फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 06-02-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 06-Feb-2026

Under-19 World Cup: हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय, जीत पर मेरठ में जश्न का सैलाब

भारत के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतते ही मेरठ शहर जश्न में डूब गया। युवाओं ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और कई इलाकों में देर रात तक आतिशबाजी और मिठाइयां बांटी गईं।

और पढ़ें

11:05 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: मारपीट में चाचा-भतीजा घायल

थाने में गांव मुंडाली निवासी फुरकान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि गांव के मदरसे के पास वह अपनी दुकान पर खड़ा था। गांव निवासी सदाकत, मोहम्मद अली, तालिब और आरिफ हाथों में डंडे लेकर दुकान पर आए और हमला कर दिया। और पढ़ें

11:02 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: महिला ने लगाया पायदान जलाने का आरोप

कस्बे के आश्रम वाली गली निवासी फिरोजा ने पूर्व पति पर घर में रखे लगभग 200 पायदान में पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:00 PM, 06-Feb-2026

हादसा : पुलिस ने बस कब्जे में ली, दोनों शवों काे दफनाया

खरखौदा-कोल संपर्क मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के समीप स्कूल बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। और पढ़ें

10:54 PM, 06-Feb-2026

Baghpat: टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी पर मारपीट, रात में हुई फायरिंग से दहशत

बागपत के टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:54 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: मारपीट के मामले में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे

ततीना मोड़ पर बुधवार रात कार सवार अधिवक्ता के पौत्र सहित तीन लोगों के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों पर शांतिभंग में जेल भेजने के मामले में अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। और पढ़ें

10:52 PM, 06-Feb-2026

Saharanpur: 98 हजार की चोरी, बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 98 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

10:47 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: प्रेमी युगल को ढूंढने पहुंचे युगल के परिजनों में मारपीट

मटौर गांव में शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल के परिजनों और रिश्तेदारों में गाली गलौज और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। और पढ़ें

10:36 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: भाइयों ने किया पैतृक मकान पर कब्जा

तहसील क्षेत्र के बहादरपुर गांव में भाइयों द्वारा पैतृक मकान पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। हिस्सा मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी। पीड़ित ने शुक्रवार को एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें

10:34 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लगी

सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में बृहस्पतिवार देर रात ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। कुछ ही पलों में ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें

10:32 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: रुपयों के लेनदेन में राजमिस्त्री को ईंट मारकर घायल किया

थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में रुपये मांगने पर मजदूर ने ईंट से हमला कर राजमिस्त्री को घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। और पढ़ें

10:31 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: झाड़ियों में आग लगने से फसल जली

The fire in the bushes burned the crops और पढ़ें

10:23 PM, 06-Feb-2026

UP: भीम आर्मी नेता का बड़ा आरोप, सांसद-विधायक के इशारे पर रोकी गई संत रविदास की शोभायात्रा

बेहट में भीम आर्मी नेता राजन गौतम ने सांसद इमरान मसूद और विधायक उमर अली खान पर संत रविदास की शोभायात्रा रोकने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर गंभीर बयान दिए गए हैं। विधायक ने आरोपों को बताया गलत।

और पढ़ें

10:22 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: विवाहिता से फोन पर अश्लील बातें करने पर प्राथमिकी दर्ज

एसएसपी के आदेश पर थाना किठौर क्षेत्र एक गांव निवासी महिला से फोन पर अश्लील बातें करने पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। और पढ़ें

10:19 PM, 06-Feb-2026

हर्ष फायरिंग : 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

चार फरवरी की रात गांव फखरपुर कबट्टा में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से छत पर खड़ी युवती घायल हो गई थी। घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। और पढ़ें

10:12 PM, 06-Feb-2026

हर्ष फायरिंग : बिजौली में छह राउंड फायरिंग का वीडियो वायरल

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में सगाई समारोह में नशे की हालत में एक रिश्तेदार ने भीड़ में छह राउंड फायरिंग की। पिस्टलधारी व्यक्ति ने आसमान व जमीन पर फायर किए। और पढ़ें

10:07 PM, 06-Feb-2026

मुठभेड़ में ढेर: कबाड़ का काम करते हुए बन गया लुटेरा, रिहान का बांग्लादेश कनेक्शन संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी बदमाश रिहान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को उसके बांग्लादेशी होने की आशंका है। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर वह दिल्ली एनसीआर में रह रहा था। जांच जारी है।

और पढ़ें

09:55 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: ई-रिक्शा से सामान चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े

Two suspects who stole goods from an e-rickshaw have been arrested. और पढ़ें

09:52 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: मुरलीपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव

A fierce stone-pelting incident occurred between two groups in Murlipur following a dispute involving children. और पढ़ें

09:51 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: मवाना रोडवेज बस अड्डे का होगा 6.52 करोड़ रुपये से विस्तार

मवाना रोडवेज बस अड्डे का 6.52 करोड़ रुपये से विस्तार किया जाएगा। बस स्टैंड में वर्कशाप (कार्यशाला) की स्थापना होगी। आगामी सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। और पढ़ें

09:49 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: प्रधानमंत्री ने दिए छात्रों के सवालों के जवाब

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा के नौवें संस्करण में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए था। और पढ़ें

09:48 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: दुकान खाली कराने को लेकर हंगामा

A commotion broke out over the eviction of the shop. और पढ़ें

09:45 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: विराट हिंदू सम्मेलन में एकजुटता का आह्वान

गांव पेपला स्थित वीएस फार्म में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। और पढ़ें

09:43 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: नए रूप में सजी स्कूल की बाल वाटिका

The school's children's garden has been renovated and given a new look. और पढ़ें

09:40 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

एसआरएम टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंगली किठौर, शौल्दा, रछौती, हसनपुर कला का भ्रमण किया। और पढ़ें

09:40 PM, 06-Feb-2026

हत्या फिर आत्महत्या: प्रगति के हाथ-कंधे और सीने पर आठ वार, आखिरी सांस तक सिरफिरे आशिक से लड़ी जिंदगी की जंग

मुजफ्फरनगर के भलवा गांव में प्रेम प्रसंग में दर्दनाक हत्या सामने आई है। सिरफिरे प्रेमी रोहित ने प्रगति पर हाथ, गर्दन और सीने पर चाकू से आठ वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आखिरी सांस तक संघर्ष की पुष्टि हुई है।

और पढ़ें

09:36 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: यूजीसी नेट और जेआरएफ में किया शानदार प्रदर्शन

He performed brilliantly in UGC NET and JRF और पढ़ें

09:31 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: पेट्रोल पंप प्रकरण में डीएम ने लिया संज्ञान, एसडीएम को दिए जांच के निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए यानी मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। और पढ़ें

09:24 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: युवा शक्ति दल के कार्यकर्ताओं का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

Youth Power Party workers create ruckus at the SSP office. और पढ़ें

09:18 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: बच्चों के सटीक जवाब सुन डीएम ने दी चॉकलेट, दिल्ली घुमाने का किया वादा

After hearing the children's accurate answers, the DM gave them chocolates and promised to take them on a trip to Delhi. और पढ़ें

09:17 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लेटलतीफी पर गुस्साए ग्रामीण

क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के समय से न पहुंचने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। विद्यालय निर्धारित समय पर न खुलने से नाराज ग्राम प्रधान मनोज कुमार ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध जताया। और पढ़ें

09:10 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जांच की

लखनऊ से आई स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने शुक्रवार को लौटी, खासपुर, अतराडा के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। और पढ़ें

09:05 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: हिंडन पर नए पुल की कवायद तेज, पांचली बुजुर्ग–झुंडपुर के बीच सुधरेगा संपर्क

मेरठ और बागपत जनपद को जोड़ने वाले हिंडन नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। हिंडन नदी के आमने-सामने के गांव पांचली बुजुर्ग और झुंडपुर के बीच बनने वाले इस पुल को लेकर भूमि अधिग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। और पढ़ें

09:00 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: प्रयोगात्मक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया

एएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और फोटोग्राफी ट्रेड एवं भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन हुआ। विज्ञान वर्ग में 358 छात्र-छात्राओं में से दो छात्र अनुपस्थित रहे। और पढ़ें

08:58 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: फिल्म गोदान रिलीज हुई

प्रदेश में शुक्रवार को फिल्म गोदान रिलीज हुई। मवाना के कपिल सिनेमा में भी फिल्म का पहला शो चला। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति व संस्कारों का प्रतीक बताया। और पढ़ें

08:52 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

समौली रोड स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जूनियर विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। और पढ़ें

08:51 PM, 06-Feb-2026

Shamli: उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश, कॉलोनाइजर, लेखपाल और भूमि अध्याप्ति अधिकारी पर एक-एक लाख का जुर्माना

शामली जिला उपभोक्ता आयोग ने भूमि अधिग्रहण घोटाले में कॉलोनाइजर ठेकेदार, लेखपाल और भूमि अध्याप्ति अधिकारी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जांच के लिए CBI व ED को भी पत्र भेजा गया।

और पढ़ें

08:49 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: प्रधानमंत्री ने बच्चों को परीक्षा में पास होने के मंत्र बताए

डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। और पढ़ें

08:44 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: सैनी एडवोकेट वेलफेयर सोसायटी का हुआ गठन

मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के चलते शुक्रवार को सैनी एडवोकेट वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। और पढ़ें

08:40 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट, चार घायल

A fight broke out between two groups over a dispute; four people were injured. और पढ़ें

08:27 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: शादी समारोह में जेब से निकाले 25 हजार

Rs. 25,000 stolen from pocket at wedding ceremony. और पढ़ें

08:16 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: कल होगी जंबो ओलंपियाड का होगा आयोजन

The Jumbo Olympiad festival will be held tomorrow. और पढ़ें

07:53 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: बूथों पर बीएलओ रहे उपस्थित

सभी बूथों पर शुक्रवार को बीएलओ उपस्थित रहे। नई वोट बनवाने और नाम संशोधन आदि के लिए फार्म आदि लिए गए। उपजिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण किया। और पढ़ें

07:49 PM, 06-Feb-2026

Meerut News: फार्म-7 के दुरुपयोग से मतदाताओं के नाम कटने का आरोप, सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान सरधना विधानसभा क्षेत्र में फार्म-7 के कथित दुरुपयोग को लेकर शिकायत सामने आई है। और पढ़ें

07:46 PM, 06-Feb-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

10 से 13 फरवरी तक दुबई में 17वीं फैजा पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें