फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 09-12-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:02 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

कस्बे में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो में दिख रहा कैफ पुत्र अशरफ निवासी सराय अफगान है। और पढ़ें

11:01 PM, 09-Dec-2025

सौरभ हत्याकांड : बैग में शव नहीं आया तो नीले ड्रम में रखकर भरा था सीमेंट

सौरभ हत्याकांड : बैग में शव नहीं आया तो नीले ड्रम में रखकर भरा था सीमेंट और पढ़ें

10:57 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: गोकशी की तैयारी में जुटे आरोपियों से मुठभेड़, एक दबोचा

गंगनहर पटरी के पास स्थित जंगल में सोमवार रात गोकशी की तैयारी कर रहे तीन संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। और पढ़ें

विज्ञापन
10:54 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: दहेज न देने पर विवाहिता को अधमरा कर सड़क पर फेंका, दी तहरीर

थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव निवासी मासूमा जहरा पुत्री अली कौसर ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा और सड़क पर फेंक दिया। और पढ़ें

10:48 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: विवाहिता की मौत मामले में पांच लोगों पर हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में शनिवार को विवाहिता पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने बहन के पति, जेठ और अन्य ससुरालियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:42 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने क्षेत्र के एक कस्बे में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अरशद को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

10:39 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये

नगर में पुलिस चौकी के पास स्थित एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर टाउन हाल रोड निवासी मुबस्सिर पुत्र अय्यूब ने बताया कि एटीएम पर मदद के बहाने बदमाशों ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। और पढ़ें

10:39 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: सऊदी अरब से लौटे युवक के साथ पत्नी ने जाने से किया इन्कार

बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव निवासी तारिक पुत्र वकील चार साल सऊदी अरब में काम करने के बाद अपने घर लौटे। घर लौटे पति के साथ पत्नी ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया। और पढ़ें

10:39 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: मेडा और वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग

निरंजन अखाड़ा के महामंडलेश्वर व सॉल्यूशन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश्वरानंद पुरी महाराज के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा और वन विभाग की एसडीओ अंशु चावला से मुलाकात की। और पढ़ें

10:32 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: मेडा ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराए

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने मंगलवार को शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया। और पढ़ें

10:21 PM, 09-Dec-2025

सेंट्रल मार्केट मामला : आज की बोर्ड बैठक पर टिकीं व्यापारियों की उम्मीदें

- कैंट विधायक से मिले व्यापारियों ने कहा, कारोबार और परिवार को बचाएं और पढ़ें

10:05 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: सरकारी भूमि की जांच के लिए पहुंची डीएफओ

क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर डीएफओ वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच के निर्देश दिए। और पढ़ें

10:03 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: पीड़ित की स्कूटी जली अवस्था में गन्ने के खेत में मिली

पांच दिन पूर्व मोहल्ला हीरालाल निवासी नितिन चौहान को पांच युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। नितिन की स्कूटी और उसका मोबाइल भी गायब था। और पढ़ें

09:44 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: बंटवारे के लिए पिता-पुत्र में मारपीट-फायरिंग

प्लॉट के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। तमंचों से कई राउंड फायरिंग की गई। पिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। और पढ़ें

09:40 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: ललियाना में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, प्राथमिकी दर्ज

गांव ललियाना में जमीनी बंटवारे को लेकर भाइयों में गाली गलौच, लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। और पढ़ें

09:39 PM, 09-Dec-2025

UP: वंदे मातरम पर मौलाना मदनी बोले- मरना स्वीकार लेकिन शिर्क नहीं, मुसलमान सिर्फ अल्लाह की इबादत करता है

वंदे मातरम् पर संसद में चली बहस के बीच मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमें किसी के गीत पढ़ने पर आपत्ति नहीं, लेकिन इसकी कुछ पंक्तियां इस्लामी आस्था के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि संविधान धार्मिक स्वतंत्रता देता है और किसी को भी उसकी आस्था के विरुद्ध गीत गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

और पढ़ें

09:32 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: मरीजों को चपरासी व स्टाफ नर्स दे रही दवाईं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावड़ पर फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। यहां आने वाले मरीजों को पर्चे पर जो दवाई लिखी जाती है उसे चपरासी और स्टाफ नर्स देते हैं। और पढ़ें

09:14 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया

डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड जिला संस्था के तत्वावधान में विद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। और पढ़ें

09:05 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: रामकथा में संतों की महिमा का वर्णन किया

आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में रामकथा के दूसरे दिन कथावाचक मुकेश महाराज ने संतों की महिमा का वर्णन किया। कहा कि संत ही सही मार्गदर्शन कराते हैं। और पढ़ें

09:03 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बढ़ाया मान

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से 52वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 18 से 23 नवंबर तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित की गई। और पढ़ें

09:02 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: कौन बनेगा करोड़पति के लिए चुनी गई महिला प्रधान

खरखौदा विकासखंड के गांव उलधन की ग्राम प्रधान डॉ. संयोगिता कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के लिए चुनी गई हैं। ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की 12 दिसंबर को शूटिंग होगी। और पढ़ें

08:56 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी

अंदावली गांव में मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आज के समय में खेती में फसल उत्पादन लागत में हो रही वृद्धि और उत्पादन में गिरावट पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। उन्होंने किसानों को विभिन्न जानकारी दी। और पढ़ें

08:45 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: कार्यशाला में राजभाषा नीति के बारे में बताया

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र में मंगलवार को हिंदी कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य तकनीकी अधिकारी कुसुम सिंह ने हिंदी में हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर पेश की। और पढ़ें

08:34 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: फड़ हटवाने के दौरान दरोगा ने पिता-पुत्र को पीटा

न्यूज एजेंसी मेरठ। भगवतपुरा निवासी संजय ने कंकरखेड़ा थाने के एक दरोगा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दो पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उनके बेटे और दसवी के छात्र इशांत को पीट दिया।' और पढ़ें

08:24 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: रेंगते रहे वाहन, नहीं कोई समाधान

कस्बे में प्रतिदिन जाम लगना आम बात हो गई है। जाम लगने के कारण वाहन चालकों के साथ स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें

08:21 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: अब भूनी टोल पर बंशीलाल कंपनी करेगी वसूली

मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा की वसूली का ठेका बंशीलाल गुुप्ता के नाम करीब 12 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब छूटा है। और पढ़ें

08:04 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: अंडर-16 टूर्नामेंट में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की जीत

गढ़ रोड स्थित महावीर क्रिकेट मैदान में मंगलवार से शुरू हुए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत से शुरुआत की। और पढ़ें

08:02 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: रजबहे की पटरी टूटने से खेत में भरा पानी

भराला गांव में दो दिन पहले रजबहे की पटरी टूटने से महिला किसान पूजा के खाली पड़े खेत में पानी भर गया। महिला किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी कर रही थी। पानी भरने से फसल की बुवाई नहीं हो सकेगी। और पढ़ें

07:57 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: निर्माण के छह महीने बाद उखड़ी सड़क का निर्माण शुरू

क्षेत्र के गांव दरियापुर में पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब छह माह पूर्व बनाई गई सड़क निर्माण के बाद ही उखड़ गई। ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने इसका निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया है। और पढ़ें

07:30 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: इन क्षेत्रों में आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

मरम्मत कार्यों के चलते बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। और पढ़ें

07:19 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: छात्रों को कंप्यूटर की जानकारी दी

कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय कंप्यूटर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी शिविर का आयोजन किया गया। आईटी विशेषज्ञ ने छात्रों को कंप्यूटर से संबंधित जानकारी दी। और पढ़ें

07:17 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: स्काउट गाइड शिविर में भगत सिंह टोली ने मारी बाजी

बिसौला गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में मंगलवार को स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं ने टेंट लगाए। और पढ़ें

07:14 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: मिट्टी खनन से फसल खराब होने की कगार पर

क्षेत्र के कस्बा खिवाई के जंगल में हो रही खनन से किसान नन्हे, फरमान, साफर, जब्बार, अबरार की फसल खराब होने की कगार पर है। पीड़ित किसानों ने खनन करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

07:04 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण के चलते यातायात रहेगा बाधित

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर श्रवण पाल सिंह ने मुख्य मार्ग पर थाने के सामने स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में पुलिया का निर्माण शुरू हो जाएगा। और पढ़ें

06:51 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: एसआईआर प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक किया

डेमोक्रेटिक फोरम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रफीकुज्जमा खान मंगलवार को सरधना पहुंचे। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक किया। और पढ़ें

06:49 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: महानगर में कटेंगे 2800 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया है। मेरठ महानगर में 2800 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।' और पढ़ें

06:33 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से पांच से सात दिसंबर तक कानपुर में ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। और पढ़ें

06:31 PM, 09-Dec-2025

छोटा बनकर करें धार्मिक कार्य : जनार्दन तिवारी

चंद्रलोक स्थित पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ हुआ। कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने कहा कि वामन भगवान का संदेश है कि धार्मिक कार्य हमेशा छोटा बनकर ही करना चाहिए। बड़ा बनकर दिखाने वालों के काज कभी सफल नहीं होते। और पढ़ें

05:52 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: सरधना बार ने व्यापारियों से की 17 दिसंबर के बंद में भागीदारी की अपील

वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के लिए अधिवक्ताओं का संघर्ष लगातार जारी है। इसी क्रम में सरधना बार एसोसिएशन ने व्यापारिक संगठनों से 17 दिसंबर को होने वाले मेरठ बंद में सहयोग देने की अपील की है। और पढ़ें

05:38 PM, 09-Dec-2025

खेलों में अपनी प्रतिभा को चमकाएं युवा : नितिन तोमर

- कंकरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स प्लेनेट डिफेंस एकेडमी में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने कहा- युवा अपनी क्षमताओं के अनुरूप प्रतिभा को चमकाएं' और पढ़ें

05:33 PM, 09-Dec-2025

Meerut News: मवाना मिल ने 32 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान किया

मवाना चीनी मिल ने 24 से 30 नवंबर तक का 32.01 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान मय एडवाइज समितियों को भेज दिया है। और पढ़ें

04:32 PM, 09-Dec-2025

Meerut: एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सर्वर रिकॉर्ड रूम में लगी आग, सामने आई ये वजह

Meerut: एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सर्वर रिकॉर्ड रूम में लगी आग, सामने आई ये वजह और पढ़ें

04:32 PM, 09-Dec-2025

Meerut: लावड़ में जाम का नहीं निकला कोई समाधान, हर रोज लग रहा भीषण जाम

Meerut: लावड़ में जाम का नहीं निकला कोई समाधान, हर रोज लग रहा भीषण जाम और पढ़ें

04:24 PM, 09-Dec-2025

Meerut: कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर का शिलापट गायब, प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला

मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र पुंडीर का शिलापट गायब मिलने पर प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। प्रतिनिधियों ने शिलापट पुनः लगाने, सभागार और सड़क का नामकरण व प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई। कुलपति ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

04:02 PM, 09-Dec-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

Meerut: रामलीला ग्राउंड में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव के पांचवे दिन हुआ नाटक मंचन और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें