फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त, दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत, पढ़ें ताजा खबरें

Fri, 31 May 2024 03:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : बागपत में मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर लड़कियों के साथ डांस करते संचालक का वीडियो वायरल हुआ है। इससे आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उधर, मेरठ में मेडिकल कॉलेज की गायनिक ऑपरेशन थिएटर में आग लग गई। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
अदालत का फैसला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:29 PM, 31-May-2024

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त
मुजफ्फरनगर में छपार थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी शादाब को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। अपर सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-एक की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया ने फैसला सुनाया। छपार क्षेत्र के गांव में पीड़िता संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने आरोपी शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने पीड़िता को अपनी बहन के माध्यम से घर बुलाया। इसके बाद जबरन दिल्ली ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया था। मामले में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-एक में हुई। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित नहीं कर सका। साक्ष्यों के अभाव में आरोपी को दोषमुक्त करार दिया गया है।

02:40 PM, 31-May-2024

मेरठ में दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची की मौत

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय बच्ची हमायरा की मौत हो गई। घटना के बाद चालक और ट्रैक्टर मालिक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

01:36 PM, 31-May-2024

दिन-दहाड़े बीच बाजार युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास, आरोपी फरार

सहारनपुर के लखनौती में दिन-दहाड़े बीच बाजार एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
01:34 PM, 31-May-2024

हीट स्ट्रोक के चलते मुख्य आरक्षी की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

बिजनौर जनपद के रेहड़ में हीट स्ट्रोक के चलते अचानक तबीयत खराब होने से चालक मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने से मृतक के परिवार सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों की मांग के मुताबिक, अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है।

12:03 PM, 31-May-2024

उदपुर में जंगल में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

शामली के चौसाना में बिडौली मार्ग के गांव उदपुर गांव में खेतों पर काम करने गए किसानों ने तेंदुआ देखा तो हड़कंप मच गया। वहीं, तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुआ की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेत पर जमा हो गए। वन विभाग की टीम भी तेंदुए की तलाश में जुटी है। चौसाना के उदपुर में शुक्रवार को साकिर के खेत में तेंदुआ देखा गया। जिससे लोगों में दहशत में फैल गई। मामले की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को तलाश किया। तेंदुए के कारण कुछ ग्रामीण खेतों पर जाने से भी हिचक रहे हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुए को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
11:04 AM, 31-May-2024

शॉर्ट सर्किट के कारण मेडिकल कॉलेज की गायनिक ओटी में लगी आग

भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट के कारण मेडिकल कॉलेज की गायनिक ऑपरेशन थिएटर में सुबह 7:30 बजे आग लग गई। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। यह पूरी बिल्डिंग ऑपरेशन थिएटर के लिए ही निर्धारित की गई है। गायनिक ऑपरेशन थिएटर के ऊपर ई एंड टी ऑपरेशन थिएटर है और नीचे जनरल ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है।

10:51 AM, 31-May-2024

West UP News Live: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त, दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत, पढ़ें ताजा खबरें

मंदिर में लड़कियों के साथ फिल्मी गानों पर डांस करता संचालक

बागपत में महिला थाने के पास शिव ज्योति धाम मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति खंडित किए जाने के विरोध में आरएसएस व भाजपा नेताओं और श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। मंदिर संचालक पर मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे समुदाय के व्यक्ति को महिलाओं ने मंदिर से भगा दिया। उधर, आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंदिर से हनुमान की मूर्ति बिना पूजा किए ड्रिल मशीन से हटाकर बाहर लगवा दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें