मेरठ से सटे सरधना पेपर मिल में एक कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अटेरना के रहने वाले तोमेश (20) के रूप में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी भारी मशीन से सिर कुचलकर मौत हुई है। सूचना पर दर्जनभर महिलाओं के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पेपर मिल मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े। पुलिस मौके पर पहुंची है।
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सिनौली गांव मे देर रात मलकपुर मिल मे गन्ना खाली कर आ रहे तेज गति से आ रहे ट्रक ने दुकान से सामान लेकर आ रहे अरविंद कुमार पुत्र प्रेम सिंह हो पीछे से जोरदार टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक तथा इको कार को जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद भी ट्रक चालक गाड़ी को लहराते हुए बिजली के पोल में टक्कर मारी। जिससे बिजली का पोल भी टूट कर गिर गया और छपरौली की ओर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम सीओ व पुलिस बल मौके पहुंचे। इस दौरान उनकी ग्रामीण से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में एसडीएम व सीओ ने जल्दी ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मुआवजा दिलाए जाने की आश्वासन देकर मामला शांत किया। उधर, युवक की मौत से पत्नी सुदेश व दो छोटी बेटी छोटी एवं गुड्डी का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।