03:16 PM, 02-May-2023
झगड़े के मामले का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
गंगानगर थाना क्षेत्र के नंगलाशेखू गांव में 16 अप्रैल को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति अपने समाज के लोगों को भड़काने की बात कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस व्यक्ति का है, जो झगड़े के मामले में मुख्य आरोपी है। उसका नाम भी तहरीर में दिया गया था, लेकिन पुलिस ने उसका नाम निकाल दिया।
अजीत पक्ष की तरफ से वीडियो को एडीजी, आईजी और एसएसपी को टैग किया गया है। मांग करते हुए कहा कि समाज को भड़काने वाला आरोपी सरकारी नौकरी करता है। बता दें, कि बीते 16 अप्रैल की रात नंगलाशेखू निवासी अंशू मलिक गंगानगर से कार द्वारा गांव आया। रास्ते में प्रदीप, राजपाल, अरविंद सैनी व अन्य रास्ते पर ट्रैक्टर लेकर खड़े थे।
अंशू ने कार का हॉर्न देकर ट्रैक्टर हटाने को कहा। दोनों तरफ से पथराव हुआ, जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए थे।