फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 05-02-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 05-Feb-2026

UP: 'इंस्टाग्राम-फेसबुक चलाकर लापता हो रहीं बेटियां, मोबाइल में पासवर्ड तो गड़बड़', बोलीं महिला आयोग की सदस्य

Baghpat News: महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला बृहस्पतिवार को बागपत पहुंचीं। उन्होंने कहा कि लड़कियों के मोबाइल चलाने पर परिजन पाबंदी लगाएं। उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएं। वहीं बड़ौत कोतवाल के कार्य करने के तरीके पर असंतोष जताया।  और पढ़ें

10:26 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता का कहना है कि गांव का ही एक युवक पिछले कई महीनों से उसकी बेटी से बात कर रहा था। और पढ़ें

10:23 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: मेरठ-गढ़ मार्ग पर ट्रक पलटने से जाम की स्थिति रही

निर्माणाधीन मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कला फ्लाईओवर के पास गन्ने से लदा ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक पलटने के दौरान कई बाइक सवार उसकी चपेट में आने से बच गए। और पढ़ें

विज्ञापन
10:22 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: आश्रम में घुसकर साधु संग मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में स्थित एक आश्रम में रह रहे साधु महाराज गोकर्णनाथ के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

10:06 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: फर्जी टैग वाली बेडशीट के मामले में 13 पर प्राथमिकी दर्ज

कस्बे में प्रतिष्ठित कंपनियों की बेडशीट पर फर्जी टैग लगाकर बाजार में बेचने वाले बड़े नेटवर्क का बुधवार को एसओजी टीम ने भंड़ाफोड़ किया था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:03 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: विवाहिता ने लगाया मारपीट का आरोप

सकौती निवासी विवाहिता प्रीति ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

10:01 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: दो गांवों में 10 नलकूपों में चोरी

गांव झिंझाड़पुर और गांव पिनाई के जंगल में बुधवार देर रात चोरों ने 10 किसानों के नलकूपों में कुंबल कर मोटर, स्टार्टर, विद्युत केबल सहित इलेक्ट्रिक सामान चोरी कर लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। और पढ़ें

09:59 PM, 05-Feb-2026

UP: मुजफ्फरनगर में शादी से तीन दिन पहले प्रेमिका का गला काटा, फिर प्रेमी ने खुद की गर्दन रेतकर की खुदकुशी

Muzaffarnagar News: जानसठ के गांव भलवा में रोहित और प्रगति के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर आमने-सामने हैं। आठ फरवरी को डोली की शादी परिजनों ने तय कर दी थी। बृहस्पतिवार शाम रोहित ने वारदात को अंजाम दिया। और पढ़ें

09:51 PM, 05-Feb-2026

Muzaffarnagar: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने अपनी गर्दन रेतकर जान दी, प्रेमी के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Muzaffarnagar: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने अपनी गर्दन रेतकर जान दी, प्रेमी के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप और पढ़ें

09:51 PM, 05-Feb-2026

Meerut: युवाओं की भूमिका पर केंद्रित सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी

Meerut: युवाओं की भूमिका पर केंद्रित सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी और पढ़ें

09:49 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: कार रोककर गाली गलौज व धमकी दी

गांव ततीना निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर गाड़ी रोककर गाली गलौज करने व जान से मारने की नीयत से तीन-चार राउंड पिस्टल से फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:47 PM, 05-Feb-2026

UP: मेरठ के प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा अवसर, अभी करें पंजीकरण, जान लें आखिरी तारीख और उम्र

Meerut News: शिक्षा विभाग ने बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में एडमीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  और पढ़ें

09:37 PM, 05-Feb-2026

Muzaffarnagar: साइबर क्राइम के मामले में दरोगा ने पीड़ित को दी जेल भेजने की धमकी, वसूले 11 लाख रुपये; सस्पेंड

प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी संचालक नदीम के खाते में अचानक 95 लाख रुपये आ गए और कुछ ही देर में कई खातों में ट्रांसफर हो गए। दरोगा गौरव चौधरी ने जांच के नाम पर नदीम को ही फंसाने की धमकी दी। दरोगा गौरव चौधरी को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। और पढ़ें

09:31 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: रसूलपुर धौलड़ी में कुएं पर कब्जे के लिए तनाव, चार गिरफ्तार

गांव रसूलपुर धौलड़ी में बुधवार रात एक समुदाय द्वारा धार्मिक महत्व के प्राचीन कुएं को तोड़कर उस पर अवैध कब्जे के प्रयास के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई। और पढ़ें

09:26 PM, 05-Feb-2026

Meerut: जल संरक्षण का लेकर बेटियां फाउंडेशन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान

Meerut: जल संरक्षण का लेकर बेटियां फाउंडेशन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान और पढ़ें

09:25 PM, 05-Feb-2026

Meerut: डीएम ने डीआईजी डॉ विपिन ताडा को कानपुर कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

Meerut: डीएम ने डीआईजी डॉ विपिन ताडा को कानपुर कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई और पढ़ें

09:25 PM, 05-Feb-2026

Meerut: शोभित विश्वविद्यालय में होगा तीन दिवसीय खेलकूद महोत्सव "प्रेरणा दिवस", 14 देशों और 22 राज्यों के छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग

Meerut: शोभित विश्वविद्यालय में होगा तीन दिवसीय खेलकूद महोत्सव "प्रेरणा दिवस", 14 देशों और 22 राज्यों के छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग और पढ़ें

09:24 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: एक माह बाद भी रेलवे कर्मचारी की हत्या का खुलासा नहीं

एक माह बीतने के बाद भी मुंडाली पुलिस रेलवे कर्मचारी विवेक चौहान की हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे परिजनों में रोष है। और पढ़ें

09:09 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग और पढ़ें

09:07 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: कच्चे नालों से खेतों में बह रहा पानी, नगर पंचायत ने शासन से मांगे 10 करोड़

नगर पंचायत ने कस्बे के पंच प्यारे भाई धर्म सिंह जन्म स्थली सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग पर जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर शासन स्तर पर पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। और पढ़ें

09:02 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: बस का टायर पंचर होने से दो घंटे मुख्य मार्ग पर लगा जाम

मेरठ-हस्तिनापुर रोड पर थाने से कुछ दूर आगे चौहान चौक के पास रोडवेज बस के आगे के टायर में पंचर होने पर मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। और पढ़ें

09:00 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: सदर सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया

कैंट बोर्ड मेरठ के राजस्व विभाग ने बृहस्पतिवार को सदर सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया गया। और पढ़ें

08:55 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: मंढियाई में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान

विकास खंड सरधना के मंढियाई गांव में स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है। गांव की गलियों में जलभराव और गंदगी के ढेर से हालात चिंताजनक हैं। कई घरों और घेरों के बाहर पानी भरा होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें

08:49 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

गांव सिखेड़ा निवासी तिमेश्वर त्यागी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में गांव का तालाब कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। तिमेश्वर त्यागी ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि गांव स्थित तालाब पर कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। और पढ़ें

08:46 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: रालोद के वरिष्ठ नेता केशोराम त्यागी का निधन

राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ लंबे समय तक कार्य कर चुके गांव लाहौरगढ़ निवासी केशोराम त्यागी का बृहस्पतिवार शाम 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। और पढ़ें

08:19 PM, 05-Feb-2026

Saharanpur: गैस गीजर से एक और मौत, मोहल्ला कायस्थान में बाथरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला 50 साल की महिला का शव

पूनम जैन रोजाना अपने पति की दुकान पर जाती थीं। जब सुबह के समय वह नहीं पहुंची तो पति अभय जैन घर आए। आवाज लगाई तो बाथरूम से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़ा तो पूनम जैन मृत अवस्था में पड़ी थीं।  और पढ़ें

08:19 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: गैंगस्टर की सरकारी भूमि पर पड़ी झोपड़ी पर चली जेसीबी

कस्बे के मोहल्ला बंजारान में नगर पंचायत की भूमि पर काफी दिनों से झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे गैंगस्टर के आरोपी की झुग्गी पर नगर पंचायत द्वारा बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवाया गया। और पढ़ें

08:08 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: भगवान पद्मप्रभ का मोक्ष कल्याणक मनाया

भगवान पद्मप्रभ का मोक्ष कल्याणक मनाया और पढ़ें

08:02 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: आवा की जोनल प्रेजिडेंट ने मिलिट्री हॉस्पिटल का दौरा किया

आर्मी वीमेन वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की जोनल प्रेसिडेंट उत्तर भारत मिनी मिश्रा ने बुधवार को मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ के दौरा किया। और पढ़ें

07:36 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: मेढ़ पर पेड़ लगाने का विरोध, किसान ने की कार्रवाई की मांग

तहसील क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में खेत की मेढ़ पर पेड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी जब्बार पुत्र बाबू ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है। और पढ़ें

07:29 PM, 05-Feb-2026

Meerut: नमामि गंगे के नाम पर गंगा से खिलवाड़ का आरोप, खनन से लेकर भूमाफिया तक की मुख्यमंत्री से की शिकायत

श्री क्षत्रिय राजा अनंगपाल तोमर गौ-रक्षक सेवा समिति ने सीएम योगी को पत्र भेजकर तमाम आरोप लगाए हैं। गंगा को दूषित करने के साथ ही कई आरोप लगाकर जांच व सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।  और पढ़ें

07:26 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: सफाई नहीं होने से नालियों का पानी घरों में घुसा

मोहल्ला बैरून सराय के लोग पिछले चार दिनों से नालियों की सफाई और जल निकासी न होने से परेशान हैं। मोहल्ले में बनी नालियों का गंदा पानी अब घरों के अंदर घुस गया है। इससे लोगों को रहने-खाने में परेशानी हो रही है। और पढ़ें

07:22 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: मेरठ की नंदिनी कौशिक उत्तराखंड की टीम से लगाएंगी चौके-छक्के

मेरठ की नंदिनी कौशिक उत्तराखंड की टीम से लगाएंगी चौके-छक्के और पढ़ें

07:19 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: नमामि गंगे के नाम पर गंगा से खिलवाड़ का आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत

नमामि गंगे परियोजना के नाम पर गंगा नदी को प्रदूषित किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए श्री क्षत्रिय राजा अनंगपाल तोमर गो रक्षक सेवा समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र भेजा है। और पढ़ें

07:19 PM, 05-Feb-2026

Meerut: स्कूल बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, गंगा एक्सप्रेस पर हुआ हादसा, भाइयों जैसे थे सुहैल और फैजान

गाजियाबाद निवासी सुहैल अपने दोस्त फैजान को अपने मामा के यहां लेकर जा रहा था। खरखौदा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।  और पढ़ें

07:13 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: मेधावी छात्रा तरन्नुम व सुंबुल को यूको बैंक से मिला सम्मान

संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

07:08 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: राधा गोविंद के छह छात्र नेशनल फुटसल चैंपियनशिप में खेलेंगे

अहमदाबाद में 17वीं शौकर फुटसल चैंपियनशिप का आयोजन 7 से 9 फरवरी तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ के राधा गोविंद समेत कई स्कूलों के खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। और पढ़ें

07:06 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: इंडियन नेवी में चयनित दो पुरातन छात्रों का सम्मान

इंडियन नेवी में चयन होने पर कृषक इंटर काॅलेज में दो पुरातन छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने की। और पढ़ें

07:01 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: 23 से होगा पंच कल्याणक महोत्सव

आचार्य भारत भूषण के पावन सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ चौबीसी दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित होने वाले श्री मज्ज जिनेंद्र पंच कल्याणक महोत्सव की विस्तृत जानकारी आचार्य ने दी। और पढ़ें

06:57 PM, 05-Feb-2026

Meerut Weather Today: तेज धूप ने दी ठंड और शीतलहर से राहत, तापमान बढ़ा, जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का मौसम

बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। लोग धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं बाजारों में भी सुबहे से ही रौनक दिखाई दी। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया गया है।  और पढ़ें

06:57 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

दीप अकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बृहस्पतिवार को अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। और पढ़ें

06:54 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: स्काई वॉरियर्स टीम विजयी रही

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की मदर विंग टीम नाइट राइडर्स और मेन विंग के स्काई वॉरियर्स टीम के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। और पढ़ें

06:52 PM, 05-Feb-2026

Meerut News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

अंडर-15 बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल बालिका राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 फरवरी 2026 तक वाराणसी में किया जाएगा। इसमें जिला मेरठ की टीम भी भाग लेगी। और पढ़ें

06:48 PM, 05-Feb-2026

Bijnor: बूचड़खाने के मालिक पर दर्ज हुआ एक और केस, चार दिन पहले चला था बुलडोजर, ये है मामला

उमर इंटरनेशनल मीट फैक्टरी के मालिक हाजी अतीक अहमद के खिलाफ ग्राम प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए मीट प्लांट में चार दिन पहले ही बुलडोजर चलाया गया था।  और पढ़ें

06:44 PM, 05-Feb-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

कलीना के सौरभ चौधरी के बाद एक और नया सितारा शूटिंग में चमकना शुरू हो गया है। जूनियर में देश में नंबर वन रैंक प्राप्त करने वाले कलीना के ही चिराग शर्मा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें