फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: टिकैत बोले- पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाएंगी खाप पंचायतें, सहारनपुर में खूनी संघर्ष

Fri, 05 May 2023 06:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

Meerut News Live : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में जनसभा करेंगे। इस दौरान शहर में रूट डायवर्जन भी रहेगा। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:39 PM, 05-May-2023

सहारनपुर में यमुना नदी में पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी आने से गांव सोंधेबांस और आल्हनपुर के बीच बना अस्थाई पुल टूटने के बाद ग्रामीणों ने आवागमन के लिए नाव से नदी के दोनों तरफ आना जाना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने नदी में चल रही नाव को बंद करा दिया। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में शनिवार को बैठक होगी। जिसमें नदी में नाव चलाने पर सहमति बनाई जाएगी।

06:34 PM, 05-May-2023

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश के लिए मेडल लाने वाले पहलवान धरने पर बैठे हैं जो बहुत अशोभनीय है। खाप पंचायतें पहलवानों का समर्थन करने के लिए सात मई को दिल्ली में धरने में शामिल होगी।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हरियाणा से लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर सरसावा बाईपास के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट पर रुके। जहां उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए धरने पर बैठे पहलवानों के लिए सरकार से न्याय की मांग की। राकेश टिकैत ने कहा कि धरने पर बैठे पहलवान किसी लोभ लालच के लिए नहीं बल्कि न्याय के लिए धरना दे रहे हैं। इन पहलवानों ने देश के लिए मेडल जीतकर शान बढ़ाने का काम किया है।

राकेश टिकैत ने बताया कि वे हरियाणा की खाप पंचायतों से मुलाकात कर वापस लौट रहे हैं। ये खाप पंचायतें जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में सात मई को धरने में शामिल होंगे। राकेश टिकैत कहा की न्याय के लिए जंतर मंत्र पर बैठे पहलवानों की सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन धरने पर बैठे पहलवानों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति धरने पर बैठकर निर्धारित की जाएगी। 

04:58 PM, 05-May-2023

मकान का छज्जा निकालने को लेकर खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल

सहारनपुर जनपद में बेहट क्षेत्र के गांव पिठौरी में मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धारदार हथियारों, सरियों और लाठी-डंडों से हमला करने व पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
03:59 PM, 05-May-2023

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी की हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में बृहस्पतिवार रात ड्यूटी से लौट रहे कबूल इंटर कॉलेज ककरौली के लिपिक पद पर तैनात सुशील कुमार की घर जाते समय हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खतौली के गांव रूकनपुर निवासी सुशील कुमार (52) की ड्यूटी नगर निकाय चुनाव में जानसठ ब्लाक में लगी थी। रात में वह मतपेटियां जमा कराने के बाद बाइक पर सवार होकर जानसठ से अपने घर जा रहे थे। खतौली जानसठ मार्ग पर गांव मकसूदाबाद के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल सुशील कुमार रात में काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे और बाद में राहगीरों से सूचना पाकर जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

03:30 PM, 05-May-2023

निकाय चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया व पार्षदों के लिए क्रांतिधरा मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मेरठ की नई पहचान बनी है। मेरठ में सीएम योगी जनसभा खत्म हो गई और उनका हेलिकॉप्टर बुलंदशहर के लिए रवाना हो गया है।

सीएम योगी ने मेरठ को बताया नई पहचान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में कानून का राज है। वहीं उन्होंने कहा कि मेरठ आज नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की पहचान विकास है। सीएम योगी ने कहा अब कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान है। साथ ही कहा कि अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान है। उन्होंने कहा कि आज अपराधी गले में तख्ती लटका कर घूम रहे हैं और अपनी जान की भीख मांग रहे हैं।

विज्ञापन
01:57 PM, 05-May-2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में जनसभा करेंगे। यह जनसभा मेरठ शहर में जिमखाना मैदान होगी। वहीं, सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है।

12:10 PM, 05-May-2023

फांसी के फंदे पर लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव

बागपत जनपद के बड़ौत में छपरौली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव शुक्रवार की सुबह थाना परिसर में बने उसके ही क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला। बताया गया कि शुक्रवार की शाम को ही वीआईपी ड्यूटी कर लौटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

सहारनपुर के रहने वाले 35 वर्षीय अमर राणा पुत्र स्व. विनोद राणा वर्ष 2006 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। हाल में उसकी तैनाती छपरौली थाने में चल रही थी। शुक्रवार की सुबह छपरौली थाने में उसके ही क्वार्टर में उसका शव फांसी पर लटका मिला। 

11:18 AM, 05-May-2023

किठौर पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता
 
मेरठ के किठौर में देर रात पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मोर का शिकार कर लौट रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो मृत मोर, एक 12 बोर की बंदूक और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात पुलिस मेरठ गढ़ मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा। वहीं, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बाइक सवार युवक को दबोच किया। पुलिस ने युवक के कब्जे से दो मृत मोर, 12 बोर की बंदूक व 19 कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कस्बा शाहजहांपुर निवासी इनायत पुत्र जफर उल्ला खां बताया। आरोपी ने बताया कि उसने मोर का शिकार गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव से किया है। उधर, सूचना पर पहुंची हापुड़ जिले की वन विभाग की टीम किठौर कोतवाली पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।

11:11 AM, 05-May-2023

कांग्रेस प्रत्याशी समेत 32 के खिलाफ मुकदमा

बिजनौर के चांदपुर में भाजपा प्रत्याशी व उनके भाई के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेसी जीनत परवीन, प्रत्याशी पति कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान सहित करीब 32 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज हुआ।

बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद चांदपुर के लिए हुए मतदान के दौरान बास्टा रोड पर स्थित बरात घर के पास भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता व उनके भाई विशाल गुप्ता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी पति शेरबाज पठान, प्रत्याशी पति के भाई द्वारा मारपीट की गई थी। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोप है कि कांग्रेस के समर्थकों द्वारा पथराव भी किया गया था।

10:52 AM, 05-May-2023

Meerut News Live: टिकैत बोले- पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाएंगी खाप पंचायतें, सहारनपुर में खूनी संघर्ष

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानि आज मेरठ में जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक ही दिन में मुख्यमंत्री चार जिलों में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा में 10 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें