सहारनपुर के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कुशाग्र के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। कुशाग्र ने प्रदेश स्तरीय मूक बधिर खेल प्रतियोगिता के बैडमिंटन एकल में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर से क्षेत्र का मान बढाया है। कुशाग्र की सफलता पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
कुशाग्र के पिता डा. अरूण शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन शाहजहांपुर के जदुनाथ सिंह स्टेडियम में किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पांच सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में कुशाग्र ने प्रतिद्वंदियों को परास्त करते हुए बैडमिंटन एकल में स्वर्ण पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस जीत के बाद उसने नेशनल गेम्स 2023 में इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि बचपन से ही सुनने की क्षमता खो देने पर कुशाग्र ने शिक्षा के साथ ही खेल में भी अपने हाथ आजमाए। कुशाग्र ने वर्ष 2015 से अब तक कई राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। माता नीरा शर्मा, पिता डा. अरूण शर्मा के साथ ही कुशाग्र के भाई डा. कुमार अभिनव व भाभी डा. आकांक्षा भी लगातार उनका उत्साहवर्धन करते रहे। कुशाग्र की सफलता पर डा. एसआर सैनी, डा. वीणा सैनी, डा. मनोज जैन, डा. निर्मल जैन, डा. नरेंद्र पाल सिह आदि ने हर्ष जताया है।