फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 23-01-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 23-Jan-2026

Muzaffarnagar: ब्लैकआउट मॉक ड्रिल से नागरिकों को आपातकालीन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Muzaffarnagar: ब्लैकआउट मॉक ड्रिल से नागरिकों को आपातकालीन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक और पढ़ें

11:13 PM, 23-Jan-2026

Baghpat: राज्य स्तरीय क्रिकेटर की बालकनी से गिरकर मौत, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हुआ हादसा, खेल जगत में शोक

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेटर कुंदन सिंह की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। हादसे से खेल जगत और मीतली गांव में शोक की लहर है।

और पढ़ें

10:36 PM, 23-Jan-2026

Baghpat: पति की हो रही है दूसरी शादी, सुनते ही पहुंच गई पत्नी, मंडप से सीधे हवालात पहुंच गया दूल्हा

बागपत में पहली पत्नी से तलाक हुए बिना दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में लिया। विरोध के दौरान दोनों पक्षों में हंगामा और हाथापाई हुई।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:24 PM, 23-Jan-2026

भोग और अहंकार भक्ति के दुश्मन: धर्ममूर्ति

रुड़की रोड स्थित इंद्रलोक कॉलोनी के पार्क में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास धर्ममूर्ति ने भगवान शिव और पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। और पढ़ें

10:15 PM, 23-Jan-2026

Baghpat: वसंत रखने को लेकर सरूरपुर कलां में विवाद, कब्र खोदाई के आरोप से बढ़ा तनाव

बागपत के सरूरपुर कलां गांव में वसंत रखने को लेकर विवाद हो गया। मुस्लिम पक्ष ने कब्रिस्तान की जमीन पर जेसीबी से खोदाई का आरोप लगाया, जबकि राजस्व जांच में भूमि होलिका दहन स्थल बताई गई।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:01 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: सरिया चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

जानी पुलिस ने दो माह पूर्व पांचली के पास स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी से हजारों रुपये का सरिया चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सरिया भी बरामद किया है। और पढ़ें

10:01 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: सम्मोहित कर नकदी-जेवरात ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

मवाना खुर्द निवासी महिला को सम्मोहित कर नकदी व जेवरात ले जाने वाले आरोपी खुर्शीद निवासी ठंडा नाला गूलर भोज थाना गदरपुर, उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से महिला से लिए गए जेवरात व अन्य सामान बरामद किया गया। और पढ़ें

09:50 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: पूठ गांव में दो पक्षों में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में रंजिश में आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए युवक पर हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए आई महिला भी घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। और पढ़ें

09:45 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: सड़क का निर्माण कराने पर विधायक का जताया आभार

हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के निवेदन पर लोकप्रिय रोड बस्ती की छोटी-बड़ी छह गलियों में सड़क निर्माण कराए जाने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान का सम्मान कर आभार जताया। और पढ़ें

09:44 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: दुकानदार ने मारपीट और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया

थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव में मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

09:31 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: बारिश के चलते डेयरी की छत गिरने से मवेशी दबे

गांव जसड़ सुल्तान में शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के चलते नूर मोहम्मद पुत्र जानू की पशु डेयरी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय डेयरी के अंदर बंधे 11 मवेशी मलबे में दब गए। और पढ़ें

09:28 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: कानून वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सरकार एवं यूजीसी द्वारा शिक्षण संस्थानों में समानता के उद्देश्य से लागू किए गए नए कानून को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को कपसाड़ गांव में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने नए कानून को वापस लेने की मांग की। और पढ़ें

09:26 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: अवैध सूकर पालन फार्म बंद कराने की मांग

कस्बा करनावल के मोहल्ला गडरिया स्थित मंगल बाजार के सामने धार्मिक रूप से संवेदनशील एवं घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सूकर पालन फार्म को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। और पढ़ें

09:16 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: वसंत पंचमी पर आसमान से हुई खुशियों की बारिश, बच्चों के हाथों में नहीं आई पतंग

वसंत पंचमी पर पतंग और रंगों से भरा आसमान इस बार खाली ही नजर आया। शुक्रवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने वसंत पंचमी का त्योहार फीका कर दिया। पिछले कई दिनों से पतंग उड़ाने की तैयारी कर रहे बच्चों के अरमान अधूरे रह गए। और पढ़ें

09:10 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई और पढ़ें

08:47 PM, 23-Jan-2026

Muzaffarnagar: पुलिस पर हमले के मामले में नीटू कैल समेत तीन आरोपी दोषमुक्त, 15 साल बाद आया फैसला

शामली के थानाभवन में 15 साल पहले पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने साक्ष्य के अभाव में नीटू कैल, अमित चौधरी समेत तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। 15 साल बाद अदालत ने इस मामले में आज फैसला सुनाया है।

और पढ़ें

08:34 PM, 23-Jan-2026

Muzaffarnagar: ससुर और पुत्रवधू समेत तीन दोषियों को सात-सात साल की सजा,13 साल बाद पीड़ितों को मिला न्याय

मुजफ्फरनगर के विलायतनगर गांव में 13 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने ससुर, पुत्रवधू समेत तीन दोषियों को सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई।

और पढ़ें

08:03 PM, 23-Jan-2026

West UP Weather: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, 12 साल में सबसे सर्द रही बसंत पंचमी, सहारनपुर में 27 एमएम दर्ज हुई बरसात

सहारनपुर में 27 एमएम बारिश और तेज शीतलहर से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में 16 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे 2026 की बसंत पंचमी बीते 12 साल में सबसे सर्द रही।

और पढ़ें

07:32 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: वसंत पंचमी पर्व पर हवन पूजन कर मांगा आशीष

कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। और पढ़ें

07:25 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: खिलाड़ियों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

राजपूत समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह चौहान चौपाल में आयोजित हुआ। इसमें राजपूत समाज का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत खिलाड़ी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। और पढ़ें

07:17 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: निर्माणाधीन सड़क बनी मुसीबत, सभासद की भी नहीं हो रही सुनवाई

कुम्हारान मोहल्ले में करीब एक वर्ष से खुदी पड़ी सड़क स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। और पढ़ें

07:16 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली

वसंत पंचमी के पर्व पर बैंडबाजों के साथ श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा नगर में निकाली गई। नगर के गंधारी सरोवर स्थित बाबा खाटू श्याम का मंदिर है। और पढ़ें

07:15 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: मोड़ खुर्द में 110 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द में प्रधान इंतजार चौधरी के आवास पर शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। और पढ़ें

07:13 PM, 23-Jan-2026

Saharanpur: व्हाटसएप लिंक ने खाली किए बैंक खाते, निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर में व्हाट्सएप पर आए लिंक के जरिए निवेश में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 27.55 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

और पढ़ें

07:08 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: संस्थापकों की मूर्ति स्थापना

एएस इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक साहू खैराती राम कौशिक रईस और साहू बनारसी दास कौशिक रईस की मूर्तियों की स्थापना विद्यालय परिसर में की गई। दोनों संस्थापकों ने 1914 में वसंत पंचमी के दिन विद्यालय की स्थापना की थी। और पढ़ें

07:04 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: तेज हवा, बारिश से ठंड का प्रकोप बढा, बाजार रहे सूने

शुक्रवार की सुबह दिन निकलने से पहले शुरू हुई बारिश का क्रम बदस्तूर शाम तक जारी रहा। तेज हवा और बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। बारिश के कारण बाजार व सड़कें सूनी रहीं। और पढ़ें

06:57 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: टिकोला शुगर मिल ने गन्ने का भुगतान भेजा

टिकोला शुगर मिल ने शुक्रवार को 19 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। और पढ़ें

06:56 PM, 23-Jan-2026

Meerut: परतापुर उद्योगपुरम स्थित बिजली घर में लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर

मेरठ के परतापुर उद्योगपुरम स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में कनेक्शन जोड़ते समय बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। सुभारती अस्पताल में भर्ती।

और पढ़ें

06:55 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: कमलनयन बजाज की जयंती मनाई

बजाज शुगर मिल किनौनी में उद्योगपति एवं राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कमलनयन बजाज की 111वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। और पढ़ें

06:51 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: बारिश से आधे नगर की बिजली आपूर्ति बाधित

बारिश के कारण हस्तिनापुर से आ रही 33 हजार केवीए की लाइन में फाल्ट होने के चलते आधे नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट तलाश करने में लगे रहे। और पढ़ें

06:51 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: अखंड पाठ में किया गुरु का गुणगान

गुरुद्वारा माता सीता भैसाली मैदान में चौथे दिन अखंड पाठ संपन्न हुआ। गुरु हरिराय के प्रकाश पर्व, संत रविदास एवं बाला बीर सिंह जी जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हुआ। और पढ़ें

06:44 PM, 23-Jan-2026

Black Out Mock Drill: मेरठ में हवाई हमले का सायरन बजते ही छाया अंधेरा, सुरक्षित स्थानों पर छिपे लोग

मेरठ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सिविल डिफेंस के तत्वावधान में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की परख की गई।

और पढ़ें

06:43 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया

बेटियां फाउंडेशन ने वसंत पंचमी पर संत रविदास गुरुकुलम स्कूल सराय काजी में डिब्बा हटाओ-स्वच्छता लाओ अभियान चलाया। और पढ़ें

06:39 PM, 23-Jan-2026

Meerut: ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन, हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास

Meerut: ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन, हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास और पढ़ें

06:35 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: आचार्य विद्या सागर महाराज के चरण स्थापित किए

सदर ढोलकी मोहल्ला स्थित भगवान ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विद्या सागर महाराज के चरण स्थापित किए गए। और पढ़ें

06:32 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: भोले बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री कालेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में वार्षिक उत्सव मनाया गया। मंदिर समिति की ओर से भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया। और पढ़ें

06:28 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने नेताजी जयंती मनाई

श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। और पढ़ें

06:22 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: सीसीएसयू में नेताजी सुभाष को नमन किया

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। और पढ़ें

06:17 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: पालकी यात्रा में भव्य झांकियों ने मन मोहा

भारी बारिश के बीच साईं बगिया से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। और पढ़ें

06:14 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: नेताजी जयंती पर किया हवन

नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंती पर जिला सहकारी बैंक में हवन पूजन किया गया। और पढ़ें

05:59 PM, 23-Jan-2026

Muzaffarnagar: पुरकाजी में पुलिस के हत्थे चढ़ा याकूब उर्फ कोबरा, 31 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में पुलिस ने गोकशी और आर्म्स एक्ट के वांछित आरोपी याकूब उर्फ कोबरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 31 मुकदमे दर्ज हैं।

और पढ़ें

05:56 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: वार्षिकोत्सव के साथ वसंत पंचमी पर्व मनाया

रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव और वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। और पढ़ें

05:55 PM, 23-Jan-2026

Bijnor: अफजलगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे, दो लोग घायल

अफजलगढ़ के गांव सिरियावाली चक में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना में दो लोग घायल हुए, एक को हायर सेंटर रेफर किया गया।

और पढ़ें

05:51 PM, 23-Jan-2026

Meerut News: गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय यज्ञ कराया

गायत्री शक्तिपीठ कल्याण नगर गढ़ रोड पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। परिजनों को दीक्षा और अन्य संंस्कार कराए गए। और पढ़ें

05:50 PM, 23-Jan-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

गुरु गोरखनाथ धाम गोरख दरबार कंकरखेड़ा में मां सरस्वती का पूजन संपन्न हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें