फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: मुजफ्फरनगर जिले को मिलेगी 213 करोड़ की सौगात, पढ़ें वेस्ट यूपी की खबरें

Mon, 26 Jun 2023 09:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ में गोकशी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। परतापुर में गोकशी की वारदात पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वहीं युवक की हत्या के मामले में पुलिस और जीआरपी आपस में उलझ गईं। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:40 PM, 26-Jun-2023

मुजफ्फरनगर जिले को मिलेगी 213 करोड़ की सौगात

मुजफ्फरनगर शहर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 28 जून को जिले में 213 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। चरथावल के रामलीला मैदान पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

बताया गया कि इनमें 52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चरथावल-थानाभवन मार्ग का शिलान्यास शामिल है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि राज्य सेतू निगम की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। मुजफ्फरनगर-चरथावल थानाभवन मार्ग दस मीटर चौड़ा बनेगा।  मार्ग के निर्माण से तितावी, रोहाना और थानाभवन चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों के अलावा 20 लाख की आबादी वाले क्षेत्र को लाभ होगा। 

04:33 PM, 26-Jun-2023

पिता को थप्पड़ मारने पर युवक से लिया खौफनाक बदला

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ऐंची खुर्द गांव में 25 वर्षीय कुलदीप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते शनिवार देर रात गांव के ही चार लोगों ने युवक पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल कुलदीप की रविवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। कुलदीप की पत्नी अंतिमा ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी कौशेंद्र और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ऐंची खुर्द निवासी कुलदीप मजदूरी करता था। करीब छह माह पहले कुलदीप का गांव के ही कोशेंद्र से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। कुछ ग्रामीणों के अनुसार यह रंजिश उस समय शुरू हुई थी, जब कोशेंद्र ने कुलदीप के पिता को थप्पड़ मार दिया था। कुलदीप ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। इसके बावजूद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

शनिवार रात करीब नौ बजे कुलदीप अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कोशेंद्र, पवन गिरी, अजय गिरी और अमरपाल गिरी ने उसे रोक लिया। उन्होंने अभद्रता की। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से वार करना शुरू कर दिया। उसके पेट लगातार कई वार किए गए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पता चलने पर परिजन पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

परिवार का इकलौता सहारा था कुलदीप
ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप के पिता ज्ञानचंद दिव्यांग हैं। कुलदीप ही अपने परिवार का इकलौता सहारा था। कुलदीप के परिवार में पत्नी अंतिमा, बेटी वैशाली, बेटे मुकुल और पीयूष हैं।

04:33 PM, 26-Jun-2023

मेरठ विकास प्राधिकरण में गायब हो गईं 500 फाइलें

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में 500 फाइलें गायब हो गई हैं। इनमें अधिकतर फाइलें बड़े निर्माण की हैं। बाबुओं की इस कारगुजारी ने अफसरों को पशोपेश में डाल दिया है। 
मेडा में बाबुओं की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए फाइलों का कंप्यूटराइजेशन किया जा रहा है। अब तक 46 हजार फाइलें कंप्यूटराइज्ड कर दी गई हैं। ओएसडी रंजीत सिंह ने बताया कि करीब 500 फाइलें ऐसी हैं, जिनका सुराग नहीं लग पा रहा है। वहीं 144 लावारिस अलमारियों से करीब 13 हजार फाइलें मिली हैं।

इन अलमारियों पर कोई भी कर्मी अपना दावा नहीं जता रहा था। अब इनकी लिस्टिंग कर दी गई है। जो कर्मी अपना दावा कर रहे हैं उन्हें लिस्टिंग के तहत अलमारी हैंडओवर की जा रही है। ओएसडी ने बताया कि पूर्व में शताब्दीनगर में भी मेडा की ओर से दफ्तर खोला गया था। ऐसे में कुछ फाइलें बिना लिखत-पढ़त के स्टाफ वहां ले गया। जबकि कुछ बाबुओं ने इसी की आढ़ में फाइलें गायब कर दीं। इन सभी को तलाशा जा रहा है। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
04:32 PM, 26-Jun-2023

कल से शुरू होगा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का पहला चरण मंगलवार से शुरू होगा, जो 10 जुलाई तक चलेगा। दूसरा चरण 11 से  31 जुलाई तक चलेगा। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अखिलेश मोहन ने बताया कि थीम ‘हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प’रहेगी। जागरूक करने में आशा कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली जाएंगी। जनपद में 2140 आशा कार्यकर्ता हैं, ग्रामीण में 1704 और शहरी में 436 आशा कार्यकर्ता हैं। 

10:36 AM, 26-Jun-2023

सर्प दंश से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव अस्करीपुर में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बिजनौर भेजा है।
थानार्गत गांव अस्करीपुर निवासी नरेश शर्मा (45) की पत्नी अंजू तीन बच्चों समेत मायके शाहपुर सुक्खा किरतपुर गई थी। घर में नरेश शर्मा अकेला था। 

विज्ञापन
10:35 AM, 26-Jun-2023

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 10 घंटे बाद भी नहीं भरा पंचनामा

कैंट रेलवे स्टेशन के पास युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। युवक की पहचान जवाहर पुरी निवासी अमन के रूप में हुई थी। सूचना पर जीआरपी ने थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। हत्या के 10 घंटे बाद भी मृतक का पंचनामा नहीं भरा गया है। दरअसल मामला सीमा विवाद के चलते जीआरपी व कंकरखेड़ा पुलिस एक दूसरे का मामला बता रही है। कंकरखेड़ा  थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घटनास्थल जीआरपी का है। लेकिन जीआरपी घटना से हाथ खींच रही है।

10:31 AM, 26-Jun-2023

Meerut News Live: मुजफ्फरनगर जिले को मिलेगी 213 करोड़ की सौगात, पढ़ें वेस्ट यूपी की खबरें

मेरठ क परतापुर थानाक्षेत्र के अंजोली गांव में गोकशी की बड़ी घटना को दिया अंजाम किसानों को आता देखकर गौ तस्कर मौके पर छोटा हाथी व बाइक छोड़कर हुए फरार, किसानों ने किया हंगामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मंगा कर गो अवशेषों को दबवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें