कंकरखेड़ा में एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी रोहित सजवान ने पुलिस बल के साथ बाजार में गश्त किया। गलत तरह से खड़े वाहनों को सही से खड़ा करने के निर्देश दिए। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
नगीना क्षेत्र के ग्राम जीतपुर में अपनी मां के साथ गन्ना छीलने गए एक 10 वर्षीय बालक पर गुलदार ने जानलेवा हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक को गुलदार के हमले से बचाया। लेकिन तब तक गुलदार बालक को लहूलुहान कर चुका था।
गंभीर अवस्था में बालक को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। घटना नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम जीतपुर पलडी में दोपहर करीब 3 बजे हुई। जब ओमप्रकाश का पुत्र टिकेंद्र अपनी मां संत्रेश के साथ खेत पर गन्ना छीलने गया था। खेत पर खेल रहे 10 वर्षीय बालक को गुलदार गर्दन से पकड़कर ईख में ले गया। मां के शोर मचाने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए तथा बालक को गुलदार के हमले से बचाया।
नूरपुर में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर उसका चालान कर दिया है।
राजा का ताजपुर में शनिवार को ओमपाल सैनी की पत्नी सविता (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई शेर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसका बहनोई ओमपाल शराब पीकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसने अपनी बहन की हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर ओमपाल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यू का कारण दम घुटना आया, जिसके बाद पुलिस ने घटना को हत्या में तरमीम कर मृतका के पति ओमपाल को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पूछताछ में ओमपाल ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि वह शराब पीने का आदि था। सविता उसके शराब पीने का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उनका झगड़ा होता था। 10 फरबरी को ताजपुर में ही उसकी मौसेरी बहन की शादी थी। उसने वहां छककर शराब पी। शनिवार को इस बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने सविता का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए उसने सबको आत्महत्या करने की बात कह दी। पुलिस ने ओमपाल का चालान कर दिया है।