10:07 AM, 09-Dec-2023
सहारनपुर में बड़ा हादसा, डंपर ने सवारियों को कुचला, दो की मौत
सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खनन से भरे डंपर ने नागल में बस स्टैंड पर खड़ी सवारियों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग धरने पर बैठ गए हैं।।