03:42 PM, 21-Aug-2023
चोरों ने निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे की साइट से चोरी किया सामान
बड़गांव में बीती रात चोरों ने निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वें की साइट से वैल्डिंग मशीन, इंवेस्टर सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। साइट ठेकेदार ने घटना की थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र में निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वें की 104 साईट पर बीती रात अज्ञात चोर वेल्डिंग मशीन, इंवेस्टर, बैटरी, 40पाईप,डेड टन प्लेट,6 जैक,करीब दो टन स्टील,32 जेक प्लेट आदि चोरी कर ले गए। पीड़ित ठेकेदार प्रदुम्न पुत्र मेघराज सिंह शिमलाना ने थाने पर घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।