फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 16-10-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 16-Oct-2025

Baghpat: पत्नी का हत्यारोपी पति गया जेल, दो मासूमों के भविष्य पर संकट, गली में देर तक सड़क पर तड़पता रहा शिशु

बदरखा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी मोनिका की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति जेल भेजा गया, लेकिन अब दो मासूम बच्चों के पालन पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।

और पढ़ें

10:59 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: संशोधित खबर.... हादसे में बिजली विभाग के बाबू की मौत

संशोधित खबर.... हादसे में बिजली विभाग के बाबू की मौत और पढ़ें

10:58 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: अवैध कब्जे की शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई

अवैध कब्जे की शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई और पढ़ें

विज्ञापन
10:55 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: उधार की रकम मांगने गए दंपती पर हमला, पति गंभीर घायल

कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में एक दंपती पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वह पड़ोसी से उधार दिए रुपये की मांग करने गए। हमले में पति के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

10:53 PM, 16-Oct-2025

त्योहारों पर मिलावटखोर सक्रिय: खाद्य विभाग ने बागपत में 20 किलो खराब रसगुल्ले और 80 किलो खोया नष्ट कराया

बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर शॉकी हलवाई की पंजाबी स्वीट्स से 20 किलो खराब रसगुल्ले और बिजवाड़ा व खेकड़ा से 80 किलो खोया नष्ट कराया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:51 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: पटाखे बेचने पर दो पक्षों मेंं संघर्ष, जमकर हुआ पथराव

थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी तरीखत और इरफान पक्ष के बीच पटाखे बेचते समय ग्राहकों को लेकर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले व जमकर पथराव हुआ। और पढ़ें

10:48 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: अवैध पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दो लोगों को थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ पकड़ा। पकड़े गए लोगों में एक गांव किशनपुर बिराना और और दूसरा मोहल्ला काबली गेट निवासी है। और पढ़ें

10:45 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, घायल

बड़कली गांव निवासी आकांक्षु व शुभम पर बुधवार देर रात गांव के ही पिता-पुत्र ने दो अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से हमला होने पर दोनों घायल हो गए। और पढ़ें

10:42 PM, 16-Oct-2025

जमील हत्याकांड : एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों में रोष

नगर के तहसील रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले जमील की मौत मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। घटना को एक सप्ताह हो गया है, लेकिन परिजन अभी भी आरोपी या कारणों का पता लगाने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। और पढ़ें

10:37 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: रंगदारी मांगने वाले गैंग के सदस्य से रिमांड पर तमंचा

थाने में दर्ज मुकदमे व एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने के मामले में गोलू गैंग के एक सदस्य को रिमांड पर लेकर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है। और पढ़ें

10:32 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: तालाब में गिरा युवक, तलाश में जुटे

बिसौला गांव में बृहस्पतिवार देर रात राहुल (28) तालाब में गिर गया। देर रात तक ग्रामीण और पुलिस युवक की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दी है। गोताखोरों के आने के बाद दोबारा से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें

10:30 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: सोती नदी के पानी के विवाद में थाने पहुंचे सैकड़ों किसान

खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव से होकर गुजरने वाली सोती नदी के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसे लेकर एक पक्ष के सैकड़ों किसान थाने पर पहुंच गए और थाना प्रभारी से समस्या के समाधान की मांग की। और पढ़ें

10:24 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: आरएसएस के पूर्व खंड संघचालक के बेटे की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत

कस्बे में आरएसएस के पूर्व खंड संघचालक रतीश त्यागी के बेटे अंकित त्यागी की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पिता खेत में रोटावेटर चला रहे थे। बेटा पीछे से ट्रैक्टर पर चढ़ने के प्रयास के दौरान चपेट में आ गया। और पढ़ें

10:10 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: कब्रिस्तान की भूमि पुलिस ने कब्जा मुक्त करवाई

गांव कलंजरी में बुधवार रात कुछ दबंग लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर रास्ता बना लिया। इसका पता ग्रामीणों को बृहस्पतिवार की सुबह चला। कब्जा करने की सूचना पुलिस को दी गई। और पढ़ें

10:06 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: कॅरिअर गाइडेंस मेले में छात्रों ने सीखी सफलता की राह

कॅरिअर गाइडेंस मेले में छात्रों ने सीखी सफलता की राह और पढ़ें

10:02 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: अवैध निर्माण के दस दिन बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण को लेकर कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दस दिन बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच होने तक निर्माण कार्य को तुरंत रोकने के निर्देश दिए। और पढ़ें

09:42 PM, 16-Oct-2025

त्योहारों पर दी जा रही निर्बाध आपूर्ति : एमडी

पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि त्योहारों पर ग्रामीण, तहसील एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। और पढ़ें

09:30 PM, 16-Oct-2025

Meerut: जैन मिलन महिला चेतना मंच की ओर से दीपोत्सव विद डांडिया नाईट का आयोजन, खूब थिरकीं महिलाएं

Meerut: जैन मिलन महिला चेतना मंच की ओर से दीपोत्सव विद डांडिया नाईट का आयोजन, खूब थिरकीं महिलाएं और पढ़ें

09:09 PM, 16-Oct-2025

किसान मेला: किसानों ने किया जोरदार बीज खरीदारी, कृषि विश्वविद्यालय ने 20 लाख का किया कारोबार

मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के किसान मेले का समापन। मेले में किसानों ने 40 लाख के बीज खरीदे, जिसमें 20 लाख का कारोबार विश्वविद्यालय ने किया।

और पढ़ें

09:06 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: पंचायत के लिए गांव में पैदल यात्रा निकाली

किसान मजदूर संगठन का किसानों की मांगों को लेकर छठे दिन भी धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने दो गांवों में पैदल यात्रा कर 24 अक्तूबर की पंचायत में पहुंचने का ग्रामीणों से आह्वान किया गया। और पढ़ें

08:53 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: करनावल में चला बंदरों को पकड़ने का अभियान

कस्बा करनावल में बंदरों से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत की ओर से बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने कई बंदरों को पकड़कर कस्बे से दूर ले जाकर छोड़ दिया। और पढ़ें

08:47 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: छात्रा-छात्राओं ने मॉडल का प्रदर्शन किया

केके पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक मीटिंग आयोजित की गई। साथ ही गणित और कॉमर्स विषय पर कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों ने प्रोजेक्ट्स व मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। और पढ़ें

08:43 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: छात्र-छात्राओं ने लगाए व्यंजन स्टाॅल, नशे के प्रति किया जागरुक

संजय गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा स्वनिर्मित खाद्य-सामग्री तथा हस्तकला कृतियों का आयोजन किया गया। वाणिज्य वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्टॉल लगाए। इनमें हस्तनिर्मित उत्पाद, खान-पान सामग्री, खेल गतिविधियों तथा कला प्रदर्शन शामिल रहे। और पढ़ें

08:15 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: नवीनतम तकनीक से खेती में बढ़ रही लागत में लाई जा सकती है कमी

खेती में लगातार बढ़ती उत्पादन लागत और उपज में अस्थिरता की चुनौतियों से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को मीठेपुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:11 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: कर्ण मंदिर पर पंकज धीर को दी गई श्रद्धांजलि

महाभारत ऐतिहासिक नगरी में स्थित श्री कर्ण मंदिर पर धारावाहिक महाभारत में महायोद्धा दानवीर कर्ण की भूमिका निभाकर अपने कुशल अभिनय द्वारा दर्शकों का मन मोह लेने वाले फिल्म, टीवी अभिनेता पंकज धीर के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। और पढ़ें

08:08 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: राेमांचक मैच में एक रन से जीती श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी की टीम

घाट रोड स्थित पंचवटी ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को अंडर-14 का मैच श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी के बीच हुआ। रोमांचक मैच में श्रीनाथ की टीम ने एक रन से जीत प्राप्त की। और पढ़ें

08:06 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: धनतेरस कल... त्योहार बड़ा होगा वार, शनिवार को लोहा खरीदें ताे मीठा भी लाएं

धनतेरस कल... त्योहार बड़ा होगा वार, शनिवार को लोहा खरीदें ताे मीठा भी लाएं और पढ़ें

07:41 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: शूटिंग चैंपियनशिप में अर्जुन सोम ने किया राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना के कक्षा नौवीं के छात्र अर्जुन सोम ने 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप प्री-नेशनल में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। और पढ़ें

07:41 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल विजेता, छह स्वर्ण पदक जीते

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल विजेता, छह स्वर्ण पदक जीते और पढ़ें

07:38 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: आज से 22 अक्तूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

आज से 22 अक्तूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान और पढ़ें

07:30 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: जनसेवा केंद्र संचालक पर महिलाओं के खाते से रकम निकालने का आरोप

गांव बपारसी निवासी जन सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है केंद्र संचालक ने कई महिलाओं के खाते से गलत तरीके से अंगूठे लगवाकर रकम निकाल ली। और पढ़ें

07:23 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: तापमान स्थिर, प्रदूषण का स्तर बढ़ा

मौसम में ठंडक बढ़ने के बावजूद इन दिनों तापमान लगभग स्थिर है। पिछले दो दिन से अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चल रहा है। और पढ़ें

07:23 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: कालंद रोड पर फटी पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति ठप, मरम्मत के बाद बहाली

कालंद रोड पर कृपाओं की माता अस्पताल के समीप स्थित टंकी की मुख्य पाइपलाइन फटने के कारण आसपास के कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति अचानक ठप हो गई। पानी न मिलने से नागरिकों में चिंता और असुविधा उत्पन्न हो गई। और पढ़ें

07:20 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: उचित दर की दुकानों पर घटतौली का निरीक्षण करेगी टीम

जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित दर दुकानों पर घटतौली की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। और पढ़ें

07:17 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: रैली निकालकर गुणवत्ता एवं मानकों के प्रति जनजागरुक किया

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) गाजियाबाद शाखा कार्यालय के तत्वावधान में एएस इंटर कॉलेज में मानक कार्निवल एवं क्वालिटी वॉक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। और पढ़ें

07:16 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: प्लास्टिक का प्रयोग करने पर कोल्हू सील

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बृहस्पतिवार को खरदौनी गांव स्थित जमीर के कोल्हू पर छापा मारा। और पढ़ें

07:16 PM, 16-Oct-2025

UP: चंद्रशेखर बोले-जिपं चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी आसपा, बदर अली समेत 500 से ज्यादा लोग पार्टी में शामिल

मेरठ में कार्यकर्ता सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में आसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इस दौरान 500 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और युवाओं को वोट की ताकत दिखाने का आह्वान किया।

और पढ़ें

07:09 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: स्पोर्ट्स स्टार इलेवन और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा फाइनल

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के मैदान में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टार इलेवन और मेरठ इलेवन के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टार इलेवन ने जीत प्राप्त की और फाइनल में जगह बनाई। और पढ़ें

07:08 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: सेवा पखवाड़ा प्रतियोगिता में छात्रा साजिया प्रथम

जिला प्रशासन द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा साजिया मुस्तफा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया। और पढ़ें

07:01 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: रूसी डेलिगेशन ने स्कूल और खेतों पर गन्ने का निरीक्षण किया

रूस से आए डेलिगेशन ने बृहस्पतिवार को सकौती स्थित उद्धव शिक्षा निकेतन स्कूल का भ्रमण किया। विदेशी मेहमान आईपीएल चीनी मिल में भी पहुंचे और जीएम दीपेंद्र खोखर के साथ खेतों पर पहुंचकर गन्ने की फसल देखी। और पढ़ें

07:01 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभी छह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए। इसमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्माण कार्यों के ठेके छोड़े जाने को भी स्वीकृत किया गया। और पढ़ें

07:00 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: दो साल में 19 अरब की शराब गटक गए सुरा प्रेमी

Alcohol lovers consumed liquor worth 19 billion rupees in two years. और पढ़ें

07:00 PM, 16-Oct-2025

Meerut News: आशीष ने लगाई सबसे लंबी छलांग

आशीष ने लगाई सबसे लंबी छलांग और पढ़ें

06:44 PM, 16-Oct-2025

बागपत में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, दो बच्चों पर भिड़े मायके और ससुराल वाले, गली में फेंका चार माह का मासूम

बागपत में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, दो बच्चों पर भिड़े मायके और ससुराल वाले, गली में फेंका चार माह का मासूम और पढ़ें

06:33 PM, 16-Oct-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

मेरठ के खरखौदा में दर्दनाक हादसा हो गया, आरएसएस के पूर्व खंड संघ संचालक रतीश त्यागी के बेटे अंकित की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत में पिता ट्रैक्टर चला रहे थे, बेटा पीछे से चढ़ने की कोशिश में आ गया मशीन में फंसकर मौत का शिकार।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें