07:30 PM, 26-Mar-2023
सहारनपुर के तीतरों में ओवरटेक करने के दौरान टाटा मैजिक से टक्कर हो जाने पर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला व उसके बेटे को चोटे आने पर सीएचसी में दाखिल कराया गया है, वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
थाना सरसावा के ग्राम ब्राहामी निवासी मुकेश 40 पुत्र मेघराज अपनी पत्नी रूबी व 15 वर्षीय् पुत्र दीपांशु के साथ अपनी ससुराल ग्राम धानवा में आ रहा था। ग्राम रादौर के निकट मैजिक वाहन से ओवरटेक करते समय उसकी बाइक की टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। दुघर्टना होते ही बाइक सवार तीनों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को संभाला तथा वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया परन्तु वह मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची तीतरों पुलिस ने घायलों को गगोंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया जहा पर चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी रूबी व पुत्र दींपाशु को भर्ती कर लिया वह उपचाराधीन है। बताया गया है कि मृतक मुकेश के तीन बच्चों में दो लडके व एक लडकी है।मेहनत मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन पोषण करता था, उसने हेलमेंट नही लगाया था।