फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 17-04-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 17-Apr-2025

अमित हत्याकांड: तीन मासूम बच्चों का क्या कसूर, रोते हुए थाने पहुंचे पर मां से न मिल पाए, पापा को करते रहे याद

बहसूमा में पति अमित की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी अमरदीप ने कर दी। जेल भेजे जाने से पहले दोनों हत्यारोपी थाने की हवालात में रहे। वहीं अमरदीप की मां ने कहा कि तीन बच्चों की मां ने उसके बेटे को फंसाया, उसे यह सब करने से पहले सोचना चाहिए था।  और पढ़ें

10:52 PM, 17-Apr-2025

अमित हत्याकांड: रविता ने हाथ पकड़े और प्रेमी अमरदीप ने गला दबाया, जानें कितने दिन के लिए जेल भेजे गए दोनों

पति अमित की हत्या करने की आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  और पढ़ें

08:58 PM, 17-Apr-2025

Bijnor: नहर में नहाते समय दो युवक डूबे, शोर मचाते रह गए साथी, गोताखोर तलाश में जुटे

धामपुर के मोहल्ला नई सराय निवासी जीशान (20) और आदिल अन्य युवकों के साथ एक शादी से लौट रहे थे। झालू में दोनों नहाने के लिए रुक गए और डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:34 PM, 17-Apr-2025

UP: बंद कमरे में जिंदा जलकर मां की मौत, पास में ही रो रही 10 माह की बेटी, दिल दहला देगी बागपत की यह घटना

कंडेरा गांव का मनोज कश्यप किशनपुर बराल में निजी कंपनी में ड्यूटी पर था। उसके पिता भोपाल अपनी पत्नी के साथ खेत से लौटे तो मनोज की पत्नी वंदना के अवशेष ही मिले। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

08:10 PM, 17-Apr-2025

Muzaffarnagar: पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी से 10 घंटे पूछताछ, जमानत अर्जी निरस्त होने पर भेजा जेल, ये है मामला

पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना को मोबाइल उपलब्ध कराने का आरोपी बनाया गया है। अदालत ने गाजी को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:41 PM, 17-Apr-2025

Baghpat News: जुबैर की जगह पिंटू बनकर शादी करने मंदिर पहुंचा, पंडित ने भगाया

Instead of Zubair, he reached the temple to get married as Pintu, but the priest chased him away और पढ़ें

07:40 PM, 17-Apr-2025

Muzaffarnagar: इंस्टाग्राम पर लेते थे पिस्टल का ऑर्डर, डील के वक्त पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, सात गिरफ्तार

पुलिस ने बड़कली फाटक के पास अवैध शस्त्रों की डील होने की सूचना पर दबिश देकर सातों युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे 3 पिस्टल, 4 तमंचे बरामद किए। गिरोह के सरगना रक्षित त्यागी की तलाश की जा रही है।
  और पढ़ें

07:33 PM, 17-Apr-2025

पत्नी की जुबानी सांप वाली साजिश की पूरी कहानी: बोली- मुझे बेचने की फिराक में था अमित, चाहता था गलत काम करवाना

रविता ने थाने में बताया कि उसका पति अमित उसके साथ मारपीट करता था। गलत काम करता था। कहता था कि उसे बेच देगा और उससे गलत काम करवाएगा। और पढ़ें

07:27 PM, 17-Apr-2025

Muzaffarnagar: दो बड़ी खापों का नाम लेकर बोले भाकियू प्रवक्ता, फूट डालने की रची जा रही साजिश

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानाें के लिए मुश्किल समय है, एकजुट होकर रहना होगा। वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग भाकियू की विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उनकी संगठन में भी जरूरत नहीं है।  और पढ़ें

06:49 PM, 17-Apr-2025

Shamli: 'मैं अपनी पत्नी से परेशान हूं'... कहकर युवक ने महिला थाने के बाहर खाया जहर, पत्नी की सांसें अटकीं

महिला थानाध्यक्ष ने आपसी झगड़ा निपटाने के लिए पति-पत्नी को थाने बुलाया था। यहां दोनों बात करने लगे, तो फिर से कहासुनी हो गई। पति बाहर गया और जहर खा लिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है। और पढ़ें

06:37 PM, 17-Apr-2025

Saharanpur: ऑनर किलिंग में हुई थी जियाउर्रहमान की हत्या, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम निर्णय, पढ़ें खबर

एक युवती से प्रेम प्रसंग होने पर उसके परिजनों ने जियाउर्रहमान की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामला गैर इरादतन हत्या में दर्ज हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस मामले में युवती ने भी आत्महत्या कर ली थी।  और पढ़ें

06:16 PM, 17-Apr-2025

Meerut: सुंदर युवती दिखाकर उसकी बूढ़ी मां से करा दिया निकाह, विदाई के वक्त दुल्हन का चेहरा देख रोने लगा दूल्हा

ब्रह्मपुरी निवासी अजीम के साथ यह धोखा किया गया। रिश्ता करते समय उसे युवती से मिलवाया गया और बदले में पांच लाख रुपये भी लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

05:55 PM, 17-Apr-2025

UP: बिजनौर में पुलिस व ग्रामीणों के बीच संघर्ष, छह से ज्यादा घायल, घरों पर लटके ताले, पशु तड़प रहे भूखे-प्यासे

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक गांव में ग्रामीणों व पुलिस के बीच संघर्ष हो गया। घटना में चार पुलिसकर्मी व अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं। बताया कि गांव में लोगों ने घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। घरों पर ताले लटके हैं तो वहीं पशु भूखे प्यासे तड़प रहे हैं। इस संघर्ष की वजह क्या थी पढ़ें विस्तार से। और पढ़ें

05:28 PM, 17-Apr-2025

मेरठ में सरकारी कांट्रेक्टर पंकज मित्तल के घर पर ईडी का छापा, सुबह से छानबीन में जुटी टीम

मेरठ में सरकारी कांट्रेक्टर पंकज मित्तल के घर पर ईडी का छापा, सुबह से छानबीन में जुटी टीम और पढ़ें

05:28 PM, 17-Apr-2025

मेरठ में बदमाश बेखौफ, हाईवे पर दिनदहाड़े शोरूम मालिक को लूटा, एक लाख की नकदी, जेवरात लेकर फरार

मेरठ में बदमाश बेखौफ, हाईवे पर दिनदहाड़े शोरूम मालिक को लूटा, एक लाख की नकदी, जेवरात लेकर फरार और पढ़ें

05:26 PM, 17-Apr-2025

Saharanpur: महमूद मदनी बोले- सुप्रीम कोर्ट ने हमारी आशंकाओं को स्वीकार किया, कठोर निर्णय की उम्मीद

जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव नियाज अहमद फारुकी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरुद्ध दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई की। इस कानून पर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया।  और पढ़ें

05:24 PM, 17-Apr-2025

Meerut: गृह क्लेश के चलते गंगनहर में कूदा युवक, बचाने उतरे दोस्तों में एक लापता, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

दोस्त युवक को नहर से बचाकर बाहर लेकर आ गए। जबकि बचाने के लिए साथ में कूदा एक अन्य युवक नहर में डूबकर लापता हो गया और पढ़ें

05:17 PM, 17-Apr-2025

Meerut Crime News: कार और एक लाख न मिलने पर दिया तलाक, मुर्गियों को दाना देने जा रही किशोरी से दुष्कर्म

मेरठ में  और पढ़ें

05:16 PM, 17-Apr-2025

खतौली गेट का बढ़े इंडेंट और भैसाना से दिलाएं भुगतान : प्रमोद

Increase indent of Khatauli gate and get payment from Bhaisana: Pramod और पढ़ें

05:03 PM, 17-Apr-2025

Baghpat News: ससुराल जाने से मना करने पर विवाहिता पर हमला

Married woman attacked for refusing to go to in-laws house और पढ़ें

05:00 PM, 17-Apr-2025

Baghpat News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन में आधार कार्ड नहीं बनेगा बाधा

Aadhaar card will not be a hindrance in enrolling children in council schools और पढ़ें

04:52 PM, 17-Apr-2025

Baghpat News: लेनदेन के विवाद में तोड़फोड़ कर युवक पर रसायन फेंका

In a transaction dispute, chemicals were thrown on the youth after vandalism और पढ़ें

04:50 PM, 17-Apr-2025

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान की सहेली बनी ये कातिल पत्नी, प्रेमी से कराया था पति का मर्डर; वो भी तीन माह की गर्भवती

Saurabh Murder Case: सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद पत्नी मुस्कान की सहेली एक और कातिल पत्नी बनी है। दोनों ही पति की हत्यारोपी हैं। मुस्कान की तरह वो भी गर्भवती है। दोनों गर्भवती बैरक में बंद हैं।  और पढ़ें

03:52 PM, 17-Apr-2025

कातिल पत्नी का कबूलनामा: हमें मारना चाहते थे, हमने उन्हें ही मार दिया! पति की हत्या का रविता को नहीं पछतावा

मेरठ में सौरभ हत्याकांड, मुस्कान व साहिल प्रकरण ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिल्कुल ऐसी ही एक और वारदात हो गई। बहसूमा थानाक्षेत्र में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की और फिर उसे सांप से डसवा दिया। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। और पढ़ें

01:42 PM, 17-Apr-2025

प्रेम-प्रसंग में हत्या: अमरदीप से इश्क हुआ तो आंखों में खटकने लगा पति, सुहाग की हत्या कर रोने का करती रही नाटक

Amit Murder Case: ग्रामीणों ने बताया कि अमित के हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह पर सांप के डसने के निशान थे। सांप के डसने के बाद युवक उठ नहीं पाया और सांप उसके नीचे दबा रहा। पोस्टमार्टम हुआ तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया। और पढ़ें

01:29 PM, 17-Apr-2025

UP: केरल से मेरठ पहुंची 40 साल की महिला, 24 साल के युवक को बताया पति

केरल से मेरठ पहुंची 40 साल की महिला ने 24 साल के युवक को पति बताते हुए उसके घर पर जमकर हंगामा किया। महिला का कहना है कि युवक उसका पति है। और पढ़ें

01:00 PM, 17-Apr-2025

मेरठ में ED की छापेमारी: सरकारी कांट्रेक्टर पंकज मित्तल के घर पर हुई कार्रवाई, लखनऊ के इस मामले से जुड़े तार

मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां एक बड़े कारोबारी के आवास पर ईडी ने छापा मारा है। पंकज मित्तल सरकारी कॉन्ट्रेक्टर हैं। और पढ़ें

12:16 PM, 17-Apr-2025

Meerut Weather Today: 37 डिग्री रहा तापान, दिन में दिखा गर्मी का असर, आज व कल बूंदाबांदी के आसार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा की रफ्तार धीमी रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दो दिन तापमान और बढ़ेगा। वहीं 18-19 अप्रैल को फिर से मौसम बदल सकता है। और पढ़ें

12:00 PM, 17-Apr-2025

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला थाने का कराया गया भ्रमण

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला थाने का कराया गया भ्रमण और पढ़ें

11:35 AM, 17-Apr-2025

मेरठ में पति ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया

मेरठ में पति ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया और पढ़ें

10:54 AM, 17-Apr-2025

सांप के काटने की झूठी कहानी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड जैसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की फिर उसे सांप से डसवा दिया। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:08 AM, 17-Apr-2025

UP: जेल में समधी शाहनवाज राना को सिम भिजवाने के आरोप में पूर्व विधायक गाजी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

पूर्व विधायक और समधी शाहनवाज राना को जेल में सिम भिजवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिम प्रकरण में नोटिस के बाद बुधवार को पूर्व विधायक गाजी दोपहर करीब एक बजे नई मंडी थाने गए थे। और पढ़ें

09:08 AM, 17-Apr-2025

UP: जेल में समधी शाहनवाज राना को सिम भिजवाने के आरोप में पूर्व विधायक गाजी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

पूर्व विधायक और समधी शाहनवाज राना को जेल में सिम भिजवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिम प्रकरण में नोटिस के बाद बुधवार को पूर्व विधायक गाजी दोपहर करीब एक बजे नई मंडी थाने गए थे। और पढ़ें

08:18 AM, 17-Apr-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

मेरठ में एक और सौरभ जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद उसे सांप से डसवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें