कंकरखेड़ा में पथराव व बवाल में पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। वही 20 लोगों के अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है जिसमें से पुलिस ने 5 आरोपियों को जेल भेज दिया। वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश में जा रहे हैं।
हर गांव में घर-घर से कूड़ा लिया जाएगा। इसकी एवज में प्रत्येक घर से 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। यह कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से शुरू कराया जाएगा। वसूले गए शुल्क का 60 प्रतिशत स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा और 40 प्रतिशत ग्राम पंचायत की आय में शामिल होगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में 356 हैंडपंप रेट्रोफिटिंग कराए गए हैं।
मेरठ के नौचंदी मेले में 10 झूले बिना मानकों के चल रहे हैं। इनको खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। इन झूलों की वजह से दो बार हादसा होते-होते भी बचा। अब एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने पीडब्ल्यूडी, मनोरंजन विभाग, फायरब्रिगेड व इलेक्ट्रीशियन विभाग से झूलों पर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। पत्र भेजकर हादसा होने की स्थिति में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी भी तय की है।
15 मई 2023 से शुरू हुए नौचंदी मेेले में भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन मेले में लगे झूलों के मानक नगर निगम डीएम दीपक मीणा के निर्देश के बाद भी पूरा नहीं करा सका। मेले में 16 में से 10 झूले खतरनाक हैं। रविवार रात एक झूले की ट्राॅली का बोल्ट टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। पहले भी एक झूले से युवक को चोट आ चुकी है।
एडीएम प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, मनोरंजन विभाग, फायरब्रिगेड व इलेक्ट्रीशियन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर मौके पर जाकर मानकों को पूरा कराने के लिए कहा है। झूले पर होने वाले किसी भी हादसे के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।