फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 02-11-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी

मवाना थाना पुलिस ने नगर में कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया। और पढ़ें

10:45 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: गढ़मुक्तेश्वर के लिए.... गंगा स्नान करने गए रोहटा के युवक की डूबने से मौत

गंगा स्नान करने साथियों के साथ गए रोहटा निवासी अमित (32) की रविवार को गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और पढ़ें

10:33 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को पीटने का प्रयास

नगर में मोहल्ला धर्मपुरा चौड़ा रास्ते पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट का प्रयास किया गया। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। सरधना थाने पहुंचे कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:29 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: बाइक की टक्कर से हाईवे पार कर रहे मजदूर की मौत

मटौर गांव के पास शनिवार देर रात ढाबे पर खाना खाने जा रहे दौराला की दौलतराम कॉलोनी निवासी मजदूर महादेव सिंह (38) को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

10:20 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: एडवांस रुपये नहीं देने पर व्यापारी को पीटा

नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी व्यापारी संयम जैन पुत्र अरुण जैन को एडवांस रुपये नहीं देने पर पीट दिया गया। पीड़ित ने सरधना थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: खेत पर कार्य कर रहे चार किसानों से मारपीट

मवीमीरा गांव निवासी किसान हरवीर, आशीष, सचिन, ओमवीर से रविवार को चार ग्रामीणों ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट में चारों किसान घायल हो गए। थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी। और पढ़ें

10:06 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: दवाई लेने जा रहे युवक को पीटा

थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी गौरव पुत्र नरेंद्र के साथ कस्बा निवासी गौरव और तनिष्क ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। और पढ़ें

10:00 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: भाजपाइयों ने गन्ना मूल्य वृद्धि पर सरकार का आभार जताया

बिजौली गांव में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर किसानों ने सरकार का आभार जताया। और पढ़ें

09:16 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: नगर की सड़कों पर बेकाबू ट्रैफिक, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

नगर में कस्बा पुलिस चौकी चौराहे पर भयंकर जाम लग गया। रविवार को साप्ताहिक पैंठ के साथ शादी समारोहों की रौनक ने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सुबह से ही मुख्य चौराहे के पास मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। और पढ़ें

09:12 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: डीजे की धुन में गायब हो रही ढोलक की थाप

समय के साथ-साथ प्राचीन परंपराओं में भी बदलाव नजर आ रहे हैं। हमारी प्राचीन सभ्यता से जुड़ा ऐसा ही एक बड़ा बदलाव कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में भी देखा और महसूस किया जा रहा है। और पढ़ें

09:10 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा से छेड़छाड़

Girl student preparing for SSC exam molested और पढ़ें

09:06 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: आसान पेपर से खिले चेहरे, 57 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

Easy paper brings smiles, 57% students skip the exam और पढ़ें

09:00 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: मखदूमपुर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर शनिवार को पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन के बाद गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उद्घाटन के दूसरे दिन गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा। और पढ़ें

08:50 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: गंगा घाट पर उमड़ी आस्था की लहर, मेला बना आकर्षण का केंद्र

मखदूमपुर गंगा घाट पर इस वर्ष का पारंपरिक गंगा मेला आरंभ हो गया है। जैसे ही भोर की पहली किरणों ने गंगा तट को छुआ दूर-दूर से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। और पढ़ें

08:48 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: पांच जगह से टूटी लाइन पाइप, पानी को तरसे लोग

water supply disturbed in civil lines area और पढ़ें

08:42 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल

Two sides clashed in front of the police, video went viral और पढ़ें

08:31 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: सिद्धचक्र विधान से नष्ट हो जाते हैं जन्म जन्मांतर के पाप कर्म

कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के नंदीश्वरद्वीप जिनालय में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में पांचवें दिन शांतिधारा करने का सौभाग्य विनोद जैन, चंद्रकिरण जैन को प्राप्त हुआ। और पढ़ें

08:19 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: चेयरपर्सन ने किया बूढ़ी गंगा घाट का निरीक्षण

महाभारत कालीन ऐतिहासिक के बूढ़ी गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए चेयरपर्सन सुधा खटीक ने घाट का निरीक्षण किया और नगर पंचायत के कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। और पढ़ें

08:15 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: यजुर्वेद श्रावण और सामवेद श्रावण में सत्यानंद व शिवांश प्रथम अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में गुरुकुल प्रभात आश्रम के ब्रह्मचारियों ने लहराई विजय पताका

आर्य समाज के 150 स्वर्णिम वर्ष पर अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन दिल्ली में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक किया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्मचारियों ने हिस्सा लेते हुए पदक जीते। और पढ़ें

08:10 PM, 02-Nov-2025

भारतीय भाषाओं में हो भारत का विज्ञान : प्रवीण रामदास

India's science should be in Indian languages: Praveen Ramdas और पढ़ें

08:08 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: देवोत्थान एकादशी पर देवों को जगाया

देवोत्थान एकादशी पर पिछले चार माह से योग निद्रा मेंं रहे देव नारायण को रविवार को जगाया गया। इसमें देवोत्थान एकादशी पर गन्ना, शकरकंद, सिंघाड़ा का देवोत्थान एकादशी पर पूजन किया। और पढ़ें

08:04 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आंखें हुई नम

ईसाई समुदाय ने रविवार को श्रद्धा के साथ ऑल सोल्स डे (आत्माओं का दिन) मनाया। नगर के लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान में काफी संख्या में मसीह समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूलमाला चढ़ाकर व मोमबत्ती आदि जलाकर श्रद्धांजलि दी। और पढ़ें

07:34 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: शिविर में 475 मरीजों की जांच

स्वस्थ गांव, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत कई गांवों में माछरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने फीता काटकर किया। और पढ़ें

07:27 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: ऑनलाइन यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Determination of UP Board exam centres online और पढ़ें

07:22 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: पेनल्टी शूट से जीती द अध्ययन और आपीएम की टीम

The study and APM teams won by penalty shootout. और पढ़ें

07:20 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: साप्ताहिक पैंठ रुकवाने के लिए पुलिस फोर्स की मांग

दूसरे रविवार को भी प्राइवेट स्थान पर अवैध रूप से साप्ताहिक पैंठ संचालित हुई। साप्ताहिक पैंठ को रुकवाने के लिए नगर पालिका द्वारा एसडीएम को पत्र देकर पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की है। और पढ़ें

07:09 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में ओम साई ने पहला स्थान पाया

नवाबगढ़ी में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को सामुदायिक सहभागिता गतिविधि के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

07:08 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: किनौनी शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ

किनौनी शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ और पढ़ें

07:07 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: जर्जर विद्युत खंभे के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

नगर के मोहल्ला लोकप्रिय रोड पर स्थित अमन कॉलोनी में स्थित जर्जर विद्युत खंभा ठीक न होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। कॉलोनी के लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। और पढ़ें

07:05 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: शिकायतकर्ता को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश

Instructions for providing a report to the complainant और पढ़ें

07:04 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: सपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव निर्मित यादव ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुम्मी का स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुम्मी का समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव निर्मित यादव ने अपने आवास पर स्वागत किया। और पढ़ें

07:02 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: राष्ट्रीय स्तर पर इतिशा चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फ्री स्टाइल अंडर 19 कुश्ती प्रतियोगिता के 76 किलो भार में एएस इंटर काॅलेज की छात्रा कुमारी इतिशा चौधरी ने हरियाणा की सारिका को पांच बार चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। और पढ़ें

07:01 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: आज मेडा अफसरों का घेराव करेंगे किसान

Today, farmers will surround the Meda officers. और पढ़ें

06:52 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: नृत्य और लघु नाटिका प्रतियोगिताओं में खरखौदा विजयी

Kharkhauda wins dance and short drama competitions और पढ़ें

06:51 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: शिविर में 98 लोगों ने किया रक्तदान

फलावदा रोड स्थित शिव मंदिर में मवाना चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। और पढ़ें

06:44 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: श्याम बाबा के जन्मोत्सव का भव्य पर्व मनाया

कार्तिक मास की देव उठावनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्याम बाबा का दरबार आकर्षक और भक्तिमय ढंग से सजाया गया। इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। और पढ़ें

06:43 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: जनवरी में सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ेंगे मेरठ के एथलीट

Meerut athletes will run on synthetic track in January और पढ़ें

06:31 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन पर कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। और पढ़ें

06:17 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: गंगानगर में बजरंग दल के 60 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

60 Bajrang Dal workers donated blood in Ganganagar और पढ़ें

06:08 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: स्पोर्टस स्टार इलेवन को हरा फाइनल में पहुंची ऋषभ एकेडमी

Rishabh Academy reached the finals after defeating Sports Star XI और पढ़ें

05:52 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन ने भलसोना की टीम को हराया

Resurrected Eleven defeated Bhalsona team और पढ़ें

05:50 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: ओल्ड गन्स क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से जीता मैच

Old Guns Cricket Club won the match by 8 wickets और पढ़ें

05:45 PM, 02-Nov-2025

Meerut News: ट्रायल के दौरान क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा

Cricketers showcased their talent during trials और पढ़ें

05:36 PM, 02-Nov-2025

Meerut: मखदूमपुर गंगा घाट पर की गई आरती

Meerut: मखदूमपुर गंगा घाट पर की गई आरती और पढ़ें

05:28 PM, 02-Nov-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

Trials will be held at the sports stadium for the state-level competition. और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें