फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 31 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 31-07-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 31-Jul-2025

छेड़छाड़ की पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकतें करने, पीछा करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। और पढ़ें

11:21 PM, 31-Jul-2025

घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से युवक को घायल किया

गांव सीना में बीती रात एक मकान में चोर घुस आया। आंगन में सो रहे परिवार की आंख खुलने पर चोर ने युवक को किसी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। और पढ़ें

11:20 PM, 31-Jul-2025

पीएचसी-सीएचसी में सफाई व्यवस्था और डॉक्टरों की ड्यूटी करें निर्धारित

विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। और पढ़ें

विज्ञापन
11:16 PM, 31-Jul-2025

घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप

मोहल्ला मुन्नालाल इकराम नगर निवासी नईम ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे घर में उसकी पत्नी व दो बेटियां थी। आधा दर्जन लोग जबरन घर में घुस आए और पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगे। और पढ़ें

11:15 PM, 31-Jul-2025

सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को दी विदाई

सेवानिवृत पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
11:13 PM, 31-Jul-2025

Bijnor News: कार बचाने में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 15 लोग घायल

चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग पर छोईया नदी के पुल के पास कार बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली गहरे खेत में पलट गई। और पढ़ें

11:12 PM, 31-Jul-2025

विवादित भूमि से धार्मिक झंडा हटाने पर विवाद

थाना क्षेत्र के गांव गोटका में विवादित भूमि से धार्मिक झंड़ा हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते देख आरोपी युवक ने माफी मांगते हुए धार्मिक झंडे को उसी जगह लगा दिया। और पढ़ें

11:09 PM, 31-Jul-2025

Bijnor News: खेत में जा घुसी स्कूल वैन, बच्चों को लगी चोट

बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही नहटौर के एटीसीएम काॅन्वेंट स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। और पढ़ें

11:08 PM, 31-Jul-2025

शौकीन गार्डन में पीटकर मारे गए युवक का लावारिस में अंतिम संस्कार

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में पीटकर मारे गए युवक का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। और पढ़ें

11:04 PM, 31-Jul-2025

शादी का झांसा देकर एक साल तक किया यौन शोषण

किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक एक साल तक यौन शोषण करता रहा। और पढ़ें

11:03 PM, 31-Jul-2025

Saharanpur News: साधु बनकर जाहरवीर के नाम पर दान मांग रहे थे इमरान और सुलेमान

Imran and Suleman were asking for donations in the name of Jaharveer by posing as sadhus और पढ़ें

11:02 PM, 31-Jul-2025

एटीएम कार्ड बदलकर पीड़िता के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

टीपीनगर थाना क्षेत्र के गोलाबढ़ निवासी महिला पूनम ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार को उनका बेटा एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। और पढ़ें

10:59 PM, 31-Jul-2025

फब्तियां कसने और झूठी सूचना देने पर तीन गिरफ्तार

थाना सरधना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को छात्राओं पर फब्तियां कसने और एक अन्य युवक को पुलिस कंट्रोल रूम पर झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। और पढ़ें

10:58 PM, 31-Jul-2025

गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार

सुबह सवेरे शुरू हुई बारिश का दौर धीरे-धीरे दिन-भर चलता रहा, जिस कारण गर्मी से भी राहत मिली और दिन के तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। और पढ़ें

10:50 PM, 31-Jul-2025

कांग्रेस ने हिंदू संस्थाओं को आतंकवादी बनाने की कोशिश की

माले गांव बम विस्फोट पर आए निर्णय के बाद बृहस्पतिवार को शिवनगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में विहिप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया। और पढ़ें

10:47 PM, 31-Jul-2025

शिकायतों का तत्काल करें निस्तारण, नहीं तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार

प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने बुधवार देर रात कस्टमर केयर सेंटर और बिजलीघरों का औचक निरीक्षण किया। और पढ़ें

10:45 PM, 31-Jul-2025

बिजनौर में बखेड़ा: अपनी मंगेतरों से मिलने पहुंचे दो भाई, भीड़ ने चोर समझकर पीटा, बचाने आई पुलिस पर पथराव

Bijnor News: गांव पुरैना में दो दिन पहले एक दंपती की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने उनकी हत्या की है। ग्रामीणों ने इन दोनों युवकों को भी चोर समझकर पकड़ लिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई।  और पढ़ें

10:44 PM, 31-Jul-2025

मेडा के उपाध्यक्ष से हरि अपार्टमेंट के निवासियों ने की मुलाकात

रुड़की रोड स्थित हरि अपार्टमेंट कॉलोनी के लोग बृहस्पतिवार को मेडा कार्यालय पहुंचे और उपाध्यक्ष से मुलाकात की। और पढ़ें

10:24 PM, 31-Jul-2025

पेट्रोल पंप पर तेल के विवाद में सेल्समैन को पीटा

कस्बे के मेरठ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार रात पेट्रोल लेने के विवाद में बाइक सवार दो युवकों ने पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। और पढ़ें

10:23 PM, 31-Jul-2025

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में सबसे पहले होगी बीपीईएस कोर्स की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय में 2025-26 सत्र में सबसे पहले बीपीईइस शारीरिक शिक्षा और खेल में स्नातक पाठ्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। और पढ़ें

10:19 PM, 31-Jul-2025

रूसी महिला टूरिस्ट के टैक्सी चालक से मारपीट

दिल्ली एयरपोर्ट से रूस की महिला अलजेंद्रा को लेकर ऋषिकेश जा रहे टैक्सी चालक बदायूं निवासी राजू के साथ सिवाया गांव के पास एक बाइक सवार युवक ने मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। और पढ़ें

10:10 PM, 31-Jul-2025

Muzaffarnagar: कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, आमने-सामने की भिड़ंत में आई धमाके जैसी आवाज

जौला गांव निवासी सलमान और उसके रिश्ते का चाचा अब्दुल बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। गांव के पास ही हादसा हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। और पढ़ें

09:45 PM, 31-Jul-2025

Muzaffarnagar: खेत में छिपे बदमाशों ने गोली मारकर की किसान की हत्या

Muzaffarnagar: खेत में छिपे बदमाशों ने गोली मारकर की किसान की हत्या और पढ़ें

09:43 PM, 31-Jul-2025

दवाई सप्लाई करने आए सेल्समैन को पीटा

हस्तिनापुर के गणेशपुर निवासी सोहेब ने सुरानी गांव निवासी पांच युवकों पर पुराने विवाद के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल युवक ने दौराला थाने में तहरीर दी है। और पढ़ें

09:41 PM, 31-Jul-2025

सेवानिवृति समारोह में स्मृतियों को साझा किया

शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यालय सहायक मुकेश चंद का सेवानिवृति समारोह आयोजित किया गया। और पढ़ें

09:39 PM, 31-Jul-2025

बच्चों से की अच्छी किताबें पढ़ने की अपील

बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय पुस्तक मेला आयोजित किया गया। और पढ़ें

09:35 PM, 31-Jul-2025

Muzaffarnagar: खेत में छिपे बदमाशों ने गोली मारकर की किसान की हत्या, बंदूक लेकर दौड़ा बेटा, फिर हुआ ये

अंती गांव में बदमाशों के ईख में छिपे होने की जानकारी पर पिता-पुत्र खेतों में पहुंचे थे। मजदूरों के साथ बदमाशों की तलाश की तो उन्होंने किसान संजय को गोली मार दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।  और पढ़ें

09:34 PM, 31-Jul-2025

प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, अक्षरा द्वितीय

घाट रोड़ स्थित बीआईटी ग्लोबल स्कूल मेरठ में भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा के तत्वावधान में कक्षा 9 से कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

09:27 PM, 31-Jul-2025

भंडारे में खीर वितरित की

ऑलमाइटीज लेडीज क्लब ने बृहस्पतिवार को जयसीराम मंदिर, गांधी आश्रम चौराहे पर भंडारा आयोजित किया और पढ़ें

09:25 PM, 31-Jul-2025

केएल स्कूल के छात्रों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्राप्त की प्रसिद्धि

केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने स्कूल प्रोजेक्ट के माध्यम से पूरे भारत में प्रसिद्धि प्राप्त की। और पढ़ें

09:22 PM, 31-Jul-2025

दौराला समिति में डायरेक्टर पद के लिए 25 और सिवाया में 15 प्रत्याशियों ने खरीदे फार्म

सहकारी साधन समिति दौराला और नवनिर्मित सहकारी समिति सिवाया के प्रबंध समिति के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को फार्म बिक्री और नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। और पढ़ें

09:15 PM, 31-Jul-2025

Meerut: दौराला समिति में डायरेक्टर पद के लिए 25 और सिवाया में 15 प्रत्याशियों ने खरीदे फार्म

Meerut: दौराला समिति में डायरेक्टर पद के लिए 25 और सिवाया में 15 प्रत्याशियों ने खरीदे फार्म और पढ़ें

09:13 PM, 31-Jul-2025

तीज महोत्सव मनाया

भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने बृहस्पतिवार में आईएमए हॉल में तीज महोत्सव और महाकुंभ का आयोजन किया गया। और पढ़ें

09:11 PM, 31-Jul-2025

पारसनाथ भगवान के निर्वाण पर पूजन किया

दिगंबर जैन मंदिर रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में भगवान पारसनाथ का निर्वाण पर पूजन किया गया। और पढ़ें

09:10 PM, 31-Jul-2025

मेरठ के राजबीर सिंह को सम्मानित किया

नई दिल्ली स्थित पांच सितारा होटल में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन के द्वारा मोबाइल काॅन्कलेव 2025 का आयोजन किया गया। और पढ़ें

09:09 PM, 31-Jul-2025

Saharanpur:सहारनपुर में चली पीडीए की पाठशाला, ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल यादव

Saharanpur:सहारनपुर में चली पीडीए की पाठशाला, ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल यादव और पढ़ें

09:05 PM, 31-Jul-2025

मरीजों की जांच कर वितरित की दवाई

अमर उजाला फाउंडेशन और अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को शंकरनगर कॉलोनी स्थित कुलदीप कुमार के आवास पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। और पढ़ें

09:05 PM, 31-Jul-2025

UP News: ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल यादव... सहारनपुर में चली पीडीए की पाठशाला, स्कूलों को मर्ज करने का विरोध

Saharanpur News: नया गांव में सपा नेता फरहाद गाड़ा ने अपने घर में पीडीए की पाठशाला चलाई। बच्चों को बाकायदा नेताओं के नाम से अक्षर ज्ञान कराया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसका विरोध किया है, तो बाकी दलों ने स्कूलों को पेयर करने को गलत बताया है। और पढ़ें

09:03 PM, 31-Jul-2025

गांधी बाग क्रिकेट मैदान के कर्मचारियों को किया सम्मानित

गांधी बाग क्रिकेट मैदान पर कार्यरत कैंट बोर्ड कर्मचारी आरके शर्मा बृहस्पतिवार को रिटायर्ड हो गए। और पढ़ें

09:01 PM, 31-Jul-2025

मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर की कुरान ख्वानी

तानसेन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 45वीं पुण्यतिथि पर कुरान ख्वानी का आयोजन शाहजहां कॉलोनी अल जामिया अल इस्लाम मदरसा लिसाड़ी गेट में किया। और पढ़ें

08:58 PM, 31-Jul-2025

एसएसबी के टेस्ट की जानकारी दी

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में थल सैनिक कैंप और संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में बृहस्पतिवार को सेना ने कॅरिअर काउंसिलिंग विषय पर चर्चा की। और पढ़ें

08:50 PM, 31-Jul-2025

सनौता में नकाबपोश बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र लूटा

क्षेत्र के गांव सनौता में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। वहीं बदमाशों ने गांव नगला काटर में भी कई घरों में घुसने का प्रयास किया। और पढ़ें

08:49 PM, 31-Jul-2025

फाइनल में पहुंची ऋषभ एकेडमी रेड

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। और पढ़ें

08:49 PM, 31-Jul-2025

Shamli: गढ़ीपुख्ता में रास्ता भटककर पहुंचे मजदूर को चोर समझकर पीटा, घायल

Shamli: गढ़ीपुख्ता में रास्ता भटककर पहुंचे मजदूर को चोर समझकर पीटा, घायल और पढ़ें

08:49 PM, 31-Jul-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 31 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

Meerut: बीएसए के निरीक्षण में रोहटा ब्लॉक के कई स्कूलों में मिली खामियां, कैमरे के सामने आने से किया इंकार और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें