को स्पेशल ओलंपियाड भारत खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन में सदस्य नामित किए जाने पर गांव नानू में स्वागत किया गया। और पढ़ें

08:03 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: वैदिक मंत्रों के साथ प्राचीन शिव मंदिर में की प्राण-प्रतिष्ठा

वैदिक मंत्रों के साथ प्राचीन शिव मंदिर में की प्राण-प्रतिष्ठा और पढ़ें

07:58 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: छात्राओं ने उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया को समझा

आरजी पीजी कॉलेज में रविवार को आईक्यूएसी एवं इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। और पढ़ें

07:53 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: ईकड़ी लिंक रोड के निर्माण पर विधायक का आभार व्यक्त किया

मेरठ-ईकड़ी लिंक रोड के निर्माण पर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सरधना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल प्रधान को उनके कुटी स्थित आवास पर जाकर पौधे भेंट कर आभार व्यक्त किया। और पढ़ें

07:50 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: छात्र-छात्राओं ने दांतों का परीक्षण कराया

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। और पढ़ें

07:45 PM, 15-Feb-2026

पुण्य प्रखर होने पर ही मिलता है जीव को धर्म सेवा का अवसर : आचार्य भारत भूषण

नगर में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चौबीसी मंदिर के तत्वावधान में भव्य पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। और पढ़ें

07:23 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: कराटे ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने पास की ब्लैक बेल्ट परीक्षा

मेरठ कराटे ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर में कराटे बेल्ट परीक्षा कराई गई। और पढ़ें

07:13 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को सम्मानित किया

नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए कंकरखेड़ा में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज मित्तल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। और पढ़ें

06:25 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को 31 मैच खेले गए

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वे अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को 31 मैच खेले गए। सब जूनियर वर्ग के पहले मैच में गोल्डन और आयुष ने जीत प्राप्त की। दूसरे मैच में देव और कबीर ने मैच जीता। और पढ़ें

06:20 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: मेरठ स्ट्राइकर ने स्पोर्ट्स एक्स को पांच विकेट से हराया

आईटीआई साकेत में चल रहे कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को मेरठ स्ट्राइकर्स और स्पोर्ट्स एक्स के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ स्ट्राइकर्स की टीम ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की। और पढ़ें

06:15 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: शिवशक्ति मंदिर से झांकियों के साथ शिव बारात निकाली

शिवशक्ति मंदिर से झांकियों के साथ शिव बारात निकाली और पढ़ें

05:44 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: संगीत विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा कल

इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की बीए व एमए (छुटी हुई परीक्षा) की संगीत विषय तबला की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 17 फरवरी को सुबह 10 बजे संगीत विभाग में होगी। और पढ़ें

05:40 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: बृजमोहन अग्रवाल पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए

मेरठ कार डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव सदर करियप्पा स्ट्रीट पर हुआ। त्रिवार्षिक चुनाव में एजाज अख्तर चुनाव अधिकारी रहे। पांचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बृज मोहन अग्रवाल बने। और पढ़ें

05:24 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: शास्त्रीनगर में खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया

शास्त्रीनगर स्थित महाकाली ज्वाला मंदिर में महाशिवरात्रि पर खाटू श्याम बाबा का कीर्तन किया गया। शाम सात बजे महंत सुनीता भारद्वाज ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और पढ़ें

05:22 PM, 15-Feb-2026

Meerut News: सीनियर-11 टीम ने मैच जीता

विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में रविवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और सीनियर-11 के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सीनियर-11 ने विद्या क्रिकेट एकेडमी को हराया। और पढ़ें

04:48 PM, 15-Feb-2026

Shamli: फेरों से कुछ मिनट पहले पहुंच गई प्रेमिका, बोली- चार साल से हम लिव में हैं; दूल्हे समेत बंधक बनाई बरात

जलालाबाद के गांव में फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी सहारनपुर से युवती आ गई और दूल्हे की पोल खोल दी। ग्रामीणों ने दूल्हा, उसके पिता, युवती समेत बरात को बंधक बना लिया। शादी नहीं हो पाई, 13 लाख रुपये देने के आश्वासन पर बरात को मुक्त किया गया।  और पढ़ें

04:07 PM, 15-Feb-2026

Meerut: मवाना के बड़ा महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक

Meerut: मवाना के बड़ा महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक और पढ़ें

04:06 PM, 15-Feb-2026

Meerut: त्रिनेत्र नाथ महाशिव मंदिर पर जल चढ़ाया

Meerut: त्रिनेत्र नाथ महाशिव मंदिर पर जल चढ़ाया और पढ़ें

04:06 PM, 15-Feb-2026

Meerut: वामन भगवान मंदिर में किया जलाभिषेक और आरती

Meerut: वामन भगवान मंदिर में किया जलाभिषेक और आरती और पढ़ें

04:06 PM, 15-Feb-2026

Meerut: होली मिलन में नई कार्यकारिणी का चुनाव, अलका गुप्ता अध्यक्ष बनीं

Meerut: होली मिलन में नई कार्यकारिणी का चुनाव, अलका गुप्ता अध्यक्ष बनीं और पढ़ें

04:06 PM, 15-Feb-2026

Meerut: वार्ड 10 में गंदगी, टूटी सड़कें और जलभराव, धरने पर बैठे लोग

Meerut: वार्ड 10 में गंदगी, टूटी सड़कें और जलभराव, धरने पर बैठे लोग और पढ़ें

04:06 PM, 15-Feb-2026

Meerut: पीएम के कार्यक्रम के लिए तैयारी जोरों पर

Meerut: पीएम के कार्यक्रम के लिए तैयारी जोरों पर और पढ़ें

03:33 PM, 15-Feb-2026

UP: मेरठ में 406 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, जानें युद्ध के समय कैसे मिलेगा फायदा

Meerut News: सीमा सड़क संगठन ने जारी किया परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। किला रोड पर 900 एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। युद्ध के अलावा आपदा के समय, राहत व बचाव कार्य, सैन्य निगरानी आदि में इसका उपयोग किया जा सकेगा।  और पढ़ें

01:17 PM, 15-Feb-2026

Bijnor: पेड़ पर चढ़े तेंदुए ने चलती बाइक पर लगाई छलांग, झपट्टा मारकर महिला को किया घायल, ऐसे बची जान

सुरेंद्र और उसकी पत्नी किरतपुर से अपने गांव मौजीपुर धर्मा लौट रहे थे। नहटौर रोड पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग दौड़े, तो गुलदार झाड़ियों में भाग गया। स्कूल के पास ये घटना होने से लोगों में दहशत है। और पढ़ें

01:00 PM, 15-Feb-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

Meerut News: मेरठ के सरधना स्थित कपसाड़ गांव में सुनीता की हत्या कर दी गई थी और उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया था। इस मामले में आरोप पारस सोम जेल में है। वहीं रूबी का रिश्ता टूट गया है। परिजनों ने सुरक्षा, आर्थिक मदद, गांव से बाहर बसाने समेत कई मांगें की हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें