फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 मई को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 09-05-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 09-May-2025

UP News: मेरठ में हुआ कुछ ऐसा, पुलिस ने महिलाओं को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

लावड़ में दो भाइयों में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने एक दरोगा का सिर फोड़ दिया। इसके बाद गुस्साई पुलिस ने युवक और महिलाओं को लाठी से बुरी तरह पीटा।  और पढ़ें

10:26 PM, 09-May-2025

सौरभ हत्याकांड: चार्जशीट पर एएसपी की मुहर, शनिवार को होगी दाखिल, चौंका देगी पुलिस की जांच में सामने आई एक बात

मेरठ के ब्रह्मपुरी में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कर दी थी। दोनों जेल में बंद हैं। एएसपी का कहना है कि चार्जशीट में आरोप सही पाए गए हैं।  और पढ़ें

10:12 PM, 09-May-2025

India Pakistan Tension: बलूच बोले- बताओ कब चलना है जंग पर, पूर्व सांसद समेत करीब 5000 बलूच हैं शामली में

शामली में विभिन्न स्थानों पर बलूच जनजाति के लोग रहते हैं। ये लोग मुगलों के साथ ही भारत आए थे और यहीं बस गए थे। पूर्व सांसद अमीर आलम और पूर्व विधायक नवाजिश आलम भी बलूच हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 09-May-2025

Muzaffarnagar: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो से तनाव, पकड़े जाने पर बोला आरोपी, सर मजाक में बन गई

नारे लगाने वाला आरोपी शहर के अंसारी रोड निवासी अनवर जमील है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बचने के लिए वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। वीडियो बनाने वाले की तलाश की जा रही है।  और पढ़ें

09:10 PM, 09-May-2025

India Pakistan Tension: युद्ध के फोटो या वीडियो का आए लिंक तो न करें क्लिक, जानें क्या हो सकता है नुकसान

Alert In Meerut: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर आया कोई भी लिंक आपका खाता खाली कर सकता है। आपके फोन का सारा डेटा चोरी हो सकता है, जिससे बड़ा नुकसान होगा। और पढ़ें

विज्ञापन
08:27 PM, 09-May-2025

Meerut: शॉर्ट सर्किट से मकान और पावरलूम कारखाने में आग, रस्सी से सहारे नीचे उतारे गए आग में फंसे दो परिवार

आस मोहम्मद का आशियाना कॉलोनी में पावरलूम कारखाना और मकान है, जिसमें आग लग गई। पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  और पढ़ें

06:34 PM, 09-May-2025

Shamli: ट्रैक्टर के रोटा कल्टीवेटर में आने से छात्र की मौत, गियर पर पैर लगने से अचानक चल पड़ा ट्रैक्टर

कैराना निवासी उस्मान मदरसे में पढ़ता था। शुक्रवार को मदरसे की छुट्टी के कारण वह अपने चाचा मोबीन के साथ खेत पर चला गया। यहीं पर दर्दनाक हादसा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।  और पढ़ें

06:21 PM, 09-May-2025

Bijnor: सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे भाई-बहन, दोनों को टक्कर मारकर ट्रैक्टर में घुसी कार, बहन की मौत

सुषमा ग्राम पंचायत अकबर में आंगनबाड़ी सहायिका थीं। शुक्रवार सुबह वह अपने भाई केशव के साथ बिलाई बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी हादसा हो गया। और पढ़ें

05:08 PM, 09-May-2025

Indo-Pak Tension: जाटों के इस गांव में हर तीसरे घर से निकला है फौजी, बॉर्डर पर तैनात है एक हजार से ज्यादा युवा

बागपत जिले का जाट बाहुल्य एक गांव देशभक्ति का जीता-जागता उदाहरण है।  गांव के करीब एक हजार युवा सेना व अर्धसैनिक बलों में सेवा दे रहे हैं। बॉर्डर पर सबसे ज्यादा तैनात सैनिक इसी गांव के हैं। मेजर से लेकर ब्रिगेडियर तक के पदों पर गांव के युवा तैनात है। हर परिवार में कोई न कोई सदस्य देश की सेवा में जुटा है। और पढ़ें

04:46 PM, 09-May-2025

मेरठ के सीसीएसयू में शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ के सीसीएसयू में शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन और पढ़ें

04:46 PM, 09-May-2025

सीसीएसयू में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का कराया गया दो वर्ष का दुर्घटना बीमा

सीसीएसयू में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का कराया गया दो वर्ष का दुर्घटना बीमा और पढ़ें

04:36 PM, 09-May-2025

भाई बना कातिल, पांच लाख की फिरौती के लिए ली भाई की जान, अपहरण के बाद चार साथियों संग मिलकर की हत्या

भाई बना कातिल, पांच लाख की फिरौती के लिए ली भाई की जान, अपहरण के बाद चार साथियों संग मिलकर की हत्या और पढ़ें

04:36 PM, 09-May-2025

मुजफ्फरनगर के वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को कराई मॉकड्रिल

मुजफ्फरनगर के वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को कराई मॉकड्रिल और पढ़ें

04:36 PM, 09-May-2025

मुजफ्फरनगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई, लगे देशभक्ति के नारे

मुजफ्फरनगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई, लगे देशभक्ति के नारे और पढ़ें

04:36 PM, 09-May-2025

बागपत के ढिकोली में बिजली की लाईन बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

बागपत के ढिकोली में बिजली की लाईन बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा और पढ़ें

04:18 PM, 09-May-2025

शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज, एडीजी जोन भानू भास्कर बोले- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बरती जा रही सर्तकता, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज, एडीजी जोन भानू भास्कर बोले- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बरती जा रही सर्तकता, सोशल मीडिया पर पैनी नजर और पढ़ें

04:17 PM, 09-May-2025

Bijnor: पांच लाख की फिरौती के लिए सातवीं के छात्र का अपहरण कर हत्या, भाई ही निकला मास्टरमाइंड

पांच लाख की फिरौती के लिए 14 वर्षीय छात्र आयुष का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपियों ने छात्र से फोन करवा कर घर से रुपये मंगाने की कोशिश की। रकम न मिलने पर और भेद खुलने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी गई।  और पढ़ें

04:00 PM, 09-May-2025

85 वर्ष की उम्र में भी सेना के साथ बॉर्डर पर पाकिस्तान से दो दो हाथ करने को तैयार हैं पूर्व सैनिक बाबू खान

85 वर्ष की उम्र में भी सेना के साथ बॉर्डर पर पाकिस्तान से दो दो हाथ करने को तैयार हैं पूर्व सैनिक बाबू खान और पढ़ें

03:53 PM, 09-May-2025

भारत-पाक तनाव: ADG भानु भास्कर बोले- मेरठ जोन में अलर्ट जारी, पुलिस पूरी तरह से सतर्क, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

ऑपरेशन सिंदूर के तहत मेरठ जोन में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जुमे की नमाज के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। एडीजी भानु भास्कर ने जिलाधिकारी व एसएसपी संग शहर का दौरा किया। बेगम पुल पर अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन को सहयोग दें। और पढ़ें

03:37 PM, 09-May-2025

Baghpat: पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

भारत-विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट और वीडियो शेयर करने का आरोप है। आरोपी अनीश ने अभद्र टिप्पणी करने वालों का सोशल मीडिया पर  समर्थन किया।आरोपी खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद का रहने वाला है। 
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। और पढ़ें

02:38 PM, 09-May-2025

उम्र 85 जज्बा 25 का: पाकिस्तान को दो बार घर में घुसकर मारा, चीन से भी लड़े बाबू खान, बोले-अब भी लड़ने को तैयार

85 वर्षीय पूर्व सैनिक बाबू खान का जोश नौजवानों को भी मात दे रहा है। पूर्व सैनिक बाबू खान पाकिस्तान सीमा पर फिर से लड़ने के लिए तैयार हैं। वह अब तक दो युद्धों में हिस्सा ले चुके हैं। कहते हैं,  भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से दिल को ठंडक मिली है। अब भी मौका मिले तो लड़ने को तैयार हूं'। कहा-'पाकिस्तान की फितरत नहीं बदलेगी, जब तक मार न खाएगा, बाज नहीं आएगा'। और पढ़ें

01:18 PM, 09-May-2025

बड़ौत में ट्रेन की चपेट में आने से दुकादार की मौत, मोबाइल की दुकान पर काम करता था संजीव

बड़ौत में ट्रेन की चपेट में आने से दुकादार की मौत, मोबाइल की दुकान पर काम करता था संजीव और पढ़ें

12:59 PM, 09-May-2025

नेहा हत्याकांड: पति प्रशांत रातभर हवालात में बैठा रहा, ना सोया और खाना भी नहीं खाया; इस बात के लिए दिखा परेशान

ठाकुर द्वारा मोहल्ले में प्रशांत ने पत्नी नेहा की छुरे से गले पर वार करके हत्या करने के बाद दिव्यांग ससुर विनोद को भी घायल कर दिया था। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया। और पढ़ें

12:59 PM, 09-May-2025

नेहा हत्याकांड: पति प्रशांत रातभर हवालात में बैठा रहा, ना सोया और खाना भी नहीं खाया; इस बात के लिए दिखा परेशान

ठाकुर द्वारा मोहल्ले में प्रशांत ने पत्नी नेहा की छुरे से गले पर वार करके हत्या करने के बाद दिव्यांग ससुर विनोद को भी घायल कर दिया था। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया। और पढ़ें

12:30 PM, 09-May-2025

UP: मेरठ वाली ने नीले ड्रम में डाला था, मैं काट कर जमीन में दबा दूंगी, सास पर हमला कर बहू ने दी धमकी

मुजफ्फरनगर जनपद निवासी विवाहिता को प्रेमी के साथ घूमने से मना करने पर हुए विवाद में विवाहिता ने अपने पति व सास को चाकू से वार कर घायल कर दिया। उसने सास की हत्या कर जमीन में दबाने की धमकी दे डाली। और पढ़ें

12:21 PM, 09-May-2025

महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर मेरठ के सीसीएसयू से निकाली गई शोभायात्रा

महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर मेरठ के सीसीएसयू से निकाली गई शोभायात्रा और पढ़ें

12:21 PM, 09-May-2025

सहारनपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया मिष्ठान वितरण

सहारनपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया मिष्ठान वितरण और पढ़ें

12:21 PM, 09-May-2025

भारतीय सेना के हौसला अफजाई के लिए बागपत में 51 हजार रुपये का रालोद नेता धीरज उज्जवल ने दिया चेक

बागपत में भारतीय सेना के हौसला अफजाई के लिए 51 हजार रुपये का रालोद नेता धीरज उज्जवल ने दिया चेक और पढ़ें

12:04 PM, 09-May-2025

भारत पाक सीमा पर तनाव: मेरठ हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, अफसरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके चलते जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। और पढ़ें

11:38 AM, 09-May-2025

Muzaffarnagar: झारखंड से लाया 22 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से जुड़े तार

झारखंड से तस्करी कर लाया गया 22 किलो गांजा बरामद करते हुए खालापार थाना पुलिस ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए। और पढ़ें

11:13 AM, 09-May-2025

जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- हम ब्रह्मचारी, देश की खातिर सेना संग मिलकर लड़ने को तैयार

जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- हम ब्रह्मचारी, देश की खातिर सेना संग मिलकर लड़ने को तैयार और पढ़ें

11:09 AM, 09-May-2025

Meerut Weather Today: हल्की फुहारों के बीच सुबह निकली धूप, बादलों में सूरज की लुका-छिपी जारी

Meerut Weather Forecast: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली। हल्की फुहारों और ठंडी हवा के बीच बादलों से ढका आसमान कुछ देर बाद खिली धूप के साथ साफ हो गया। और पढ़ें

10:46 AM, 09-May-2025

UP: जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- हम ब्रह्मचारी, देश के लिए सेना संग मिलकर लड़ने को तैयार

जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि हम ब्रह्मचारी देश की सेवा में सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार हैं। पढ़ें उनका राष्ट्रभक्ति से भरा संदेश।  और पढ़ें

02:59 AM, 09-May-2025

Muzaffarnagar News: छात्र संसद के लिए मतदान, आज होगी मतगणना

Voting for student parliament, counting of votes will be done today और पढ़ें

02:44 AM, 09-May-2025

सीमा पर तनाव, मेरठ में हाई अलर्ट... चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Tension on the border, high alert in Meerut... Police keeping an eye on every inch और पढ़ें

02:41 AM, 09-May-2025

बैगास से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुसा, चालक व महिला घायल

गांव मैनापूठी में बिनौली-सरधना रोड पर एक बैगास से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। मकान में सो रहे परिवार के पांच सदस्य बाल-बाल बच गए। जबकि हादसे में एक महिला व चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। और पढ़ें

02:41 AM, 09-May-2025

Muzaffarnagar News: शपथ ग्रहण के साथ मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Meritorious girl students were honored with oath taking ceremony और पढ़ें

02:39 AM, 09-May-2025

नाली सफाई के विवाद में संघर्ष, दो घायल

थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्षाें से महिला व युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। और पढ़ें

02:39 AM, 09-May-2025

थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने लेखपाल की पत्नी से सोने की चेन लूटी

लोहियानगर थाने के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने लेखपाल की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर पीड़िता और अन्य महिलाओं को तमंचा दिखाते हुए धमकी दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। और पढ़ें

02:39 AM, 09-May-2025

गेहूं की फसल काटने पर आरोपियों ने किसान को आग लगाने की धमकी दी

थाना क्षेत्र के गांव कुशावली में आरोपियों ने किसान को उसकी गेहूं की फसल काटने पर फसल में आग लगाने की धमकी दी है। तहसील पहुंचे पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

02:38 AM, 09-May-2025

आरोपी से रिमांड पर तमंचा और कारतूस बरामद

तीन मार्च को थाना क्षेत्र के गांव छोटी चामरौध में बरात में डीजे पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लाया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। और पढ़ें

02:38 AM, 09-May-2025

Muzaffarnagar News: दो स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा, सामान समेत आरोपी पकड़ा

Theft at two places revealed, accused caught along with the goods और पढ़ें

02:36 AM, 09-May-2025

कार व पांच लाख न मिलने पर तलाक की धमकी दी

नगर के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में विवाहिता से ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख व कार की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी दी है। आरोप है कि विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। और पढ़ें

02:36 AM, 09-May-2025

डिश रिचार्ज के नाम पर खाते से 93 हजार रुपये उड़ाए

ब्रह्मपुरी में साइबर ठगों ने ऑनलाइन डिश टीवी रिचार्ज के नाम पर जयभगवान के खाते से 93 हजार रुपये उड़ा दिए। इसके बाद पीड़ित ने बैंक जाकर मामले की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। और पढ़ें

02:36 AM, 09-May-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 मई को आपके शहर में क्या हुआ

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी विवाहिता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया है। पति जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। महिला ने जांच कराकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें