फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 13-10-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:24 PM, 13-Oct-2025

सोनू हत्याकांड: अपनी कमाई से सास के नाम खरीदा प्लॉट, बेचना चाहा तो पत्नी-सास ने मारकर खूंटी पर टांग दी लाश

Baghpat News: गांव जिवाना गुलियान में रविवार सुबह सोनू का शव मिला था। बताया गया कि सोनू की पत्नी और सास ने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दे दीं। बेहोश होने पर रस्सी से गला घोंट दिया।  और पढ़ें

11:13 PM, 13-Oct-2025

UP: मेरठ में शुरू हुई स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता, जिले के शुभम ने जीत से की शुरुआत, जानें और कौन जीता-कौन हारा

Meerut News: सीनियर पुरुष स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरु हुई। कई नजदीकी और धमाकेदार मुकाबले हुए, जिन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मंगलवार को अधिक संख्या में दर्शक पहुंचने की उम्मीद है।  और पढ़ें

11:00 PM, 13-Oct-2025

Meerut: अभी तक क्यों नहीं हुआ शहर में रैपिड और मेट्रो ट्रेन का संचालन, सामने आई ये वजह, पढ़ें खबर

27 जून से सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रायल रन चल रहा है। कई बार मेट्रो के चलने की खबर भी आई। मगर सामने आया है कि ट्रेन का ट्रायल तो ठीक चल रहा है, मगर अभी कई स्टेशनों पर काम अधूरा है। यही कारण है कि शहर में ट्रेन चलने में देरी हो रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:55 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दो युवकों को पुलिस को सौंपा

नगर निवासी चिकित्सक के दो पुत्रों को सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये हड़प लिए। फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपने और पांच लाख रुपये और मांगने पर परिजनों ने दोनों को बंधक बनाकर पुलिस को सौंप दिया। और पढ़ें

10:53 PM, 13-Oct-2025

Meerut: 22 लाख का सोना लेकर भाग गया कारीगर, माथा पीट रहा सराफ, तलाश में पश्चिम बंगाल गई पुलिस

सराफा बाजार से शहराफ मलिक से पॉलिश के लिए कारीगर मुशर्रफ रहमान आठ हार लेकर गया था। अब उसके घर पर ताला लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:46 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के पेट्रोल पंप संचालित, नोटिस जारी

मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड का पेट्रोल पंप बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के संचालित हो रहा है। इसे लेकर सरूरपुर थाना ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। और पढ़ें

10:40 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

नगर में आगामी त्योहारों को लेकर भाजपा सरधना मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के मुख्य बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसे लेकर थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह की अनुपस्थिति में इंस्पेक्टर क्राइम शत्रुघ्न से मुलाकात की। और पढ़ें

10:35 PM, 13-Oct-2025

Meerut: आर्मी क्वार्टर में घुसकर मेजर के घर बड़ी चोरी, नगदी और सोने व हीरे के जेवरात ले गए बदमाश

तारापुरी एनक्लेव में मेजर निशिथ पालीवाल के बंद घर में बदमाश घुसे और नगदी व जेवरात समेटकर फरार हो गए। उस समय परिवार बाहर गया हुआ था। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।  और पढ़ें

10:32 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: लापता दोनों बच्चे सोहराब गेट बस स्टैंड पर मिले

खंद्रावली गांव में रविवार को मदरसे में पढ़ने गए सयान (11) और सुभान (10) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दोनों बच्चे सोहराब गेट बस स्टैंड से पुलिस को मिल गए। और पढ़ें

10:24 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: संपत्ति के विवाद में युवक को पीटा

थाना क्षेत्र के गांव छबड़िया निवासी निशांत पुत्र कुंवरपाल ने तहरीर में बताया कि उनके ही परिवार के लोगों से संपत्ति को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार देर रात वह अपने घर पर था। और पढ़ें

10:20 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: संरक्षित पशु की हत्या के मामले में कई लोग हिरासत में

थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा के जंगल में तीन दिन पहले हुई संरक्षित पशु की हत्या के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। आक्रोशित लोगों को पुलिस को दो दिन में खुलासे के लिए चेतावनी दी थी। और पढ़ें

10:16 PM, 13-Oct-2025

Meerut: अहोई माता का पूजन किया

Meerut: अहोई माता का पूजन किया और पढ़ें

10:14 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: पैसों के लेनदेन में झगड़ा, तीन लोग घायल

गांव अजराडा में रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एसओ मुंडाली रामगोपाल सिंह ने बताया कि अजराडा निवासी महताब की खरखौदा में चिकन शॉप की दुकान है। और पढ़ें

10:05 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: खाली पड़ी जमीन पर अतिक्रमण, कब्जा हटवाया

मीठेपुर मार्ग स्थित खाली पड़ी जमीन पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया, जिस पर सोमवार को नगर पंचायत की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। और पढ़ें

09:41 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया

भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा की ओर से सोमवार को दिल्ली ग्लोबल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

09:21 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: व्यापारी की पत्नी को गोली मारने के प्रकरण में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

नगर के मोहल्ला आजाद नगर चकला निवासी व्यापारी मुकेश की पत्नी सीमा पर गोली मारने के प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी हुईं हैं। पुलिस ने मुकेश की तहरीर के आधार अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें

09:15 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: लावड़ से आकर हस्तिनापुर में लिख रहा था सट्टा, पुलिस ने दबोचा

थाना पुलिस ने छापा मारकरकस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी से खुलेआम सट्टा लिख रहे लावड़ निवासी एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

08:58 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: तीन क्विंटल सिंथेटिक खोया नष्ट कराया

गांव जसड़ सुल्तान नगर व देवलीखेड़ा उर्फ जैनपुर में सोमवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सुरक्षा अधिकारी की टीम के साथ सिंथेटिक खोया से बनने वाली मिठाइयों की भटि्ठयों पर छापा मारा। और पढ़ें

08:52 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: किसान मजदूर संगठन का धरना तीसरे दिन भी जारी

किसान मजदूर संगठन का धरना तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। मिल का कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। धरना देने वाले आंदोलनकारियों को डर है कि मिल कभी भी उन पर हमला करा सकता है। और पढ़ें

08:45 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: पशुओं का उपचार तथा दवाई का वितरण किया

क्षेत्र के गांव लू-बक्सर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें छोटे-बड़े मिलाकर 215 पशुओं का उपचार तथा दवाई का वितरण किया गया। और पढ़ें

08:41 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता से विकास संभव

नगर पंचायत हर्रा कार्यालय में विकसित भारत विकसित प्रदेश के तहत संकल्प शताब्दी कार्यक्रम अभियान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:39 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने किया एनसीसी बटालियन का निरीक्षण

कृषक इंटर काॅलेज में स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय में नवनियुक्त एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीएस झांगु ने निरीक्षण किया। अध्यक्षता कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल व संचालन सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार ने किया। और पढ़ें

08:35 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: विकसित भारत बिल्डथॉन पर वेबिनार का आयोजन

डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 पर वेबिनार को प्रस्तुत किया गया। और पढ़ें

08:28 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: छात्र लव्यांश शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल

नगर की कालंद चुंगी पर स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र लव्यांश शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित हुई ताइक्वांडो ओपन इंटरनेशनल कुकीवोन यूपी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। और पढ़ें

08:25 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: भाकियू क्रांतिकारी की बैठक में संगठन का विस्तार किया

नगर में छबड़िया रोड पर स्थित न्यू जेपी हाॅस्पिटल में भाकियू क्रांतिकारी संगठन बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने की। बैठक में किसानों व मजदूरों की समस्या के समाधान पर चर्चा की गई। और पढ़ें

08:20 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: एसडी येलो ने स्टार व्हाइट को 6-3 से हराया

सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच में एसडी येलो की टीम ने स्टार व्हाइट की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। और पढ़ें

08:16 PM, 13-Oct-2025

Meerut की Chaudhary Charan Singh University में छात्रों ने चलाया पेट्रोल बम? गठित हुई जांच कमेटी

Meerut की Chaudhary Charan Singh University में छात्रों ने चलाया पेट्रोल बम? गठित हुई जांच कमेटी और पढ़ें

08:14 PM, 13-Oct-2025

'बेटे का एनकाउंटर हुआ, मैं बहुत खुश', Meerut में दरिंदगी का आरोपी ढ़ेर, क्या बोले पिता?

'बेटे का एनकाउंटर हुआ, मैं बहुत खुश', Meerut में दरिंदगी का आरोपी ढ़ेर, क्या बोले पिता? और पढ़ें

08:06 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: 800 मीटर दौड़ में शालू ने गोल्ड मेडल झटका

एस इंटर कॉलेज में 69वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर 19 सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की छात्रा शालू ने 2.51 मिनट में 800 मीटर दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। और पढ़ें

07:57 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: अहोई माता का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

क्षेत्र के गांवों में अहोई माता का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के गांव माछरा, नंगली अब्दुल्ला, भटीपुरा, मऊखास, सिसौली, लोटी, अटौला, मुंडाली, शोल्दा, रछौती, हसनपुर कलां आदि गांवों में अहोई अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। और पढ़ें

07:57 PM, 13-Oct-2025

बागपत का ट्रिपल मर्डर: 'मेरी तो दुनिया उजड़ गई, अब यहां नहीं रुकूंगा', गांव छोड़कर जाते वक्त बोले मुफ्ती

Baghpat News: बागपत में दो किशोरों ने मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। दुखी मन से सोमवार को मुफ्ती ने गांगनौली की मस्जिद से सामान समेटा। उन्होंने कहा कि उनका अब कहीं मन नहीं लग रहा है।  और पढ़ें

07:57 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में रीत और नीरू ने स्वर्ण पदक जीते

नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में रीत और नीरू ने स्वर्ण पदक जीते और पढ़ें

07:46 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: तसलीम खान के देहांत पर शोक जताया

नगर के मोहल्ला बूढ़ा बाबू में डॉ. फुरकान सरधनवी के आवास पर तामीर-ए-हयात सोसाइटी के उपाध्यक्ष तसलीम अहमद खान एडवोकेट के देहांत पर शोक सभा का आयोजन किया गया। और पढ़ें

07:43 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: 100 मीटर दौड़ में शहाना प्रथम, आकांशी द्वितीय रहीं

मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम कॉलेज में सोमवार से स्पोर्ट्स वीक शुरू हुआ। इसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, रस्साकशी, एथेलेटिक्स सहित अन्य स्पर्धाएं हुईं। और पढ़ें

07:29 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: शहीद मंगल पांडेय कॉलेज में गाइड शिविर लगाया

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय गाइड शिविर शुरू किया गया। और पढ़ें

06:39 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: बिजली कटौती रोकने के लिए सांसद अरुण गोविल ने लिखा पत्र

MP Arun Govil wrote a letter to stop power cuts. और पढ़ें

06:38 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ ने सहारनपुर को आठ विकेट से हराया

स्टेट सीनियर पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आजमगढ़ में किया जा रहा है। इसमें सोमवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ मंडल ने आठ विकेट से जीत प्राप्त की। और पढ़ें

06:32 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने फाइनल में जगह बनाई

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। और पढ़ें

06:28 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: रोल बाल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में मेरठ, पुरुष वर्ग में आगरा विजेता

आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में चल रही रोल बाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मेरठ और पुरुष वर्ग में आगरा की टीम विजेता रही। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को रोल बाल संघ की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। और पढ़ें

06:26 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: पुत्र की रक्षा के लिए महिलाओं ने रखा अहोई का व्रत

अहोई अष्टमी का त्योहार सोमवार को मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद संतान के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। और पढ़ें

06:26 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: 103 साल की कृष्णा देवी ने रखा परिवार के लिए अहोई का उपवास

दौराला कस्बे की 103 वर्षीय कृष्णा देवी ने सोमवार को अपने परिवार की सलामती के लिए अहोई का व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद कृष्णा देवी ने तारों को देखकर अपने बच्चों की आरती उतारी। और पढ़ें

06:25 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: स्टेशन के नवीनीकरण व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा ज्ञापन

स्टेशन के नवीनीकरण व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा ज्ञापन और पढ़ें

06:21 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: 16 से मेरठ में दमखम दिखाएंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहलवान

16 से मेरठ में दमखम दिखाएंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहलवान और पढ़ें

06:15 PM, 13-Oct-2025

Meerut News: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आज, गंगा मेले सहित कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आज, गंगा मेले सहित कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर और पढ़ें

06:15 PM, 13-Oct-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

सिवाया गांव निवासी प्रशांत ने अन्जान व्यक्ति पर धोखाधड़ी से 89 हजार रुपये खाते से उड़ाने का आरोप लगाया। प्रशांत ने बताया कि गांव उल्देपुर निवासी उसके जीजा हिमांशु टेंट का कार्य करते हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें