फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: शाहिद अखलाक के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पहलवान दिव्या काकरान ने पक्का किया सर्बिया का टिकट

Sat, 26 Aug 2023 09:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ और आसपास की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
दिव्या काकरान - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:16 AM, 26-Aug-2023

दिल्ली निवासी बीए फाइनल की छात्रा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

आरोप के मुताबिक दानिश ने दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम को अपना बताकर छात्रा को बुलाया, और यहीं उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दानिश के खिलाफ शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर परतापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

09:11 AM, 26-Aug-2023

ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, शिनाख्त नहीं
सहारनपुर में दिल्ली से सहारनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। युवकों की शिनाख्त नहीं हुई।

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। ट्रेन नंबर 04403 दिल्ली -सहारनपुर पैसेंजर सहारनपुर आ रही थी। कचहरी पुल के नीचे रेल लाइन क्रॉस कर रहे दो युवक ट्रेन की चपेट आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। दो शवों को ट्रेन के अंदर रखकर रेलवे स्टेशन पर लाया गया। उसके बाद  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जीआरपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवकों की पहचान के लिए आसपास पूछताछ की जा रही है।

09:09 AM, 26-Aug-2023

पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर यूकेजी के छात्र को सहपाठियों से पिटवाया
मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर शिक्षिका ने यूकेजी के छात्र की उसके सहपाठियों से पिटाई करा दी। वीडियो वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया पर आरोप लगाए गए कि छात्र को जातीय आधार पर पीटा गया। पीड़ित छात्र मुस्लिम है। बीएसए शुभम शुक्ला ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षिका एक बच्चे को कक्षा में खड़ा कर अन्य बच्चों से चांटे लगवा रही हैं। पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर दी गई सजा में बारी-बारी से अन्य छात्र आते हैं और छात्र की पिटाई करते हैं। शिक्षिका साथ ही एक युवक से बात कर रही है और आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं।

वीडियो वायरल होते ही शिक्षिका तृप्ति त्यागी की निंदा शुरू हो गई। बीएसए ने 34 सेकेंड के इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है। पीड़ित छात्र के पिता इरशाद का कहना है कि वह कार्रवाई चाहते हैं।

सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर शर्मा का कहना है कि वीडियो की जांच कराई है। शिक्षिका अपने घर में स्कूल संचालित करती है। स्कूल का काम न करने पर शिक्षिका ने बच्चे की दूसरों बच्चों से पिटाई कराई है। शिक्षिका द्वारा वीडियो में आपत्तिजनक बात बोली जा रही है। मामले में तहरीर ली जा रही है।

वीडियो को काटकर दिखाया गया
खुब्बापुर प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि शिक्षिका दिव्यांग है। जो बच्चों से पहाड़े सुनने के समय खड़ी नहीं हो पाई थी और उसने दूसरे बच्चे से पीडित बच्चे को चांटे लगवा दिए। बच्चे के परिवार के ही सदस्य ने यह वीडियो बनाई है। जिसका कुछ भाग काट दिया गया है। आरोपी शिक्षिका के पारिवारिक सदस्य विष्णु का कहना है कि शिक्षिका दिव्यांग है। जब वह बच्चों से चांटे लगवा रही थी तो पीडित बच्चे का पारिवारिक सदस्य भी वहां पर मौजूद था। पूर्व प्रधान दुष्यंत त्यागी का कहना हैं कि शिक्षिका की कोई गलत भावना नही थी। शिक्षिका बच्चों के सुधार के लिए ही कर रही थी। उस समय बच्चे का परिजन भी वहां मौजूद था।

विज्ञापन
04:26 PM, 24-Aug-2023

Meerut News Live: शाहिद अखलाक के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पहलवान दिव्या काकरान ने पक्का किया सर्बिया का टिकट

अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने पटियाला में हुए ट्रायल में रेलवे की किरण को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट पक्का कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काकरान पहली बार 76 केजी भार वर्ग में खेलेंगी।

पुरबालियान की टीम दिव्या पिछले दस साल से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 68 केजी भार वर्ग में खेल रही थीं। पिछले दिनों गुजरात के नेशनल खेलों में पहली बार 76 किलो  भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद पहलवान ने तय किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह इसी भार वर्ग में शामिल होंगी। पटियाल के ट्रायल में कामयाबी हासिल की। 16 से 24 सितंबर तक सर्बिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप होगी।   पिता सूरज पहलवान ने कहा कि  उन्हें बेटी की सफलता की पूरी उम्मीद है।

दिव्या ने चार साल पहले गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी है। कामयाबी के चलते उन्हें अर्जुन और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड मिला।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें