11:16 AM, 18-Feb-2023
गंगाजल से किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
बिजनौर में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिवालयों पर लंबी-लंबी लाइन लगी है। हरिद्वार से कांवड़ लाने वालों ने पहले रात में और फिर सुबह महादेव को जल चढ़ाया। नजीबाबाद में मोटा महादेव, झालू में झाडखंडी मंदिर, चांदपुर में बाबा झारखंडी पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के लाखों शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए। कल दिनभर कांवड़िए आते रहे। शुक्रवार को जगह-जगह शोभायात्रा निकली और जगह-जगह भंडारे किए गए थे।
वहीं शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों पर भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, बेर, बेल पत्र, भांग, धतूरे के फूल आदि चढ़ाए और आशिर्वाद मांगा।